ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जगदलपुर नगर निगम में महापौर के लिए कांग्रेस में घमासान, इस जिम्मेदारी से पीछे हटे मंत्री कवासी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Chhattisgarh

जगदलपुर नगर निगम में महापौर के लिए कांग्रेस में घमासान, इस जिम्मेदारी से पीछे हटे मंत्री कवासी

By @dmin
Published: January 1, 2020
Share
SHARE

बस्तर. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के बस्तर (Bastar) जिले के जगदलपुर नगर निगम (Jagdalpur Municipal Corporation) में 15 साल के बाद कांग्रेस (Congress) ने जीत तो हासिल कर ली, लेकिन निगम का सिंहासन किसे सौंपा जाए? इस पर कवायद परिणाम के छह दिन बाद भी जारी है. इस कवायद के बीच गुटबाजी कुछ ऐसे हावी हो रही है, जिसके चलते बस्तर के एक मंत्री को पर्यवेक्षक के पद से हटना पड़ा है. ये बवाल उस वक्त सामने आ गया जब प्रदेश के उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने निगम सत्ता के लिए बनाए गए बस्तर पर्यवेक्षक के पद से हटना बेहतर समझा.

मंत्री कवासी लखमा (Minister Kavasi Lakhma) के पर्यवेक्षक के पद से हटने को भले ही बहुत हल्के ढंग से लिया गया हो, लेकिन मंत्री कवासी लखमा के हटने के पीछे कारण बस्तर (Bastar) में बढ़ रही गुटबाजी ही है. अपने भविष्य को दांव पर नहीं लगाने को लेकर कवासी लखमा पर्यवेक्षक पद से हट गए और उसके बाद ये बवाल थमने की बजाय बढ़ता चला जा रहा है.

पार्षद भेजे गए रायपुर

नगरीय निकाय चुनाव के परिणाम बीते 24 दिसंबर को आने के बाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजीव शर्मा, विधायक रेखचंद जैन की अगुवाई में जीते हुए पार्टी के 26 पाषर्दों को ये कहकर रायपुर ले जाया गया कि उन्हें सीएम ने मुलाकात के लिए बुलाया है. जबकि ऐसा कुछ भी नहीं हुआ. बताया जा रहा है कि जिला संगठन अपने लोगों को महापौर के पद पर आसीन करना चाहता है तो वहीं सांसद गुट अपने चेहरे को निगम की सत्ता पर बिठाना चाहते हैं. तीन दिन से चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. जीते हुए पाषर्द इस समय राजधानी में एक होटल में ठहराए गए हैं. दरअसल महापौर पद के लिए छह दावेदार हैं, इनमें से एक नाम तय करना पार्टी के लिए परेशानी का सबब बन गया है.

Breaking News : 24 ट्रेनें रद्द, दुर्ग-अजमेर, रायपुर-लखनऊ गरीब रथ सहित यह ट्रेनें शामिल… रेलवे ने बताई यह वजह
पैरावट की आग में जिंदा जल गया मासूम, राख के साथ मिली बच्चे की लाश… रो-रोकर परिजनों का बुरा हाल
निधन की झूठी खबरों पर फूटा हेमा मालिनी का गुस्सा, समाचार चैनलों को लगाई फटकार
छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों के लिए प्रभारी सचिव नियुक्त, योजनाओं के क्रियान्वयन और विकास कार्यों की करेंगे मॉनिटरिंग
देश और दुनिया को आज भगवान महावीर के विचारों और सिद्धांतों सबसे ज्यादा जरूरत : भूपेश बघेल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बीजापुर में मुठभेड़ के बाद नक्सलियों की बजाय 5 ग्रामीणों को गिरफ्तार करने का आरोप, MLA से शिकायत
Next Article कोंडागांव के गरीबों के साथ पुलिस ने बांटी खुशियां, ये करते नजर आए पुलिस अफसर

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?