ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जींद सिविल अस्पताल से कोविड वैक्सीन चोरी, 1270 कोविशील्ड और 440 कोवैक्सीन ले गए चोर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

जींद सिविल अस्पताल से कोविड वैक्सीन चोरी, 1270 कोविशील्ड और 440 कोवैक्सीन ले गए चोर

By @dmin
Published: April 22, 2021
Share
जींद सिविल अस्पताल से कोविड वैक्सीन चोरी, 1270 कोविशील्ड और 440 कोवैक्सीन ले गए चोर
जींद सिविल अस्पताल से कोविड वैक्सीन चोरी, 1270 कोविशील्ड और 440 कोवैक्सीन ले गए चोर
SHARE

जींद/हरियाणा(एजेंसी)। जींद के सामान्य अस्पताल के पीपी सेंटर स्थित स्टोर से कोरोना वैक्सीन की 1710 डोज चोरी हो गई। इसमें 1270 कोविशील्ड और 440 कोवैक्सीन शामिल हैं। घटना का पता गुरुवार सुबह करीब नौ बजे चला, जब स्वास्थ्य निरीक्षक राममेहर वर्मा कार्यालय पहुंचे। उन्होंने इसकी जानकारी अधिकारियों को दी और अधिकारियों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सुबह नौ बजे जब स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी कार्यालय पहुंचे तो पीपी सेंटर का ताला टूटा हुआ मिला। इसके बाद स्टोर का भी ताला टूटा मिला। यहां रखे डीप-फ्रीज से कोरोना वैक्सीन गायब मिली। जिस प्रकार से कोरोना संक्रमण फैल रहा है, ऐसे में कोरोना वैक्सीन की चोरी को कालाबाजारी से जोड़ कर देखा जा रहा है। इसके अलावा अलमारी से दो फाइल भी चोरी हुई हैं। हालांकि वहीं पर 50 हजार रुपये रखे थे, वे सुरक्षित हैं। 

घटना की सूचना मिलते ही टीकाकरण के प्रभारी व डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. रमेश पांचाल मौके पर पहुंचे और उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद डीआईजी ओपी नरवाल मौके पर पहुंचे। इनके साथ फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम भी पहुंची और कार्यालय के कुंडों से निशान जुटाए। अब इसके आधार पर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि अस्पताल में जगह-जगह लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है।

Haryana: 1710 doses of #COVID19 vaccine, including 1270 of Covishield & 440 of Covaxin, stolen from PPC centre at Civil Hospital in Jind, files stolen too. Centre's incharge says, "I'll also check our main store that keeps supply for entire district. I'll also inform officials." pic.twitter.com/QqAZqa23CM

— ANI (@ANI) April 22, 2021

ग्रिल कूद कर आए दो लोग
अस्पताल सूत्रों के अनुसार अब तक हुई सीसीटीवी कैमरों की जांच में दो लोग अस्पताल के नए भवन के पास से ग्रिल कूद कर अस्पताल में आते दिख रहे हैं। इनके पास बैग भी है। हालांकि यह लोग पीपी सेंटर तक पहुंचे या नहीं इसका पता नहीं लग पाया है।

अस्पताल की सुरक्षा पर सवाल
दरअसल अस्पताल में कोविड वार्ड भी बनाया गया है। ऐसे में यहां रात-दिन स्टाफ रहता है। इसके अलावा अस्पताल में सुरक्षाकर्मी भी तैनात रहते हैं, लेकिन पीपी सेंटर के बारह किसी भी सुरक्षाकर्मी को तैनात नहीं किया गया है। ऐसे में अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।

वैक्सीन चोरी का नहीं संदेह
प्रारंभिक जांच में ऐसा लग रहा है कि आरोपी वैक्सीन चोरी करने नहीं, अन्य चोरी की नीयत से घुसे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों को काबू किया जाएगा।

ओपी नरवाल, डीआईजी।
जशपुर पुरातत्व संग्राहलय को दिया गया है मूर्त रूप…. 13 जनजातियों के पुरातात्विक महत्व की चीजों को रखा गया है संरक्षित
Breaking News : दुर्ग में आबादी के बीच पहुंचे लकड़बग्घे, हमले में दो पशुओं की मौत, 6 से ज्यादा घायल… पहरे की तैयारी में ग्रामीण
मिलने वाली है बड़ी खुशखबरी: अब भारत खुद बनाएगा बुलेट ट्रेन, पकड़ सकती है 320 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार
आकाश गंगा सुपेला की मोबाइल दुकान में अशोका बिरयानी के कर्मचारी ने की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
उड़िया समाज के परिवारिक मिलन में दिखा उत्साह… महिलाओं ने भी गोली,चम्मच,कुर्सी दौड़ में लिया हिस्सा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Corona in Chhattisgarh: Today 31 more new corona positive patients, number of active active patients cross 200 दैनिक मामलों ने तोड़े दुनियाभर के रिकॉर्ड: एक दिन में रिकार्ड 3.15 लाख नए केस, भारत ने अमेरिका को भी पीछे छोड़ा…. एक दिन मौतों का आंकड़ा भी सर्वाेच्च स्तर पर
Next Article छठे चरण के मतदान से पहले बंगाल में फिर हिंसा, तीन जगह फेंके गए बम, एक की मौत छठे चरण के मतदान से पहले बंगाल में फिर हिंसा, तीन जगह फेंके गए बम, एक की मौत
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?