ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जीएसटी दर बढ़ने और रुपए के अवमूल्यन के चलते महंगा हुआ रियलमी का स्मार्टफोन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Business

जीएसटी दर बढ़ने और रुपए के अवमूल्यन के चलते महंगा हुआ रियलमी का स्मार्टफोन

By @dmin
Published: April 4, 2020
Share
SHARE

नई दिल्ली। स्मार्टफोन कंपनी रियलमी ने अपने हैंडसेट के दाम बढ़ाने की घोषणा की है। सरकार द्वारा मोबाइल फोन पर माल एवं सेवा कर (जीएसटी) की दर बढ़ाकर 18 प्रतिशत करने और रुपए में आ रही गिरावट के मद्देनजर कंपनी ने यह कदम उठाया है। कंपनी ने कहा है कि रियलमी के हैंडसेटों पर मूल्यवृद्धि उत्पाद दर उत्पाद भिन्न होगी।यह मूल्यवृद्धि नए और पुराने दोनों उपकरणों पर लागू होगी। सरकार ने मार्च में मोबाइल फोन पर जीएसटी की दर 12 से बढ़ाकर 18 प्रतिशत कर दी थी। हैंडसेट कंपनियों ने सरकार के इस कदम का विरोध किया था। रियलमी इंडिया ने बयान में कहा कि जीएसटी दरों में वृद्धि से स्मार्टफोन खंड प्रभावित होगा।
कंपनी ने कहा कि 2018 के बाद उसे पहली बार मूल्यवृद्धि का कदम उठाना पड़ रहा है। कंपनी ने कहा कि कोविड-19 से स्मार्टफोन उद्योग बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इससे कलपुर्जों की आपूर्ति घटी है और कीमतों में भी वृद्धि हुई है। कंपनी ने कहा कि इसके अलावा रुपये में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है और फिलहाल यह लगातार नीचे आ रहा है। इससे स्मार्टफोन उपकरणों की कुल लागत पर असर पड़ा है। कई स्मार्टफोन ब्रांड पहले ही 2019 और 2020 में कीमतों में बढ़ोतरी कर चुके हैं। उद्योग संगठन इंडियन सेल्युलर एंड इलेक्ट्रॉनिक्स एसोसिएशन (आईसीईए) ने कहा कि मोबाइल फोन पर जीएसटी दरों में ऐसे समय वृद्धि की गई है जबकि आर्थिक सुस्ती और कोरोना वायरस की वजह से उद्योग की हालत पहले ही काफी खराब है। इससे उद्योग पटरी से उतरेगा और नौकरियां भी कम होंगी। आईसीईए का अनुमान है कि इस फैसले पर आम आदमी पर करीब 15,000 करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा और सौ करोड़ से अधिक उपभोक्ता प्रभावित होंगे।

लग सकता है और झटका: पेट्रोल-डीजल की कीमत में इतने रूपए तक की हो सकता है बढ़ोतरी
59 लाख से ज्यादा करदाताओं को आयकर विभाग ने जारी किया 1.40 लाख करोड़ रुपये का रिफंड
बजट में होम लोन के ब्याज पर टैक्स छूट की सीमा बढ़कर हो सकती है 4 लाख
डिश टीवी द्वारा ‘डिशटीवी स्मार्ट+’ सर्विसेज’ के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति, किसी भी स्क्रीन पर देखें टीवी और ओटीटी एकसाथ।
शेयर बाजार ने बनाया कीर्तिमान, 54500 के करीब सेंसेक्स, निफ्टी में भी उछाल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ‎गिरावट के साथ खुले बाजार
Next Article 14 अप्रैल को लांच किया जाएगा आकर्षक फीचरों वाला वनप्लस 8 प्रो स्मार्टफोन

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?