ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: विधानसभा चुनाव से पहले जेडीयू को झटका, मंत्री श्याम रजक ने पार्टी छोडऩे का किया एलान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

विधानसभा चुनाव से पहले जेडीयू को झटका, मंत्री श्याम रजक ने पार्टी छोडऩे का किया एलान

By @dmin
Published: August 16, 2020
Share
विधानसभा चुनाव से पहले जेडीयू को झटका, मंत्री श्याम रजक ने पार्टी छोडऩे का किया एलान
विधानसभा चुनाव से पहले जेडीयू को झटका, मंत्री श्याम रजक ने पार्टी छोडऩे का किया एलान
SHARE

पटना (एजेंसी)। बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू को बड़ा झटका लगता दिख रहा है। बिहार सरकार के उद्योग मंत्री और पार्टी के दलित चेहरे श्याम रजक ने पार्टी छोडऩे का एलान कर दिया है। जानकारी के मुताबिक श्याम रजक पिछले कई दिनों से पार्टी में अपनी अवहेलना से परेशान थे।

Contents
  • राजद में वापसी को लेकर अटकलें तेज
  • राबड़ी सरकार में रह चुके हैं मंत्री
  • नीतीश सरकार में भी हैं मंत्री
  • बिहार में सियासी उठापटक की संभावना

राजद में वापसी को लेकर अटकलें तेज

राजनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चा है कि श्याम रजक पार्टी छोडऩे के बाद फिर से अपने पुराने घर यानी राजद में वापसी कर सकते हैं। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि श्याम रजक सोमवार को  विधानसभा अध्यक्ष के पास जाकर पार्टी की सदस्यता से भी इस्तीफा देंगे। बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले इसे जेडीयू के लिए बहुत बड़ा झटका माना जा रहा है।

राबड़ी सरकार में रह चुके हैं मंत्री

जब बिहार में राजद की सरकार थी तो श्याम रजक लालू के करीबी नेता माने जाते थे। वह बिहार की राबड़ी देवी सरकार के मंत्रिमंडल में मंत्री भी रह चुके हैं।

नीतीश सरकार में भी हैं मंत्री

राजद की सत्ता जाने और पार्टी से से मोह भंग होने के बाद श्याम रजक 2009 में जेडीयू में शामिल हो गए थे। वो 2010 में जेडीयू के कोटे से विधायक और फिर मंत्री बने थे, लेकिन जब रजक 2015 में महागठबंधन से विधायक बने तो उनको नीतीश सरकार में मंत्री नहीं बनाया गया था। 

बिहार में सियासी उठापटक की संभावना

विधानसभा चुनाव के दिन जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, बिहार में सियासी उठापटक की संभावना बन रही है। एनडीए की सहयोगी पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) ने भी शुक्रवार को नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार से अपना समर्थन वापस लेने के संकेत दिए हैं। लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान ने शुक्रवार देर रात पूर्व सांसद और  जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष पप्पू यादव से मुलाकात की और दोनों के बीच चार घंटे तक बातचीत हुई। माना जा रहा है कि पासवान और पप्पू के बीच बिहार में थर्ड फ्रंट बनाने को लेकर चर्चा हुई है। 
हालांकि, अगर दोनों ही नेता थर्ड फ्रंट को लेकर सहमत होते हैं, तो बिहार में सपा, बसपा समेत कई छोटे दलों को लेकर गठबंधन होने की संभावना है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि अगर ऐसा होता है, तो बिहार की सियासत में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। 
बताया जा रहा है कि लोजपा ने एनडीए सरकार से अपना समर्थन वापस लेने का निर्णय वरिष्ठ जदयू नेता ललन सिंह पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपमान करने का आरोप लगाने के बाद लिया है।

मानपुर थाना कैंप में दर्दनाक घटना: सर्विस रायफल से पत्नी की हत्या कर जवान ने की आत्महत्या
दुर्ग गोंदिया के बीच दरेकसा के पास पटरी से उतरी मालगाड़ी…. दर्जनों ट्रेने प्रभावित…. जाने किन किन ट्रेनों को किया गया रद्द
मुख्यमंत्री आज खैरागढ़ महोत्सव का करेंगे शुभारंभ, 6.51 करोड़ रूपए की लागत के कार्यों का करेंगे भूमिपूजन
भारतीय नौसेना प्राप्त करेगी उन्नत ईंधन एचएफएचएसडी-आईएन 512
कार्तिकेय 2 की अपार सफलता के बाद अनुपम खेर ने दिया अजीबो गरीब रिएक्शन, लिखा- मेरी तो निकल पड़ी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article एक दशक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच सकते हैं गैस के दाम, ओएनजीसी का राजस्व हो सकता है प्रभावित एक दशक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच सकते हैं गैस के दाम, ओएनजीसी का राजस्व हो सकता है प्रभावित
Next Article मॉरीशस तेल रिसाव: मदद को आगे आया भारत, वायुसेना के जरिए भेजी तकनीकी सहायता मॉरीशस तेल रिसाव: मदद को आगे आया भारत, वायुसेना के जरिए भेजी तकनीकी सहायता

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?