ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जबरन बनाए जा रहे फैक्ट्रियों में मजदूर, उइगर मुसलमानों पर चीन का अगला कहर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
National

जबरन बनाए जा रहे फैक्ट्रियों में मजदूर, उइगर मुसलमानों पर चीन का अगला कहर

By @dmin
Published: January 1, 2020
Share
SHARE

कशगर चीन में उइगर मुसलमानों पर प्रशासन की सख्ती लगातार जारी है। चीन के अधिकारियों की ओर से बेहद सख्त और तात्कालिक कार्रवाई के आदेश जारी किए गए हैं। मुस्लिम बहुल गांव के नागरिकों को जबरन सरकार की नौकरी में भर्ती किया जा रहा है, भले ही उनकी इच्छा हो या नहीं। इसके लिए निर्धारित कोटा तय किए गए हैं और नौकरी नहीं करने पर परिवारों के लिए जुर्माना भी तय किया गया है। लेबर ब्यूरो ऑफ क्वापकाल की ओर से जारी किए आदेश में कहा गया है कि ऐसे लोगों को काम पर लगाया जाएगा जो अपने निहित स्वार्थ और विचार के कारण इससे दूर हैं।

मुस्लिमों को लगाया जा रहा फैक्ट्री के काम में
चीन के शिनझियांग प्रांत में बड़ी संख्या में मुस्लिम अल्पसंख्यक रहत हैं। उइगर और कजाक मुस्लिम वर्ग पर चीन की सख्ती का सिलसिला जारी है। मुस्लिम नागरिकों को फैक्ट्रियों और कारखानों में कामगार के तौर पर लगाने के लिए यह अभियान जारी है। सरकार के दबाव का असर यह है कि गरीब किसान, छोटे व्यापारी और सामान्य ग्रामीण भी अपना कामकाज छोड़कर वर्कशॉप में हिस्सा ले रहे हैं। कुछ सप्ताह और कई बार महीनों तक चले वर्कशॉप के बाद मुस्लिम कामगारों को जूते बनाने, कपड़े सिलने, गली साफ करने जैसे काम में लगाया जा रहा है।

शी चिनफिंग का खास जोर शिनझियांग पर
सरकार की ओर से जारी इन कार्यक्रमों के पीछे राष्ट्रपति शी चिनफिंग की सोच है। मुस्लिम बहुल शिनझियांग प्रांत को चीनी राष्ट्रवाद से जोड़कर इस क्षेत्र पर शी पूरा नियंत्रण चाहते हैं। शिनझियांग प्रांत की कुल आबादी में आधा हिस्सा मुस्लिमों का है। चीन की सरकार अपने अल्पसंख्यकों के लिए कई सख्त कार्यक्रम चला रहा है। इनमें सोशल इंजिनियरिंग के साथ शिविरों में प्रशिक्षण कार्यक्रम हैं। इन शिविर प्रशिक्षण कार्यक्रमों में 10 लाख से अधिक मुस्लिम लोगों को भर्ती किया गया है।

लेबर ब्यूरो ने मुस्लिम कामगारों के लिए जारी किया निर्देश
क्वापकाल श्रम ब्यूरो की ओर से जारी किए आदेश में कहा गया है कि ग्रामीणों को सैन्य शैली का प्रशिक्षण दिया जाए ताकि ये आज्ञाकारी कामगार बन सकें। लेबर ब्यूरो के आदेश में यह भी कहा गया है कि कुशल कामगार होने के साथ ही रोजगार देनेवाले और कम्युनिस्ट पार्टी के प्रति वफादार बनाना भी प्रशिक्षण में शामिल है। निर्देश पत्र में कहा गया, ‘इन जड़ हो चुके आलसी, शिथिल, सुस्त, लापरवाह, बिना प्रयोजन के भटकनेवाले और सिर्फ अपने लिए जीनेवालों को कंपनी नियमों का पालन करनेवाला मनाया जाना चाहिए।’

सरकार ने मुस्लिम आबादी बहुल गांवों को बताया खतरा
चीन के सरकार ने उइगर और कजाक ग्रामीणों को ‘ग्रामीण सरप्लस श्रमिक’ की श्रेणी में रखा है और इन्हें बेरोजगार आबादी के तौर पर चिह्नित किया गया। सरकार की ओर से इन्हें सामाजिक स्थिरता के लिए खतरा करार दिया गया है। इस बेरोजगार आबादी सरकारी योजना के तहत विभिन्न कामों के लिए प्रयोग किया जा रहा है। सरकारी अधिकारियों का कहना है कि इस आबादी को धार्मिक अतिवाद से दूर रखने और गरीबी से निकालने की कोशिश है। सरकारी सूची में इन लोगों के लिए कामगार और वॉलिंटयर्स का प्रयोग किया गया है।

छत्तीसगढ़ की उमा हिन्दी ट्रेड परीक्षा में देश में अव्वल, पीएम मोदी 2 अक्टूबर को करेंगे सम्मान
कृषि कानूनों पर राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र का आया बयान: क्या फिर से मोदी सरकार बना सकती है कृषि कानून… जाने मिश्र ने क्या कहा
यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती बस में महिला यात्री के साथ दुष्कर्म, आरोपी हिरासत में
महिला दिवस पर बीजेपी की महिला सांसद की मांग, अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस भी मनाया जाना चाहिए
आईआईटी कानपुर के वैज्ञानिकों की उपलब्धि: धोने योग्य एड्हेसिव व चिपकने वाला मैट किया विकसित
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नए साल के पहले दिन ईरान पर बरसे डोनाल्ड ट्रंप, ‘बहुत बुरा होगा, चेतावनी नहीं धमकी समझें’
Next Article कमरा नंबर 602 में बैठने से क्यों कतरा रहे अजित पवार, क्या है सच?

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?