ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जशपुर के तिहरे हत्याकांड का खुलासा : तलवार व हथौड़े से वार कर की गई थी हत्या, 9 दिन बाद पकड़ में आए आरोपी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

जशपुर के तिहरे हत्याकांड का खुलासा : तलवार व हथौड़े से वार कर की गई थी हत्या, 9 दिन बाद पकड़ में आए आरोपी

By Mohan Rao
Published: October 14, 2022
Share
पुलिस की गिरफ्त में हत्याकांड के आरोपी
SHARE

जशपुर। करीब 9 दिन पहले कोतवाली थाना क्षेत्र में हुए तिहरे हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। शुक्रवार को पुलिस ने घटना में शामिल 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। इस पूरी वारदात के पीछे अंधविश्वास व जमीन विवाद की बातें सामने आई हैं। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपियों ने बचने के लिए काफी चालाकियां की लेकिन पुलिस की पकड़ से दूर नहीं जा सके। आरोपी लगातार इधर-उधर भागते रहे। पुलिस ने भी इनका झारखंड, ओड़िसा, कलकत्ता(पश्चिम बंगाल), एवं सिलीगुड़ी तक पीछा किया और अंतत: यह सभी पुलिस की गिरफ्त में आए।

बता दें 6 अक्टूबर को जशपुर कोतवाली थाना क्षेत्र में पति-पत्नी व एक युवती का शव मिलने से हड़कंप मच गया था। यहां पर तीनों की धारदार हथियार मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू की थी। मृतकों की पहचान अर्जुन तेंदुआ (45), फिरनी तेंदुआ (42) व संजना तेंदुआ (19) के रूप में हुई थी। एक साथ ही तीन लोगों की हत्या ने पुलिस के सामने चुनौती खड़ी कर दी थी। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया। रेंज के आईजी व एसपी के निर्देश पर अलग अलग टीमों को हत्याकांड के आरोपियों की पतासाजी के लिए लगाया था। पुलिस की मेहनत रंग लाई और 9 दिन बाद इस मामले में 6 आरोपियों बिंदेश्वर बंजुआ, प्रेमचंद बंजुआ, मृगपाल बंजुआ, करन तेंदुआ, आरजू तेंदुआ व प्रवीण तेंदुआ को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। सभी कदमटोली घोलेंग के रहने वाले हैं।

इस घटना का खुलासा करते हुए  एसपी डी रविशंकर ने हत्याकांड की वजह बताई। दरअसल मृतक अर्जुन तेंदुआ का यहां के बिंदेश्वर बंजुआ, प्रेमचंद बंजुआ, मृगपाल बंजुआ, करन तेंदुआ, आरजू तेंदुआ एवं प्रवीण तेंदुआ से जमीन संबंधी विवाद चल रहा था। यही नहीं कुछ दिन पहले प्रेमचंद के तीन माह के बच्चे की मौत हो गई थी। इसके लिए भी प्रेमचंद अर्जुन को ही कारण मानता था। प्रेमचंद का मानना था कि अर्जुन तेंदुआ के जादू टोने के कारण ही उसके बच्चे की मौत हो गई थी। यही नहीं एक और मौत को लेकर भी अजुर्न को जिम्मेदार मानता था।

प्लानिंग कर दिया वारदात कां अंजाम
आरोपी मृगपाल बंजुआ ने बताया कि प्रेमचंद बंजुआ उसका-बड़ा भाई, बिंदेश्वर बंजुआ-छोटा भाई, आरजू तेंदुआ-दामाद तथा करन तेंदुआ व प्रवीण तेंदुआ उसका साला है। सभी ने मिलकर 5 अक्टूबर की रात लगभग 9 बजे अर्जुन तेंदुआ के घर पहुंचे। अर्जून के घर का चैनल गेट खुला हुआ था, वे सभी जाकर अपने साथ लाये हथियार से अर्जून तेंदुआ, फिरनी बाई एवं संजना तेंदुआ पर कई वार किए जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद सभी वहां से निकल गए और एक नाले में हथियार छिपा दिए। यही नहीं आरोपियों ने अपने खून लगे कपड़े आदि जंगल में ले जाकर जला दिया था।

आईजी ने 30 हजार व एसपी ने 5000 रुपए इनाम की घोषणा
इस पूरे हत्याकांड को सुलझाने में निरीक्षक रविशंकर तिवारी, उप निरीक्षक बंशनारायण शर्मा, किरनेश्वर प्रताप सिंह, सउनि ईश्वर प्रसाद वारले, केके साहू, किशन चौहान, नसरूद्दीन अंसारी, प्रआर अजय लकड़ा, त्रिनाथ यादव, मिथलेश यादव, धर्मेन्द्र राजपूत, आंनद श्रीवास्तव, आरक्षक बसंत खुंटिया, आरक्षक शोभनाथ सिंह, हेमंत कुजूर, धीरेन्द्र मधुकर आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही। हत्याकांड को सुलझाने वाले पुलिस कर्मियों को आईजी ने 30 हजार व एसपी ने 5 हजार रुपए ईनाम की घोषणा की है।

कोरोना अलर्ट: दाढ़ी रखने वाले हो जाएं सावधान… कोरोना बना सकता है अपना शिकार… वैज्ञानिकों ने चेताया आखिर क्या है वजह
वंदे भारत एक्सप्रेस में छूटा यात्री का सामान, दुर्ग एस्कॉर्ट की एसआई आस्था दुबे ने की पहल, यात्री को वापस मिला सामान
विधायक अरुण वोरा और नीलू सहायता समूह ने 121 कन्या माताओं को कराया भोज… भेंट देकर लिया आशीष
थॉमस कप विजेता भारतीय टीम ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के लिए भेजा हस्ताक्षर किया हुआ बैडमिंटन किट
Raipur Breaking : मामूली बात पर ऑटो चालक को मारा चाकू, गंज पुलिस ने बदमाशों को गिरफ्तार कर निकाला जुलूस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Big Breaking : विजिबल पुलिसिंग के तहत एसपी पहुंचे छावनी थाना, बाजार का भ्रमण कर पार्किंग व सुरक्षा पर कही यह बातें
Next Article “1win Apostas Desportivas Em Nosso País Bônus 5000 Brl No Depósito Entra

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?