ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जशपुरिया अंदाज में हुआ मुख्यमंत्री का स्वागत…. सीएम ने पाषाण शंख फूंककर कहा- संग्रहालय हमारी विरासतें सहेजेगा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhRaipur

जशपुरिया अंदाज में हुआ मुख्यमंत्री का स्वागत…. सीएम ने पाषाण शंख फूंककर कहा- संग्रहालय हमारी विरासतें सहेजेगा

By @dmin
Published: December 4, 2020
Share
Jashpuria style welcomed Chief Minister…. CM blows the stone conch and said
Jashpuria style welcomed Chief Minister…. CM blows the stone conch and said
SHARE

जशपुर। जशपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जब मांदर भेंट किया तो वे उस पर थाप देने से स्वयं को रोक नहीं सके। इसी तरह पाषण-शंख को देखकर उन्होंने उसे बजाकर उसकी ध्वनि सुनी। अपनी इस पूरी यात्रा के दौरान उन्होंने स्थानीय सांस्कृतिक तत्वों में खूब रुचि ली।
मुख्यमंत्री बघेल जब जशपुर के नवनिर्मित पुरातत्व संग्रहालय पहुंचे तो उनका स्वागत मांदर भेंटकर किया गया। सीएम बघेल मुस्कुराते हुए मांदर पर थाप देने लगे। संग्रहालय में रखे गए पाषाण शंख की ध्वनि सुनने के बाद उन्होंने इसकी सराहना करते हुए कहा कि ये सारी चीजें हमारी विरासत हैं। यह संग्रहालय हमारी विरासतों को सहेजने का माध्यम बनेगा। जशपुर में निर्मित गढ़कलेवा के अवलोकन के दौरान उन्होंने खास तौर पर प्रदर्शित जशपुरिया-व्यंजनों में भी खासी रुचि ली। इस यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री का स्वागत स्थानीय जनजातीय नृत्यों, वाद्यों तथा गीतों के माध्यम से किया गया। जिले के प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत ने भी मंच से अपने संबोधन के दौरान बघेल के स्वागत में उरांव गीत गाए। उन्होंने गीतों के भाव समझाते हुए कहा कि हे अतिथि आप आए हैं, तो हमारे मन को बहुत अच्छा लग रहा है। संबोधन शुरु होने से पहले बघेल को जशपुरिया पगड़ी पहनाकर तथा तीर-कमान सौंपकर स्वागत किया गया।

योग आयोग द्वारा राजधानी में 19वें नि:शुल्क नियमित योगाभ्यास केंद्र का शुभारंभ
केन्द्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीता रमण आज पेश करेंगी आम बजट: विकास, विनिर्माण व रोजगार बढ़ाने पर फोकस
नक्सल प्रभावित जिलों को दिए जाने वाली विशेष सहायता राशि फिर से शुरू करने का किया आग्रह
प्रदेश में अब और नहीं बढ़ेगा कोरोना संक्रमण: रायपुर कलेक्टोरेट में बैठक के बाद बोले कृषिमंत्री रविन्द्र चौबे…. बढ़ेंगी व्यापारिक गतिविधियां
छह माह से मनरेगा का भुगतान नहीं मिलने से मजूदर दूसरे राज्य में पलायन करने हो रहे मजबूर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Many development works will be done in Khamaria region including सड़क, नाली, सीमेंटीकारण, सड़क चौड़ीकरण सहित खमरिया क्षेत्र में होंगे कई सारे विकास कार्य: महापौर व भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने किया भूमिपूजन
Next Article birth and death certificate now started in Risali Corporation office रिसाली क्षेत्र में जल्द खुलेंगे 2 और गोबर खरीदी केन्द्र… संयुक्त संचालक ने कुल खरीदी का चैथाई हिस्सा का गो काष्ठ बनाने दिए निर्देश

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?