जशपुर। रविवार को जिले के गुल्लू वाटर फॉल के पास हुए हादसे के बाद सोमवार को जशपुर एसपी डी.रविशंकर ने घटना स्थल का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कुनकुरी संदीप मित्तल, नायब तहसीलदार नागेश तांजेय, थाना प्रभारी नारायणपुर निरीक्षक जनक राम कुर्रे, उप अभियंता लोक निर्माण विभाग विरेन्द्र लकड़ा एवं वन विभाग से हेमंत कुमार यादव उपस्थित थे। इस दौरान उन्होंने ढलान क्षेत्र में दुर्घटनाएं रोकने आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

बता दें थाना नारायणपुर अंतर्गत ग्राम बेने में रविवार को पिकनिक मनाकर लौट रहे परिवार मारूती इको कार पेड़ से टकरा गई थी। एक मारूती ईको वाहन में सवार 11 व्यक्ति जो गुल्लू वाटरफॉल से पिकनिक मनाकर वापस घर लौट रहे थे। इस दौरान शाम लगभग 06 बजे ढलान तीखा मोड़ में अनियंत्रित होकर वाहन पेड़ से टकरा गया। हादसे में जिसमें 4 व्यक्तियों की मौत हो गई। 05 घायलों को ईलाज चल रहा है और 2 को ईलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।
इधर घटना स्थल का निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डी रविशंकर ने सड़क सुरक्षा से संबंधित आवश्यक कदम उठाने एवं सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिये आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। घटनास्थल क्षेत्र में रेडियमयुक्त रिफलेक्टर लगाने, घाट के दोनों ओर सूचनात्मक बोर्ड लगाने, गति नियंत्रण हेतु बोर्ड लगाने एवं सड़क के सकरे पैच को चौड़ीकरण करने के निर्देश संबंधित विभाग को दिये गए। उक्त घटनास्थल क्षेत्र बादलखोल अभ्यारण क्षेत्रांतर्गत आता है, वन विभाग को हाथियों के विचरण क्षेत्र संबंधी सूचनात्मक बोर्ड लगाने का निर्देश भी दिया गया है। घटना स्थल क बाद एसपी डी.रविशंकर द्वारा होलीक्रास अस्पताल कुनकुरी में घायलों से भी मुलाकात की।




