ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जूनियर एनटीआर की फिल्म के लिए जान्हवी के नाम पर लगी मोहर, इस दिन से शुरू होगी शूटिंग…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

जूनियर एनटीआर की फिल्म के लिए जान्हवी के नाम पर लगी मोहर, इस दिन से शुरू होगी शूटिंग…

By Sonu Sahu
Published: February 14, 2023
Share
SHARE

जान्हवी कपूर पिछली बार फिल्म मिली में दिखी थीं। यह फिल्म भले ही बॉक्स ऑफिस पर न चली हो, लेकिन जान्हवी ने अपनी शानदार अदाकारी से दर्शकों का दिल जीत लिया। वह पिछले काफी समय से जूनियर एनटीआर की एक फिल्म को लेकर चर्चा में हैं। अब खबर है कि उन्हें इस फिल्म के लिए साइन कर लिया गया है। जान्हवी इससे जुड़कर बेहद उत्साहित हैं। फिल्म की शूटिंग से जुड़ी जानकारी भी सामने आई है।

रिपोर्ट के मुताबिक, सुपरस्टार जूनियर एनटीआर की 30वीं फिल्म के लिए जान्हवी का नाम फाइनल हो गया है। इस फिल्म का निर्देशन दक्षिण भारतीय सिनेमा के जाने-माने निर्देशक कोराताला शिवा कर रहे हैं। वह पिछले छह महीने से इसके लिए लीड हीरोइन की तलाश कर रहे थे। कई नामों पर विचार करने के बाद अब आखिरकार उनकी यह खोज जान्हवी पर आकर खत्म हुई है। एनटीआर और जान्हवी के फोटोशूट के जरिए जल्द ही इस फिल्म का ऐलान किया जाएगा।

बता दें कि कोराताला तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में बेहद लोकप्रिय हैं। उन्होंने मिर्ची से लेकर श्रीमंथुडु, जनता गैराज, भारत अने नेनु और आचार्य जैसी कई शानदार एक्शन ड्रामा फिल्मों का निर्देशन किया है। वह दो नंदी पुरस्कार, और एक आईफा उत्सवम पुरस्कार जीत चुके हैं।

इस फिल्म से जान्हवी साउथ में पदार्पण करने वाली हैं। यह उनकी पहली दक्षिण भारतीय फिल्म है। यह फिल्म मूल रूप से तेलुगु में बन रही है। हालांकि, यह एक पैन इंडिया फिल्म होगी यानी तेलुगु के साथ तमिल, मलयालम और हिंदी समेत कई भाषाओं में रिलीज होगी। 23 फरवरी से फिल्म की शूटिंग शुरू होने वाली है। फिल्म में बॉलीवुड और साउथ के कई बड़े कलाकार नजर आएंगे। फिल्म को 2024 में रिलीज करने की योजना है।

जूनियर एनटीआर की गिनती साउथ के बड़े सितारों में होती है। आरआरआर जैसी ब्लॉकबस्टर के बाद दुनियाभर में उनका कद बढ़ गया है। एनटीआर की वापसी का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। वह तेलुगु सिनेमा में सबसे ज्यादा मेहनताना लेने वाले सितारों में शुमार हैं। एनटीआर दो फिल्मफेयर और दो नंदी पुरस्कार जीत चुके हैं। ऐसे में जान्हवी को करियर की पहली साउथ फिल्म में एनटीआर जैसे बड़े कलाकार का साथ मिलना अपने आप में एक बड़ी बात है।

जान्हवी जल्द ही फिल्म बवाल में नजर आएंगी। इसमें उनकी जोड़ी अभिनेता वरुण धवन के साथ बनी है। फिल्म के निर्देशक नितेश तिवारी हैं। जान्हवी के खाते से निर्देशक शरण शर्मा की फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही जुड़ी है। इसमें उनके साथ राजकुमार राव हैं। उन्होंने एक स्पाई थ्रिलर फिल्म भी साइन कर ली है, जिसके लिए वह प्रोडक्शन हाउस जंगली पिक्चर्स से जुड़ी हैं। इस फिल्म में जान्हवी के साथ लोकप्रिय मलयालम अभिनेता रोशन मैथ्यू नजर आने वाले हैं।

न्यूट्रीशन के लिए कहीं आप भी तो नहीं कर रहे इन चीजों का अधिक सेवन फायदे की जगह हो सकता है नुकसान
हिमाचल में भाजपा सरकार के खिलाफ सत्ता विरोधी लहर, कांग्रेस मजबूत स्थिति में-भूपेश बघेल
दुर्ग रेंज के आईजी गर्ग ने ली बैठक : वीवीआईपी, वीआईपी सुरक्षा और कानून व्यवस्था पर अफसरों को दिए निर्देश
टी-20 विश्वकप में बड़ा उलटफेर : अमेरिका ने पाकिस्तान को सूपर ओवर में हराया, भारतीय युवाओं ने चटाई धूल
CG Crime : सनकी पिता ने पुत्र की चढ़ा दी बली, चाकू से काट दिया गला… आरोपी गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Big News : कोरर आटो हादसे में घायल आठवें बच्चे की भी मौत, रायपुर के अंबेडकर अस्पताल में चल रहा था इलाज
Next Article डीडीएलजे हमारी पीढ़ी को परिभाषित करने वाली फिल्म रही है: रणबीर कपूर
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?