ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जामुल पुलिस की बड़ी सफलता… तीन साल से छिपकर जामुल क्षेत्र में 17 घरों में कर चुका था सेंधमारी… अब आया पुलिस गिरफ्त में…. 10 लाख का मशरुका बरामद
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

जामुल पुलिस की बड़ी सफलता… तीन साल से छिपकर जामुल क्षेत्र में 17 घरों में कर चुका था सेंधमारी… अब आया पुलिस गिरफ्त में…. 10 लाख का मशरुका बरामद

By @dmin
Published: February 23, 2021
Share
Jamul Police's big success… had been burglarized in 17 houses in the Jamul
Jamul Police's big success… had been burglarized in 17 houses in the Jamul
SHARE

भिलाई। चोरी के मामलों में जामुल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एसपी प्रशांत ठाकुर व सीएसपी विश्वास चंद्राकर के मार्गदर्शन व थाना प्रभारी विशाल सोन के नेतृत्व में जामुल पुलिस ने पिछले तीन वर्षों से जामुल क्षेत्र के आसपास चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले शातिर चोर को उसके दो अन्य साथियों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने 10 लाख से भी अधिक का मशरुका बरामद किया है। जिसमें सोने चांदी के जेवरात व नगदी शामिल है।
एसपी प्रशांत ठाकुर ने मंगलवार को नेहरू नगर स्थित यातायात कंट्रोल रूम में मामले का खुलासा करते हुए बताया की जिला बलौदा बाजार के तिल्दा क्षेत्र का निवासी हिस्ट्री शीटर जीतू चेलक 2018 से जामुल थाना क्षेत्र के घासीदास नगर में चोरी छिपे निवास कर रहा है। यहां रहते हुए उसने 2018 से 2021 के बीच कुल 17 घरों में सेंधमारी की। इस दौरान जीतू चेलक ने घरों से सोने चांदी के जेवरात सहित नगदी पर हाथ साफ किया। आरोपी ने अपने दो साथियों मंतराम डहरे व धीरज जयसवाल के साथ मिलकर कई चोरी की वारदातों को अंजाम दिया। 25 अप्रैल 2018 से 7 फरवरी 2021 के बीच इसने घासीदास नगर सुंदर विहार कॉलोनी विश्व बैंक कॉलोनी कुरूद एवं अन्य स्थानों पर चोरिया की।
ऐसे आया पुलिस की गिरफ्त में शातिर
चोरी की शिकायतों के बाद पतासाजी के दौरान जीतू चेलक के बारे में मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी। मुखबिर की सूचना के आधार पर जीतू चेलक को घासीदास नगर क्षेत्र में घूमते हुए हिरासत में लिया गया। कड़ाई से पूछताछ करने पर इसने 17 चोरियां करने की बात कबूल की। आरोपी के पास से कुल 2 किलो 700 ग्राम चांदी के जेवरात 164 ग्राम सोने के जेवरात वह नगदी 9700 जब्त किया गया। पूरी कार्यवाही में जामुल थाना सहायक उप निरीक्षक प्रमोद सिंह आरक्षण बालेंद्र द्विवेदी वह अजय सिंह का सराहनीय योगदान रहा।

दांव पर लग गई है कोरोना के कारण अनाथ हुए बच्चों की जिंदगी, एससी ने कहा- महमारी ने कर दिया तबाह
शिवनाथ नदी में डूबा युवक, दोस्तों के साथ गया था घूमने, तेज बहाव में बहा… देर शाम मिला शव
मुश्किल में फंसे मुख्यमंत्री: राहुल गांधी पर टिप्पणी करने के मामले में मुकदमा दर्ज, कांग्रेस ने की कार्रवाई की मांग
छत्तीसगढ़ में ट्रेन हादसा : केके मार्ग पर मालगाड़ी के 6 डिब्बे हुए बेपटरी, एक्सप्रेस व पैसेंजर ट्रेनें रद्द
सीएम बघेल ने इस क्षेत्र के लिए दिए 203 विकास कार्यो के लिए करोड़ों की सौगात
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article इंटरनेशनल भिखारी हैं पाकिस्तानी पीएम, देश की बदहाली को लेकर भड़का विपक्ष श्रीलंका दौरे पर जाएंगे पाकिस्तान के पीएम इमरान खान, भारत ने दी हवाई क्षेत्र के उपयोग की अनुमति
Next Article अर्जुन तेंदुलकर पर लगे नेपोटिज्म के आरोप, सचिन ने ट्रोलर्स को दिया मुंहतोड़ जवाब अर्जुन तेंदुलकर पर लगे नेपोटिज्म के आरोप, सचिन ने ट्रोलर्स को दिया मुंहतोड़ जवाब

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?