ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दुर्ग पुलिस के हत्थे चढ़े जमताड़ा के शातिर, एक ने तो ठगी के रुपए से बनवा लिए तीन मकान… जानिए कैसे लगाते थे लोगों को चूना
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsDurg-BhilaiFeatured

दुर्ग पुलिस के हत्थे चढ़े जमताड़ा के शातिर, एक ने तो ठगी के रुपए से बनवा लिए तीन मकान… जानिए कैसे लगाते थे लोगों को चूना

By Mohan Rao
Published: April 15, 2023
Share
जमताड़ा के शातिर ठग
SHARE

भिलाई। जिला जमताड़ा झारखंड से देशभर में लोगों को ठगने वाले दो शातिरों को दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गुगल में डिलविरी कुरियर के नाम पर रजिस्ट्रेशन करते हैं और किसी पीड़ित का पार्सल नहीं मिलता तो वह वेबसाइट पर संबंधित कंपनी का नंबर सर्च करता। वेबसाइट पर दिए नंबर पर कॉल करने के बाद शख्स ठगी का शिकार हो जाता है। ऐसे ही एक मामले में फंसकर हनोदा दुर्ग के एक शख्स ने अपने 4 लाख से भी ज्यादा लुटा लिए। इस मामले में गिरफ्तार ठगों ने जमताड़ा के अपने गांव में ठगी की रकम ने अय्यासी का पूरा सामान बना रखा है। एक ने तो ठगी के पैसे से तीन-तीन मकान बनवा लिए। फिलहाल पद्मनाभपुर पुलिस द्वारा आरोपियों पर धारा 420 के तहत कार्रवाई की गई है।

बता दें हनोदा रोड वार्ड नंबर 52 निवासी हरिश कुमार टंडन ने अपनी शिकायत में बताया कि 19 मार्च 2023 को Amazon delivery courier की समस्या आने से गूगल सर्च इंजन पर सर्च करने पर एक नंबर मिला। नंबर पर कॉल करने पर कॉलर ने खुद को कंपनी का प्रतिनिधि बताते हुए एक लिंक भेजा। भेजे गये लिंक पर जानकारी भरने के बाद एक लिंक और ओटीपी भेजा। इसके बाद 5 रुपए यूपीआई के जरिए 5 रुपए ट्रांसफर करने एनीडेस्क ऐप डाउनलोड कराया। एनीडेस्क इस्टॉल होने के बाद हरिश टंडन ने पहले पांच रुपए ट्रांसफर किए और इसके बाद उसके खाते से 4 लाख 22 हजार 999 रुपए की राशि निकाल ली गई। इस मामले में शिकायत के पुलिस ने जांच शुरू की।

विवेचना के दौरान टीम मोबाइल व बैंक खातों की जांच ठगों की लोकेशन जामताड़ा झारखंड का मिला। इसके बाद पुलिस की एक टीम को रवाना किया गया। जामताड़ा पहुंचकर ठगों की जानकारी जुटाई गई। इस दौरान पुलिस को अर्जुन मंडल व उसके साथी नकुल मंडल को हिरासत में लिया। पहले तो दोनों ने पुलिस टीम को गुमराह करने का प्रयास किया लेकिन बाद में पूरी सच्चाई उगल दी। इसके बाद दुर्ग पुलिस की टीम दोनों आरोपियों को दुर्ग लेकर पहुंची। शनिवार को एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने पूरे मामले का खुलासा किया।

ऐसे करते थे ठगी
आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि इन लोगों ने गूगल एड पर 1000 रुपए की राशि देकर Delivery courier के नाम पर कंपनी का रजिस्ट्रेशन कराया। गूगल पर उक्त सर्विस हेतु सर्च करने पर रजिस्टर्ड कराए गए व्यक्ति का मोबाइल नम्बर दिखाई है। पीड़ित व्यक्ति द्वारा कॉल करने पर उन्हें झांसे में लेते हुए उनके फोन पर एक लिंक भेजकर फार्म भरने कहते और उनसे बैंक संबंधित जानकारी जैसे बैंक खाता नम्बर, सीवीवी नम्बर, कार्ड एक्सपायरी डेट, पिन कोड नम्बर, ओटीपी प्राप्त कर लेते हैं। पीड़ित के मोबाईल पर एनीडेस्क ऐप इंस्टॉल करा कर उनका एक्सेस अपने पास प्राप्त कर लेते है और फिर उनके बैंक खातों में रखे राशि का निकाल लेते थे। आरोपियों की निशान देही पर घटना में प्रयुक्त मोबाईल एवं मोबाईल नम्बर के अतिरिक्त 14 विभिन्न कंपनी के मोबाइल बरामद किया गया।

तीन मकान बनवाए और महंगी बाइक का शौक पूरा किया
पुलिस की पूछताछ में आरोपियों में से एक ने बताया कि ठगी की रकम से उसने गांव में तीन मकान बनवाए। यहीं नहीं उसे महंगी बाइक का भी शौक है। ठगी के रूपए से उसने एक बुलेट और एक अपाचे बाइक भी खरीदी। वहीं दूसरे आरोपी ने भी एक बाइक खरीदी और एक मकान बनवाया। इस पूरी कार्रवाई में थाना दुर्ग से एसआई देवादास भारती, थाना पद्मनाभपुर से प्रधान आरक्षक उमेश गंगराले, आरक्षक कमलेश यादव, सिविल टीम छावनी से अमित कुमार एवं एण्टी क्राईम सायबर यूनिट से एएसआई पूर्ण बहादुर, प्रधान आरक्षक चन्द्रशेखर वंजीर, विजय शुक्ला, आरक्षक अनुप शर्मा, जावेद हुसैन, अभय राय, निखिल साहू, महिला आरक्षक आरती सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

नारायणपुर आईईडी ब्लास्ट में दो जवान शहीद, गश्त से लौटते समय चपेट में आए… दो जवान घायल
बैटरी चलित सीकर मशीन से सेनेटाईजिंग कार्य में आई तेजी…. 35 वार्डो में मोहल्ले बस्तियों के घरों और गलियों को किया गया सेनेटाईज
ग्रहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने प्रदेशवासियों को दी रामनवमी की शुभकामनाएं
स्मृति नगर उद्यान में कट गए कई पेड़, आयुक्त ने दर्ज कराई थाने व वन विभाग में शिकायत
सीएम बघेल ने किया वर्चुअल योगाभ्यास एवं योग परामर्श कार्यक्रम का शुभारंभ… एक वर्ष तक नि:शुल्क चलेंगी योग की कक्षाएं
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article महंगाई की मार: गरीब परिवारों को झटका, खाद्य तेल में 10 रुपए की बढ़ोतरी महंगाई की मार: गरीब परिवारों को झटका, खाद्य तेल में 10 रुपए की बढ़ोतरी
Next Article खौफनाक कांड : बर्थडे के दिन प्रेमी ने कर दी प्रेमिका की हत्या, पहले केक कटवाया और फिर चाकू से रेत दिया गला
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?