ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ में मिलेगी जल मितान की सेवाएं, सीएम बघेल बोले मूलभूत सुविधाओं में भागीदार बनेंगे जल मितान… टूल किट भी बांटे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

छत्तीसगढ़ में मिलेगी जल मितान की सेवाएं, सीएम बघेल बोले मूलभूत सुविधाओं में भागीदार बनेंगे जल मितान… टूल किट भी बांटे

By Mohan Rao
Published: June 12, 2023
Share
जल मितान-युवा उद्यमी, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बांटे टूलकिट
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोमवार को अपने निवास कार्यालय में जल-जीवन मिशन के तहत आयोजित कार्यक्रम में ‘जल मितान-युवा उद्यमी’ उद्यमिता कौशल विकास कार्यक्रम की आज शुरुआत की। इस दौरान सीएम और गुरु रुद्रगुरु सहित अतिथियों ने कार्यक्रम में 90 जल मितान एवं युवा उद्यमियों को टूल किट बांटे। टूल किट में युवाओं को सुरक्षा जूता, हेलमेट आदि दिए गए। जल मितान जल गुणवत्ता परीक्षण सर्विसेज, नल व पाइप फिटिंग रिपेयरिंग, आरो फिटिंग/रिपेयरिंग, इलेक्ट्रिकल फिटिंग /रिपेयरिंग , सोलर पैनल फिटिंग/रिपेयरिंग, पम्प आपरेटर की सेवाएं देंगे।

इस मौके पर सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य है, जहां जल जीवन मिशन के तहत पेयजल योजनाओं के संचालन और संधारण के लिए बड़ी संख्या में युवाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है और जल मितान, युवा उद्यमी तथा जल दीदी के रूप में उन्हें योजनाओं के संधारण और संचालन के लिए तैयार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल में कोंडागांव के प्रवास के दौरान भी वहां कौशल विकास का प्रशिक्षण प्राप्त करीब 550 युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए थे। युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने का कार्य निरंतर किया जा रहा है

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा युवाओं को स्वरोजगार और रोजगार से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। युवाओं को बेरोजगारी भत्ता के साथ कौशल विकास का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत 540 युवाओं को उच्च स्तर का प्रशिक्षण दिया गया है और उन्हें आज नि : शुल्क टूल किट प्रदान किया गया। इन प्रशिक्षित जल मितान और जल दीदियों को स्वरोजगार के नए अवसर मिले हैं। मुख्यमंत्री ने प्रशिक्षण प्राप्त सभी युवाओं को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

50 लाख घरों में नल जल कनेक्शन देने का लक्ष्य
मुख्यमंत्री ने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत छत्तीसगढ़ के ग्रामीण क्षेत्र के 50 लाख घरों में नल जल कनेक्शन देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसके तहत अब तक 24 लाख घरों में नल कनेक्शन दिए जा चुके हैं, जब इतनी बड़ी संख्या में नल कनेक्शन दिए गए हैं तो उनके संचालन और संधारण के लिए बड़ी संख्या में प्रशिक्षित युवाओं की जरूरत भी है, ताकि योजनाओं का सुचारू संचालन हो सके। इन प्रशिक्षित युवाओं को हमेशा रोजगार के अवसर मिलते रहेंगे। काम की कमी नहीं होगी।

Big Breaking : आकाश शर्मा बने छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस अध्यक्ष, ऋषभ दुर्गाकर को मिली भिलाई की कमान
राम वन गमन पथ रोपण: बिलासपुर वनवृत्त के 111 किलोमीटर में 31 हजार पौधों का रोपण पूर्ण
सुबह-सुबह घास पर नंगे पैर चलने से स्वास्थ्य को मिलते हैं ये 5 फायदे…
टीकाकरण: भारत में वैक्सीनेशन का आंकड़ा पहुंचा 50 करोड़ के पार… सरकार ने कहा- उत्पादन में नहीं होने देंगे कमी
एरो इंडिया शो: भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने एलसीए तेजस विमान में भरी उड़ान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नारायणपुर में नक्सलियों ने बैनर लगाकर सरपंच व उपसरपंच के हाथ-पैर काटने की दी धमकी… जानिए क्या है माजरा
Next Article नल जल योजना के नाम पर युवती से ठगी, मजदूरों की सप्लाई के लिए लिंक भेजा और खाते से पार कर दिए रुपए

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?