ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोरोना खिलाफ जैन समाज की पहल: समाज के लिए एक दिवसीय कोरोना टीकाकरण शिविर…. 145 लोगों ने लगवाया टीका
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

कोरोना खिलाफ जैन समाज की पहल: समाज के लिए एक दिवसीय कोरोना टीकाकरण शिविर…. 145 लोगों ने लगवाया टीका

By @dmin
Published: April 5, 2021
Share
Jain Samaj Initiative Against Corona: One Day Corona Vaccination
Jain Samaj Initiative Against Corona: One Day Corona Vaccination
SHARE

भिलाई। कोरोना महामारी के रोकथाम के लिए दिगम्बर जैन सभा, नेहरू नगर भिलाई के द्वारा एक दिवसीय कोरोना टीकाकरण शिविर का आयोजन पोरवाल प्रेक्षा भवन, नेहरू नगर में किया गया। जैन युवा संघ के तत्वाधान में यह शिविर 45 वर्ष से अधिक उम्र के सभी नागरिकों के लिए लगाया गया था जिसमें कुल 145 लोगों को टीका लगाया गया। टीकाकरण शिविर में 45 वर्ष से लेकर 85 वर्ष तक के जन सामान्य वर्ग ने पूर्ण सहभागिता के साथ बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सम्पूर्ण टीकाकरण कार्यक्रम में सरकार द्वारा निर्देशित समस्त दिशा निर्देशों का अक्षरश: पालन किया जाना सुनिश्चित किया गया जिसमें मास्क की अनिवार्यता, निश्चित दूरी एवं आवश्यक सेनिटाइजर प्रक्रिया शामिल रही।
विदित रहे कि जैन समाज सदैव से सामाजिक सारोकार को समझते हुए समय समय पर ऐसे आयोजन करती आई है। विगत वर्ष भी लंबे लॉक डाउन के दौरान अपनी सामाजिक उत्तरदायित्व को समझते हुए लगभग 2000 नागरिकों को राशन वितरण का कार्य किया गया था। इस वर्ष भी सामाजिक सद्भाव को बनाये रखते हुए केंद्र एवं राज्य सरकार की योजना को अमल में लाते हुए एवं समाज के सभी वर्ग को साथ में लेते हुए यह आयोजन किया गया।
इस टीकाकरण शिविर में पूरे समाज के साथ साथ नगर निगम के अधिकारी जिसमें माननीय आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी जी, जोन आयुक्त सुनील अग्रहरि, स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा एवं जावेद, समाज कल्याण अधिकारी अजय शुक्ला, तुषार आदि का विशेष सहयोग मिला। साथ ही टीकाकरण के लिए आये श्रीमती विनीता वैष्णव, कुमारी कांति पटेल एवं दुर्गेश जी का सहयोग मिला। कार्यक्रम को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने में रितेश जैन, सीए क्षितिज जैन, संदीप जैन, अजित जैन, विजय जैन एवं कु. मेघा जैन का विशेष योगदान रहा जिन्होंने पंजीयन से लेकर सारी व्यवस्थाएं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न करवायी। इस सम्पूर्ण आयोजन में सहभागी समस्त लाभार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए जैन समाज ने सभी से इस महामारी को देखते हुए सावधानी बरतने एवं आगामी लॉक डाउन में सरकार के प्रति पूर्णरूप से सहयोगात्मक रहने की अपील सभी से की है और जिला प्रशाशन के आगामी किसी भी सामाजिक योजना में अपनी जिम्मेदारी समझते हुए सहयोग करने की भावना दोहराई है।

फर्स्ट और सेकंड ईयर कॉलेज छात्र होंगे प्रमोट, अंतिम वर्ष की परीक्षाएं अगस्त में होंगी
एक योजना, जिसने बदल दी जिंदगी, गोबर बेचकर अदा करते हैं बेटी की पढ़ाई की फीस
कोहका हत्याकांड : चंद घंटों में पकड़ाए दोनों आरोपी, घटना के बाद हो गए थे फरार, नागपुर से हुए गिरफ्तार
विधायक देवेन्द्र यादव के प्रयास से चंदुलाल चंद्राकर अस्पताल में बना आईसीयू… अंतिम तैयारी का निरीक्षण करने पहुंचे विधायक… डॉक्टरों और मरीजों से मिले
सीएम बघेल ने श्रम दिवस पर श्रमिकों के सम्मान में साथ बैठकर खाए बोरे बासी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Comprehensive preparation of Risali Corporation in lockdown period लॉकडाउन अवधि में रिसाली निगम की व्यापक तैयारी…. कोरोना नियमों का उल्लंघन करने वालों की खैर नही
Next Article नक्सली मुठभेड़: सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में एक लाख का ईनामी नक्सली ढेर बीजापुर हमले के बाद नक्सलियों को नहीं बख्शेगी सरकार, कश्मीर के आतंकियों जैसे होंगे ढेर, हिडमा पहला टारगेट

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?