ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: चेंबर चुनाव में जय व्यापार पैनल की बड़ी जीत: अमर परवानी बने चेंबर के नए अध्यक्ष…. अजय भसीन प्रदेश महामंत्री व उत्तम गोलछा बने प्रदेश कोषाध्यक्ष
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

चेंबर चुनाव में जय व्यापार पैनल की बड़ी जीत: अमर परवानी बने चेंबर के नए अध्यक्ष…. अजय भसीन प्रदेश महामंत्री व उत्तम गोलछा बने प्रदेश कोषाध्यक्ष

By @dmin
Published: March 22, 2021
Share
Jai business panel's big win in chamber election: Amar Parvani became
Jai business panel's big win in chamber election: Amar Parvani became
SHARE

भिलाई। प्रदेश में व्यापारियों के सबसे बड़े संगठन छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री के चुनाव नतीजे सामने आ गए हैं। व्यापारी एकता पैनल के वर्षों पुराने वर्चस्व को पहली बार चुनाव मैदान में उतरे जय व्यापार पैनल ने ध्वस्त कर दिया है। जय व्यापार पैनल के अमर परवानी ने प्रदेश अध्यक्ष, अजय भसीन ने प्रदेश महामंत्री व उत्तम गोलछा ने कोषाध्यक्ष का चुनाव जीता। अमर परवानी 1958 वोटों से जीते हैं। उन्हें कुल 7297 वोट मिले, जबकि व्यापारी एकता पैनल के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार योगेश अग्रवाल को 5339 वोट मिले। वहीं प्रदेश महामंत्री पद पर जय व्यापार पैनल के प्रत्याशी अजय भसीन को 7303 वोट मिले, वहीं एकता पैनल के राजेश वासवानी को 5321 मत मिले। इसी प्रकार कोषाध्यक्ष पद पर जय व्यापार पैनल के उत्तम गोलछा को 7077 वोट मिले और एकता पैनल के निकेश बरडिया को 5530 वोट मिले।
राजधानी रायपुर में व्यापारी एकता पैनल का एक भी प्रत्याशी जीत दर्ज नहीं कर पाया। छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों में कुछ जगह एकता पैनल को जीत जरूर मिली है लेकिन अधिकतर पदों पर जय व्यापार पैनल के प्रत्याशियों ने बड़ी जीत दर्ज की है। राजधानी रायपुर के आठ उपाध्यक्ष पदों पर जय व्यापार पैनल के महेश दरयानी, कन्हैया गुप्ता, नरेंद्र हरचंदानी, पाल सिंह छाबड़ा, अमृत लाल पटेल, मनोज जैन और हीरा माखीजा जीते। इसी तरह आठ मंत्री पदों पर इसी पैनल के जितेंद्र गोलछा, शंकर बजाज, नीलेश मूंदड़ा, प्रशांत गुप्ता, दिनेश पटेल, राजेंद्र खटवानी, लोकेश साहू और जनक वाधवानी जीते। व्यापारी एकता पैनल से एक भी उपाध्यक्ष और मंत्री रायपुर से चुनाव नहीं जीत पाए।
सुबह 10 बजे शुरू हुई वोटों की गिनती
छत्तीसगढ़ चैंबर के चुनाव के वोटों की गिनती के लिए रविवार को सुबह 8 से ही गहमागहमी मच गई। 10 बजे से वोटों की गिनती शुरू हुई इस दौरान दोनों पैनल के लोगों के बीच झड़पे देखने को मिली। गुजराती स्कूल देवेंद्रनगर के भीतर और बाहर सुबह से ही भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। बाहरी जिलों की मतपेटियों को पहले ही स्कूल में बने स्ट्रांग रूम में रख दिया गया था। रायपुर की मतपेटियां भी वहीं रखी गईं थी। वोटों की गिनती सुबह 10 बजे से शुरू की गई। सबसे पहले जिलों में होने वाले उपाध्यक्ष और मंत्री पदों के वोटों की गिनती हुई। उम्मीदवार अपने समर्थकों के साथ वहां डटे थे। हॉल के ऊपर समर्थकों को रोक दिया गया था। गिनती के दौरान निर्वाचन अफसर और एजेंटों को ही मौजूद रहने की अनुमति दी गई।
सबसे पहले उपाध्यक्ष और मंत्री के नतीजे हुए जारी
छत्तीसगढ़ चैंबर चुनाव में सबसे पहले नतीजे जिलों के उपाध्यक्ष और मंत्री पदों के लिए आए। भिलाई, दुर्ग, राजनांदगांव के अलावा बाकी सभी जिलों में व्यापारी एकता पैनल ने जीत हासिल की। भिलाई में जय व्यापार पैनल के मुकेश बंसल ने एकतरफा जीत हासिल की। उन्हें 1100 वोट और एकता पैनल के प्रत्याशी प्रमोद अग्रवाल को 451 वोट मिले। वहीं प्रदेश मंत्री पद पर मजोज बख्तयानी ने अशोक दलवानी को हराया। भाटापारा में भी जय व्यापार पैनल जीता। उसके उम्मीदवार गिरधर को 277 और एकता पैनल के नानकराम गिदवानी को 140 वोट मिले। दंतेवाड़ा में एकता पैनल के सतीश प्रेमचंदानी ने व्यापार पैनल के ओमप्रकाश सोनी को हराया। व्यापारी एकता पैनल ने मुंगेली, रायगढ़, कोरबा, महासमुंद, गरियाबंद में जीत हासिल की।

मुख्यमंत्री साय ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से की भेंट, नक्सल उन्मूलन अभियान व बस्तर में राहत कार्यों की दी जानकारी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लॉन्च किया 100 लाख करोड़ का मास्टर प्लान… मिलेगी विकास को गति… जानें क्या है यह पूरी योजना
सचिन तेंदुलकर को नसीहत देने पर लोगों ने शरद पवार पर निकाली भड़ास
निगम मुख्यालय में महापौर नीरज पाल करेंगे ध्वजारोहण, मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग होगा जरूरी
जगदलपुर में रेल यातायात ठप, रेलवे ट्रैक पर लैंड स्लाइड से रद्द हुई कई ट्रेनें… मेंटेनेंस में जुटा रेलवे अमला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article महाराष्ट्र मामले पर हंगामे के बाद राज्यसभा स्थगित, जावड़ेकर बोले- गृह मंंत्री कर रहे वसूली, पूरे देश ने देखा महाराष्ट्र मामले पर हंगामे के बाद राज्यसभा स्थगित, जावड़ेकर बोले- गृह मंंत्री कर रहे वसूली, पूरे देश ने देखा
Next Article श्रीकंचनपथ 159 # 22 march 2021
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?