ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ का जगदलपुर देश का पहला ऐसा नगर निगम जहां शहरी लोगों को मिला वन भूमि का अधिकार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

छत्तीसगढ़ का जगदलपुर देश का पहला ऐसा नगर निगम जहां शहरी लोगों को मिला वन भूमि का अधिकार

By @dmin
Published: August 9, 2020
Share
Jagdalpur of Chhattisgarh is the first Municipal Corporation of the country where urban people got the right to forest land
Jagdalpur of Chhattisgarh is the first Municipal Corporation of the country where urban people got the right to forest land
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ का जगदलपुर देश का पहला नगर निगम बन गया है जहां शहरी लोगों को वन भूमि का अधिकार पत्र प्रदान किया गया है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान अपने निवास कार्यालय से वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए जगदलपुर के चार लोगों को वन भूमि का अधिकार पत्र प्रदान कर इसकी शुरूआत की। जगदलपुर ऐसे विरले नगर निगम क्षेत्रों में से है जिसकी सीमा में आज भी छोटे और बड़े झाड़ के जंगल की भूमि है। मुख्यमंत्री श्री बघेल की विशेष पहल पर वन अधिकार अधिनियम के तहत शहरी क्षेेत्रों के निवासियों को भी वन अधिकार पत्रक देने की शुरूआत की गई है। जगदलपुर में वन अधिकार पत्र के लिए 1777 लोगों ने आवेदन किया है। जिन पर नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है।

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि वन अधिकार अधिनियम में शहरी क्षेत्रों में यदि वन भूमि है तो वहां भी पात्र परम्परागत निवासियों को वन भूमि के अधिकार पत्रक देने का प्रावधान है। लेकिन अब तक इस पर कोई कार्यवाही नही की गई थी। छत्तीसगढ़ में जनहित को ध्यान में रखते हुए इसकी शुरूआत की गई है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री बघेल ने विधायक चित्रकोट राजमन बेंजाम के मांग पर कोया-कुटमा समाज के लिए पांच एकड़ जमीन और छ: करोड़ रुपए स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री बघेल ने कोया-कुटमा समाज के लिए सामाजिक सामुदायिक भवन निर्माण के साथ ही बस्तर की विश्व प्रसिद्ध सांस्कृतिक रीति-रिवाजों, पारम्परिक नृत्यों, शिल्प कलाओं, ऐतिहासिक धरोहरों एवँ पुरातात्विक विरासतों को सहेजने के लिए संग्रहालय की भी मांग को स्वीकृत दी है। मुख्यमंत्री ने आदिवासी समाज को इस विशेष दिन की बधाई दी और आदिवासी इलाकों के विकास का सरकार का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम में प्रतीक रूप से 4 हितग्राहियों को तीन हेक्टेयर से अधिक भूमि के व्यक्तिगत वन अधिकार मान्यता पत्र (पट्टे) नगरीय क्षेत्र में वितरित किए गए। मुख्यमंत्री ने शहीद वीर नारायण स्वालंबन योजना के तहत 271 हितग्राहियों को प्रतीकात्मक स्वरूप चेक और 140 मेधावी आदिवासी विध्यार्थियो को कक्षा 12 वी और 10 वी की परीक्षाओं मे उत्कृष्ट प्रदर्शन के 5100-5100 रूपए के चेक और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया।

इस अवसर पर जिला कार्यालय बस्तर के एनआईसी कक्ष में बस्तर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल, बस्तर सांसद दीपक बैज, संसदीय सचिव रेखचन्द जैन, विधायक चित्रकोट राजमन बेंजाम, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वेदवती कश्यप, महापौर श्रीमती सफिरा साहू, प्रशासनिक अधिकारी और आदिवासी समाज के प्रतिनिधि शामिल हुए।

भिलाई की जनता को देवेंद्र यादव पर विश्वास, लोगों ने कहा दोबारा देवेंद्र को ही बनाएंगे अपना विधायक
शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक दहशतगर्द ढेर
भारतीय सेना में भर्ती के लिए छत्तीसगढ़ के युवा करें 8 फरवरी 2024 से ऑनलाइन आवेदन
व्यापारियों को हो रही जीएसटी की समस्या का हो रहा समाधान, भिलाई चेंबर ने शुरू किया जागरूकता शिविर
रायपुर में विशाल रक्तदान शिविर का सफल आयोजन, कुनकुरी सदन के तत्वावधान सैकड़ों ने किया डोनेट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Chief Minister, on the occasion of World Tribal Day, Gourela-Pendra-Marwahi has got many development works: Marwahi got approval for these works to be made a Nagar Panchayat मुख्यमंत्री ने विश्व आदिवासी दिवस पर गौरेला-पेन्ड्रा-मरवाही को मिली अनेक विकास कार्यों की सौगात: मरवाही को नगर पंचायत बनाने इन कार्यों की मिली स्वीकृति
Next Article Big news: 16 Naxalites from two districts surrendered बड़ी खबर: दो जिलों के 16 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, नक्सली हमले में शहीद कांग्रेसी नेता महेन्द्र कर्मा के परिवार ने ऐसे किया स्वागत

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?