राजनांदगांव (एजेंसी)। इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस (आईटीबीपी) 40वीं बटालियन ने गुरुवार को एक सर्च ऑपरेशन में दो आईईडी बरामद कर उन्हें नष्ट कर दिया। जानकारी के अनुसार इनमें से एक आईईडी 15 किलोग्राम और दूसरी पांच किलोग्राम का था। बल ने मौके पर ही विस्फोटकों को नष्ट कर दिया। ये आईईडी छत्तीसगढ़ के राजनंदगांव में नवागांव व बकरकट्टा के पास बरामद किए गए थे।





