ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: IT Raid की भनक मिलते ही घर से फरारा हुआ विधायक प्रतिनिधि, पांच दिनों तक ढूंढती रही टीम, फिर हुआ ये सब…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhRaipur

IT Raid की भनक मिलते ही घर से फरारा हुआ विधायक प्रतिनिधि, पांच दिनों तक ढूंढती रही टीम, फिर हुआ ये सब…

By @dmin
Published: November 15, 2022
Share
IT Raid की भनक मिलते ही घर से फरारा हुआ विधायक प्रतिनिधि, पांच दिनों तक ढूंढती रही टीम, फिर हुआ ये सब...
IT Raid की भनक मिलते ही घर से फरारा हुआ विधायक प्रतिनिधि, पांच दिनों तक ढूंढती रही टीम, फिर हुआ ये सब...
SHARE

जांजगीर-सक्ती. छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा और सक्ती जिले में आयकर विभाग की रेड की कार्रवाई पांच दिन तक चली। रविवार देर रात आयकर विभाग की टीम वापस लौट गई। मिली जानकारी के अनुसार आईटी टीम को अरबों रुपए की संपत्ति के दस्तावेज मिले हैं। टीम कारोबारियों के मोबाइल और दस्तावेजों को अपने साथ लेकर गई है। पांच दिन से फरार विधायक प्रतिनिधि अभी तक घर नहीं लौटे हैं। दरअसल विधायक प्रतिनिधि व कारोबारी आनंद अग्रवाल को आईटी रेड की सूचना पहले से मिल गई थी। वे टीम के पहुंचने से पहले अपने सभी भाईयों को लेकर फरार हो गए। पांच दिन तक टीम विधायक प्रतिनिधि को ढूंढती रही। अंतत: बिना पूछताछ के टीम को लौटना पड़ा।

9 कारोबारियों के घर पांच दिन तक चली जांच
सक्ती और बाराद्वार में बुधवार की दोपहर अचानक 30 से अधिक गाडिय़ों में आयकर विभाग की टीम ने 9 कारोबारियों के घर दबिश दी थी। आईटी टीम आय से ज्यादा संपत्ति होने के मामले में जांच करने पहुंची थी। जांजगीर-चांपा व सक्ती जिले के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ की आयकर विभाग की जांच इतनी लंबी चली। लगातार दिन व रात मिलाकर पांच दिन तक टीम ताबड़तोड़ जांच करती रही।

कांग्रेस नेता के घर भी चली कार्रवाई
हालांकि चौथे दिन पूर्व नपा अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता श्याम सुंदर अग्रवाल सहित मोबाइल दुकान संचालक राहुल अग्रवाल, कपड़ा व्यवसाई अंसुल अग्रवाल व कपड़ा व्यवसाई कमलेश अग्रवाल के घर आईटी के अधिकारी अपनी कार्रवाई खत्म कर दिए थे। बाकी अन्य 2 कारोबारियों के घर जांच सबसे लंबी चली, इसमें ज्वेलरी दुकान संचालक अरुण अग्रवाल और स्टाम्प वेंडर व जमीन कारोबारी जगदीश बंसल शामिल है।

आनंद ने आईटी के अधिकारियों को खूब छकाया
विधायक प्रतिनिधि और व्यवसाई आनंद अग्रवाल के घर पर भी आईटी ने दबिश दी। जानकारी लगते ही आनंद अग्रवाल सहित उनके सभी भाई नगर से दूर किसी महफूज स्थान में छुप गए। आईटी के अधिकारी हाथ-पांव मारते रहे लेकिन आनंद अग्रवाल वापस नहीं आए। घर में महिला और बच्चे होने की स्थिति में आईटी के अधिकारी पांच दिनों तक आनंद अग्रवाल और उनके भाइयों के आने की राह देखती रही और आखिरकार थक हार कर आईटी के अधिकारियों को खाली हाथ लौटना पड़ा।

संपत्ति विरूपण अधिनियम : प्रदेश भर में हटाए गए पांच लाख से अधिक बैनर, पोस्टर, मिटाए गए हजारों वॉल राइटिंग
आईईडी हमले में गई थी एएसपी गिरीपुंजे की जान, एसआईए ने चार नक्सलियों के खिलाफ अभियोग पत्र किया पेश
डबरी निर्माण से बढ़ा जल संरक्षण, ग्रामीणों के लिए खुल रहे आय के नए रास्ते
छत्तीसगढ़ के 3.75 लाख गरीबों मजदूरों और निराश्रितों के लिए भोजन, राशन एवं मास्क की व्यवस्था
बस्तर में बदलाव : उम्मीद और विकास की नई सुबह, विकास तेज़ी से पसार रहा अपने पांव
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article दुनिया की आबादी बढ़कर 8 अरब तक पहुंची, 2023 में चीन को पछाड़ देगा भारत… जानिए क्या कहती है UN की रिपोर्ट
Next Article Bhilai Big Breking: भिलाई निगम के नेता प्रतिपक्ष चयन पर सवाल, बहुमत को अनदेखा कर संगठन ने की मनमानी Election Breaking : भाजपा ने उपचुनाव के लिए जारी की प्रत्याशियों की सूची, भानुप्रतापपुर से ब्रम्हानंद नेताम को टिकट

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?