ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े अस्पताल में जहां-तहां पड़े कोरोना मरीजों के शव, सीएमओ बोली-फ्रीजर का इंतजाम करना मुश्किल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े अस्पताल में जहां-तहां पड़े कोरोना मरीजों के शव, सीएमओ बोली-फ्रीजर का इंतजाम करना मुश्किल

By @dmin
Published: April 13, 2021
Share
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े अस्पताल में जहां-तहां पड़े कोरोना मरीजों के शव, सीएमओ बोली-फ्रीजर का इंतजाम करना मुश्किल
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े अस्पताल में जहां-तहां पड़े कोरोना मरीजों के शव, सीएमओ बोली-फ्रीजर का इंतजाम करना मुश्किल
SHARE

रायपुर (एजेंसी)। देश में कोरोना का कहर जारी है। देश में प्रतिदिन डेढ़ लाख से ज्यादा कोरोना के नए मरीज मिल रहे हैं। मृतकों की संख्या में भी इजाफा जारी है। इस बीच, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल से एक डराने वाली तस्वीर सामने आई है। डॉ. भीम राव अंबेडकर मेमोरियल अस्पताल में कोविड शवों का ढेर लग गया है। स्ट्रेचर से लेकर फर्श तक अस्पताल परिसर में हर ओर नजर घुमाने पर शव ही शव नजर आ रहे हैं। हालात ये हैं कि अस्पताल में शवों को रखने के लिए जगह कम पड़ गई है। डॉ. भीम राव अंबेडकर मेमोरियल अस्पाल में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की तादाद का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि अस्पताल में फ्रीजर पूरी तरह फुल हैं, स्ट्रेचर से लेकर अस्पताल परिसर तक चारों ओर कोविड शव नजर आ रहे हैं। फिलहाल अस्पताल में जहां जगह दिख रही है, वहीं लाश रख दी जा रही है।

अस्पताल में नहीं है खाली बेड
लाचारी व्यक्त करते हुए अस्पताल के एक अधिकारी ने बताया कि कोरोना से मरने वाले मरीजों के शव अंतिम संस्कार के लिए तेजी से मुर्दाघर में जमा किए जा रहे हैं। अस्पताल की हालत ऐसी है कि आईसीयू और ऑक्सीजन वाले बेड पहले से भरे हुए हैं।

सीएमओ बोलीं- फ्रीजर का इंतजाम करना मुश्किल
रायपुर की मुख्य चिकित्सा अधिकारी मीरा बघेल ने कहा कि कोई भी अनुमान नहीं लगा सकता था कि एक ही बार में इतनी सारी मौतें होंगी। हम ये नहीं समझ पा रहे हैं कि एक से दो मौतों की जगह 10 से 20 मौतों की रिपोर्ट कैसे सामने आ रही है। एक साथ इतने लोगों के शव का फ्रीजर में इंतजाम कर पाना नामुमकिन है।

लक्षण नहीं, फिर अचानक तेजी से बिगड़ रही तबीयत
अस्पताल के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, कोरोना संक्रमण के खिलाफ जंग हम लगभग जीत चुके थे। होम आइसोलेशन जैसे उपाय बेहद कारगर थे, लेकिन कोरोना की ये नई लहर समझ से परे है। कई ऐसे मामले सामने आ रहे हैं, जहां रोगियों में लक्षण भी नहीं हैं और उनकी तबीयत भी तेजी से बिगड़ी है। बाद में दिल का दौरा पडऩे से उनकी मौत हो गई है।

प्रतिदिन 55 शवों का हो रहा अंतिम संस्कार
एक आधिकारिक सूत्र ने बताया कि रायपुर में हर दिन करीब 55 शवों का अंतिम संस्कार किया जा रहा है। इनमें से ज्यादातर की मौत कोरोना से हुई है।

प्रतिमा विसर्जन के बाद फैली गंदगी…. नेवई डेम और हिंद तालाब के घाट की सफाई में लगा अमला…. रात्रि कालीन सफाई में जुटे कर्मी
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का निर्देश: सभी जिला कलेक्टर बेमौसम बारिश से हुई क्षति का करें आंकलन… प्रभावितों को उपलब्ध कराएं तत्काल सहायता
रिजल्ट ब्रेकिंग: मुंगेली टॉप पर, 10 वीं में 100 फीसदी अंकों के साथ प्रज्ञा कश्यप ने रचा इतिहास, टिकेश वैष्णव 12 वीं के टॉपर
भारत में कोरोना: पिछले 24 घंटे में मिले 23950 नए केस…. सक्रिय मरीजों की संख्या तीन लाख से कम
स्कूली बच्चों को कक्षाओं में बोर्ड वर्क करवाएं:- कलेक्टर चंदन कुमार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article The tragic elimination of the language that exemplified the struggle संघर्ष की मिसाल रही भाष्वती का दुखद अवसान… संघर्ष की मिशाल रही…. तय की कई विद्यार्थियों के जीवन की दिशा
Next Article मैं देश को आश्वस्त कराता हूं कि बेकार नहीं जाएगी जवानों की शहादत: पीएम पीएम मोदी ने शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि, बोले- आपका बलिदान हर भारतीय को देता है मजबूती

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?