ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राजस्थान में बन गई बात? पायलट बोले- राजनीति में शत्रुतता की जगह नहीं
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

राजस्थान में बन गई बात? पायलट बोले- राजनीति में शत्रुतता की जगह नहीं

By @dmin
Published: August 11, 2020
Share
कांग्रेस ने सचिन पायलट को उपमुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटाया, कैबिनेट से 2 मंत्रियों की भी छुट्टी
कांग्रेस ने सचिन पायलट को उपमुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटाया, कैबिनेट से 2 मंत्रियों की भी छुट्टी
SHARE

जयपुर (एजेंसी)। सचिन पायलट की कांग्रेस के शीर्ष नेताओं सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा से मुलाकात के बाद ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि राजस्थान में जारी सियासी संकट का अंत निकट है। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि सचिन पायलट की बातें सुन ली गई हैं और वह पूरी तरह से मान गए हैं।। इस बीच सचिन पायलट ने कहा है कि राजनीति में द्वेष या व्यक्तिगत शत्रुता का कोई स्थान नहीं है।
एएनआई के मुताबिक, सचिन पायलट ने कहा कि मेरे और कुछ विधायकों द्वारा उठाए गए मुद्दों के बाद कांग्रेस द्वारा तीन सदस्यीय समिति बनाई गई है। हमने जो मुद्दे उठाए, वे महत्व के थे। राजनीति में द्वेष या व्यक्तिगत शत्रुता का कोई स्थान नहीं है। उन्होंने आगे कहा ‘हमारी बैठक में प्रियंका जी और राहुल जी ने हमारी शिकायतों को धैर्यपूर्वक सुना और आश्वासन दिया कि उन्हें हल करने के लिए एक रोड मैप तैयार किया जाएगा।

#WATCH: I imbibed certain values from my family, no matter how much I oppose anyone, I've never used such language. Ashok Gehlot ji is elder to me & I respect him personally but I have the right to raise work-related concerns: Sachin Pilot on Gehlot's 'nikamma' remark against him pic.twitter.com/mwwiYpBFxO

— ANI (@ANI) August 11, 2020

अशोक गहलोत ने आपको ‘निकम्मा और नकारा’ कहा, इस सवाल के जवाब में सचिन पायलट ने कहा कि मैंने अपने परिवार से अपने जीवन में संस्कार हासिल की है। मैं कितना भी किसी का विरोध करूं चाहे वो अपने दल का हो या कट्टर दुश्मन हो, तब भी मैंने कभी इस प्रकार की भाषा का इस्तेमाल नहीं किया। अशोक गहलोत जी उम्र में मुझसे काफी बड़े हैं, मैंने व्यक्तिगत रूप से उनका सम्मान किया है। लेकिन काम करने के तरीके में कहीं कुछ दिखता है तो मेरा अधिकार है कि मैं अपना विरोध जाहिर करूं।
इससे पहले सचिन पायलट ने कांग्रेस के शीर्ष नेताओं से मुलाकात के बाद सोमवार को कहा था कि पद को लेकर उनकी कोई लालसा नहीं है और उम्मीद है कि समस्या का जल्द समाधान हो जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उनके और उनके समर्थक विधायकों द्वारा जो मुद्दे उठाए गए थे, वे सैद्धांतिक थे और इनके बारे में कांग्रेस आलाकमान को अवगत करा दिया गया है।
कांग्रेस के शीर्ष नेताओं से मुलाकात के बाद पायलट ने संवाददाताओं से कहा, ‘सरकार और संगठन के कई ऐसे मुद्दे थे जिनको हम रेखांकित करना चाहते थे। चाहे देशद्रोह का मामला हो, एसओजी जांच का विषय हो या फिर कामकाज को लेकर आपत्तियां हों, उन सभी के बारे में हमने आलाकमान को बताया। पायलट ने कहा, ‘हमने शुरू से यह बात कही कि जो हमारे मुद्दे हैं वे सैद्धांतिक हैं। मुझे लगता था कि ये पार्टी के हित में हैं और इनको उठाना बहुत जरूरी है। हमने ये सारी बातें आलाकमान के समक्ष रखी हैं।
उन्होंने कहा, ‘पूरे प्रकरण के दौरान बहुत सारी बातें की गईं और यहां तक कि मेरे बारे में भी बहुत बातें हुईं। व्यक्तिगत तौर पर कुछ ऐसी बातें हुईं जिनका मुझे भी बुरा लगा। लेकिन संयम बनाए रखना चाहिए। राजनीति में व्यक्तिगत दुर्भावना की कोई जगह नहीं है। उन्होंने कहा, ‘हम लोगों ने पांच साल तक मेहनत कर यह सरकार बनाई है। इस सरकार में सभी की भागीदारी है।
पायलट ने कहा, ‘मुझे खुशी है कि पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने हमारी बात सुनी। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और हम सभी ने विस्तार से चर्चा की। विधायकों की बातों को उचित मंच पर रखा गया है। मुझे आश्वासन दिया गया है कि तीन सदस्यीय समिति बनाकर तमाम मुद्दों का निराकरण किया जाएगा। उन्होंने इस बात पर जोर दिया, ‘पार्टी पद देती है, पार्टी पद ले भी सकती है। मुझे पद की बहुत लालसा नहीं है। हम चाहते हैं कि जिस मान-सम्मान और स्वाभिमान की बात की जाती है वह बनी रहे। पंद्रह वर्षों से पार्टी के लिए जो मेहनत की है, उसे पार्टी भी जानती है।

नगर एवं ग्राम निवेश (संशोधन) विधेयक 2026 पारित, वित्तमंत्री बोले- शहरी विकास को मिलेगी नई दिशा
अफसरों का प्रमोशन: राजेश मिश्र स्पेशल डीजी और दीपांशु काबरा बनाए गए एडीजी, आदेश का इंतजार
मुख्यमंत्री बघेल 20 अगस्त को विभिन्न योजनाओं के तहत 2055.60 करोड़ रुपए करेंगे जारी
चार आईएसआईएस आतंकवादी गिरफ्तार, चारों श्रीलंकाई नागरिक; गुजरात एटीएस की कार्रवाई
सुकमा में 20 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 9 महिला व 11 पुरुष नक्सली शामल, 33 लाख था का इनाम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Former President Pranab Mukherjee's condition critical पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी की हालत गंभीर: सैन्य अस्पताल में हुई ब्रेन सर्जरी….वेंटिलेटर सपोर्ट पर पूर्व राष्ट्रपति
Next Article कोरोना के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, कोविड-19 मरीजों और बुजुर्गों को मिलेगी बैलेट पेपर की सुविधा बिहार विधानसभा चुनाव: तय समय पर होगा विधानसभा चुनाव, आयोग ने सभी आशंकाओं पर लगाया विराम
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?