ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: इसरो की निगाहें शुक्र की जमीं पर, सबसे गर्म ग्रह पर करेगा जीवन के निशान की तलाश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

इसरो की निगाहें शुक्र की जमीं पर, सबसे गर्म ग्रह पर करेगा जीवन के निशान की तलाश

By @dmin
Published: November 29, 2020
Share
इसरो की निगाहें शुक्र की जमीं पर, सबसे गर्म ग्रह पर करेगा जीवन के निशान की तलाश
इसरो की निगाहें शुक्र की जमीं पर, सबसे गर्म ग्रह पर करेगा जीवन के निशान की तलाश
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। भारत अंतरिक्ष के क्षेत्र में अपने बढ़ते कदमों की रफ्तार लगातार बढ़ाने पर ध्यान दे रहा है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो), चंद्रयान और मंगलयान के बाद अब शुक्र ग्रह यानी वीनस के लिए मिशन की तैयारी कर रहा है। इसरो ने हमारे सौर मंडल के सबसे गर्म ग्रह शुक्र पर अध्ययन करने के लिए ‘शुक्रयान-1’ मिशन का प्रस्ताव दिया है। 

बता दें कि शुक्र ग्रह, धरती का सबसे करीबी ग्रह है, जिसका वायुमंडल यहां के मुकाबले काफी घना है। इसकी सतह का तापमान 470 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है। वहीं, धरती के मुकाबले शुक्र ग्रह पर दबाव 90 गुना ज्यादा है। ये स्थितियां इंसानों और अंतरिक्षयानों के लिए बहुत दुर्गम हैं। हालांकि, एक ताजा अध्ययन में इस ग्रह पर जीवन के संकेत मिले हैं। 
दरअसल, सतह पर बेहद गर्म शुक्र ग्रह पर जैसे-जैसे ऊपर की ओर जाएंगे तो तापमान और दबाव सामान्य होता जाता है। वैज्ञानिकों के अनुसार शुक्र की सतह के 50 किलोमीटर ऊपर का ताप और दाब धरती जैसा है। इसरो ने जो प्रस्ताव रखा है उसमें ग्रह का चक्कर लगाया जाएगा और वहां के वायुमंडल का अध्ययन किया जाएगा।

शुक्र की परिक्रमा व वायुमंडल का होगा अध्ययन
जानकारी के अनुसार इस मिशन के लिए बनाए जाने वाले अंतरिक्षयान को सोलन रेडिएशन (सौर विकिरण) और सोलर विंड (सौर हवाएं) के बीच इसरो के अबसे आधुनिक जीएसएलवी मार्क-3 के साथ लॉन्च किया जाएगा। इस पर भारत के 16 और अन्य देशों के सात पेलोड होंगे जो शुक्र की परिक्रमा करेंगे और चार साल तक उसका अध्ययन करेंगे।

शुक्र पर मिले हैं फॉस्फीन और ओजोन के निशान
उल्लेखनीय है कि शुक्र ग्रह से संबंधित एक खोज के रूप में वैज्ञानिकों को इसी साल अच्छी खबर मिली थी। सितंबर में अंतरराष्ट्रीय खगोल विज्ञानियों के एक दल को शुक्र ग्रह के वायुमंडल में फॉस्फीन गैस के प्रमाण मिले थे। इससे पहले यूरोपीय अंतरीक्ष एजेंसी ने अपने मिशन ‘वीनस एक्सप्रेस’ में शुक्र के ऊपरी वायुमंडल में ओजोन के निशान मिले थे।

मिशन को लेकर रूस और स्वीडन भी आए साथ
इस मिशन में रूस की सरकारी अंतरिक्ष एजेंसी रोस्कोसोमोस और रूस के वैज्ञानिक अनुसंधान केंद्र लेटमोस एटमॉस्फियर्स के भी सहयोग कर रहा है। वहीं, स्वीडन ने भी इससे जुडऩे का निर्णय किया है। रूस जहां वीनस इन्फ्रारेड एटमॉस्फेरिक गैसेज लिंकर बनाने में में मदद कर रहा है। वहीं, स्वीडन ग्रह पर खोज करने के लिए एक विशेष उपकरण उपलब्ध कराएगा।  

आर्यन खान नहीं जा सकते देश से बाहर, हर शुक्रवार को NCB ऑफिस में देनी होगी हाजिरी
एसुस ने एक्सक्लूसिव स्टोर किया लॉन्च, भारत में अपनी रिटेल उपस्थिति को सुदृढ़ कर रहा है
लखीमपुर खीरी हिंसा: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के पूर्व जज करेंगे जांच की निगरानी… सुप्रीम कोर्ट ने एसआईटी में किए फेरबदल
आईआईटी भिलाई में संविधान दिवस पर व्याख्यान का आयोजन, महिलाओं की भूमिका पर हुई चर्चा
शेयर ट्रेडिंग, क्रिप्टो करेंसी में इनवेस्टमेंट और आयरन सप्लाई के नाम से ठगी, चार आरोपी गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 2022 तक के लिए टल जाएगा T-20 विश्व कप, अक्तूबर में IPL कराने पर कल होगा विचार विराट कोहली और केएल राहुल की शानदार पारियों के बावजूद हारा भारत, ऑस्ट्रेलिया ने वनडे सीरीज में बनाई अजेय बढ़त
Next Article Chhattisgarh Corona update: All the records in the state so far broken, 15 corona patients died in a single day…. 1287 new infected people surfaced कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों के दौरान सामने आए 38772 नए मामले….. कुल संक्रमितों का आंकड़ा पहुंचा 94 लाख के पार

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?