ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: क्या किसान नेताओं में पडऩे लगी फूट? कोई बातचीत के हक में तो किसी ने रख दी शर्त, जानिए क्या संकेत दे रहे ये बयान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

क्या किसान नेताओं में पडऩे लगी फूट? कोई बातचीत के हक में तो किसी ने रख दी शर्त, जानिए क्या संकेत दे रहे ये बयान

By @dmin
Published: February 2, 2021
Share
किसानों ने खारिज किया केंद्र सरकार का प्रस्ताव, देशभर में तेज करेंगे आंदोलन
किसानों ने खारिज किया केंद्र सरकार का प्रस्ताव, देशभर में तेज करेंगे आंदोलन
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। दिल्ली के बॉर्डर्स पर हजारों की संख्या में किसान नवंबर महीने से नए कृषि कानूनों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं। गणतंत्र दिवस की ट्रैक्टर परेड में हुई हिंसा से कुछ दिनों तक आंदोलन जरूर कुछ धीमे पड़ा, लेकिन भारतीय किसान यूनियन (BKU) के प्रवक्ता राकेाश टिकैत के भावुक होने के बाद हालात पूरी तरह से बदल गए। आंदोलन कुछ ही देर में कई गुना अधिक बढ़ गया। पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश समेत कई जगह से किसान बड़ी संख्या में प्रदर्शन वाली जगहों पर आ रहे हैं और कानूनों को वापस लेने की मांग कर रहे हैं। हालांकि, इस बीच संयुक्त किसान मोर्चा और बीकेयू नेता राकेश टिकैत के ऐसे बयान सामने आए हैं, जिसमें भिन्नता नजर आ रही है। इन बयानों को आधार मानें तो किसान नेताओं में कुछ हद तक फूट जरूर दिखाई दे रही।

किस बयान से दिखाई दे रही किसान नेताओं में फूट?
किसान नेता लगातार केंद्र सरकार से पिछले दिनों तक बातचीत कर रहे थे। सरकार और इन नेताओं के बीच में 11 दौर की बैठक हो चुकी है, लेकिन पूरी तरह से हल नहीं निकल सका। सरकार का कानूनों को एक-डेढ़ साल तक के लिए स्थगित करने का प्रस्ताव भी किसान नेता अस्वीकार कर चुके हैं। वहीं, 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस में ट्रैक्टर परेड निकाली गई, जिसमें जमकर हिंसा हुई। इसके बाद पुलिस ने कई किसानों को हिरासत में लिया या फिर गिरफ्तार किया। इस पुलिसिया कार्रवाई के खिलाफ संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने मंगलवार को एक बयान जारी किया। मोर्चा के किसान नेताओं ने कहा है कि वे सरकार से तब तक बातचीत नहीं करेंगे, जबतक हिरासत में लिए गए किसानों की रिहाई नहीं हो जाती है। संयुक्त किसान मोर्चा ने कहा, ‘सरकार की तरफ से औपचारिक बातचीत का कोई प्रस्ताव नहीं आया है। ऐसे में हम स्पष्ट करते हैं कि गैरकानूनी ढंग से पुलिस हिरासत में लिए गए किसानों की बिना शर्त रिहाई के बाद ही कोई बातचीत होगी।

BKU नेता राकेश टिकैत सरकार से बातचीत को तैयार
वहीं, दूसरी ओर भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने भी मंगलवार को एक बयान दिया, जिसमें वे सरकार से बातचीत करने को तैयार दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, उन्होंने भी साफ कर दिया कि यह आंदोलन जल्द खत्म नहीं होने वाला है और अक्टूबर तक तो चलेगा ही। टिकैत ने कहा, ‘हमने सरकार को बता दिया कि यह आंदोलन अक्टूबर तक चलेगा। अक्टूबर के बाद आगे की तारीख देंगे। बातचीत भी चलती रहेगी। उन्होंने दावा किया कि नौजवानों को बहकाया गया और उनको लाल किले का रास्ता बताया गया कि पंजाब की कौम बदनाम हो। इससे पहले भी टिकैत बातचीत को तैयार दिखाई देते रहे हैं। उन्होंने एक दिन पहले कहा था कि सरकार बातचीत के जरिए से ही इस समस्या का समाधान करे। हम बातचीत करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने सरकार से 40 किसान नेताओं-जिससे सरकार की बातचीत पिछले दिनों होती आई है- से बात करने के लिए कहा था। इन 40 किसान नेताओं में खुद राकेश टिकैत भी शामिल हैं और वे सरकार के साथ पिछले कुछ महीनों में हुई 11 दौर की बैठक का हिस्सा रहे हैं। हालांकि, टिकैत संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य नहीं हैं।

बातचीत को लेकर पीएम मोदी ने दिए थे ऐसे संकेत
हाल ही में जब सरकार और किसान नेताओं की आखिरी दौर की बैठक हुई थी, तब अगली बातचीत की कोई तारीख नहीं दी गई। ऐसे में बातचीत का दौर खत्म होता दिखाई दे रहा था, लेकिन फिर बजट सत्र के लिए हुई सर्वदलीय बैठक में खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐसा जवाब दिया था, जिससे बातचीत के दरवाजे फिर से खुल गए। पीएम मोदी ने कहा था कि सरकार किसानों से बातचीत को हमेशा तैयार है। किसानों से कृषि मंत्री की ओर से किया गया वादा आज भी कायम है। पीएम ने यहां तक कहा कि किसानों से सरकार सिर्फ एक फोन कॉल दूर है। इसके बाद विभिन्न सीमाओं पर आंदोलन कर रहे किसान नेताओं ने इस फैसले का स्वागत किया था और सरकार से बातचीत करने की बात कही थी।

जारी हुई रेड व ऑरेंज जोन की नई सूची: दुर्ग जिले में पांच स्पॉट रेड जोन में, राजधानी रायपुर सहित जाने अन्य जिलों का हाल
डीजीपी अशोक जुनेजा पहुंचे जगरगुंडा, जवानों का बढ़ाया हौसला, समस्याओं की ली जानकारी
उडिय़ा समाज के वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह में शामिल हुए विधायक देवेन्द्र… सामाजिक भवन निर्माण की मांग पर दी स्वीकृति
स्वास्थ्य मंत्रालय की प्रेसवार्ता: सितंबर में अब तक 2.97 करोड़ जांच, 51 लाख से ज्यादा मरीज ठीक हुए
सरकार का बड़ा फैसला: दुर्लभ बीमारियों की दवाइयां होंगी सस्ती, कस्टम ड्यूटी को किया फ्री
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Corporation sealed two shops in Gauravath and three in Gayanagar गौरवपथ में दो और गयानगर में तीन दुकानों को निगम ने किया सील
Next Article सोने की कीमत में लगातार चौथे दिन गिरावट, चांदी 972 रुपये हुई सस्ती आयात शुल्क में कटौती की घोषणा के बाद घटा सोने का दाम, चांदी 3097 रुपये हुई सस्ती

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?