ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: इस प्रकार भरे भरे लगेंगे गाल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Uncategorized

इस प्रकार भरे भरे लगेंगे गाल

By @dmin
Published: April 11, 2020
Share
SHARE

चेहरे की खूबसूरती काफी हद तक आपके गालों की खूबसूरती पर निर्भर करती है। जहां फुले हुए स्वस्थ गाल आपके व्यक्तित्व में चार चांद लगा देते हैं, वहीं पिचके हुए गालों की वजह से आप आकर्षक नहीं लगतीं। इससे आपका आत्मविश्वास भी कम होता है। शरीर के लिए आवश्यक पोषक तत्वों की कमी की वजह से गालों के पिचकने की समस्या सामने आती है। अनियमित खान-पान तथा भोजन में संतुलित आहार का अभाव आपके गालों की सेहत पर काफी बुरा असर डालता है। ऐसे में आपका गाल अंदर की ओर धंस जाता है। पर्याप्त पानी न पीने की वजह से भी यह समस्या सामने आती है।
गालों का पिचका हुआ होना कोई बहुत गंभीर समस्या नहीं है। कुछ आसान से उपायों को अपनाकर आप अपने गालों को जल्द ही भरा-भरा बना सकते हैं। इसमें कुछ खास तरह के नुस्खों के साथ-साथ कुछ छोटे-मोटे व्यायाम भी शामिल हैं।
अपने गालों को गुब्बारे की तरह एक मिनट तक फुलाएं रखें। प्रतिदिन तकरीबन तीन बार इस योग को करने से कुछ ही महीनों में आपके गालों का पिचकना खत्म हो जाएगा।
अपने गालों को उतना खोलें, जितना किसी से बात करते हुए खोलते हैं। दोनों हाथों से मुंह के किनारों को पकड़कर ऐसे खीचें कि ठुड्डी थोड़ी सी आगे बढ़ जाए। हर दिन इस योग को तकरीबन तीस सेकेंड तक जरूर करें। जल्द ही आपके गाल फूल जाएंगे।
सेब के पेस्ट को रोजाना अपने गालों पर लगाकर 20 मिनट बाद पानी से धो लें। या फिर सरसो के तेल या बादाम के तेल से कम से कम पांच मिनट रोज मॉलिश करें। गालों के लिए ये दोनों नुस्खे काफी कारगर उपाय हैं। मेथी में त्वचा की सेहत के लिए आवश्यक कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसका प्रयोग करने से न सिर्फ गाल फूलने लगते हैं बल्कि कई तरह की त्वचा संबंधी समस्याएं भी दूर हो जाती हैं। रात भर मेथी को पानी में भिगोकर सुबह इसका पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को गालों पर लगाएं और सूखने के बाद पानी से धो लें। जैतून के तेल से गालों पर मालिश करना गालों को गोल-मटोल बनाता है।

CS:GO ELeague Major pools and tournament schedule announced
टीम इंडिया का जलवा, रोहित सर्वश्रेष्ठ वन-डे क्रिकेटर, यहां देखें पूरी लिस्ट
26611 पात्र एपीएल कार्डधारियों को मिलेगा राशन
अजीत जोगी के बिलासपुर बंगले में फांसी के फंदे पर लटकी मिली कर्मचारी की लाश
कबाड़ के जुगाड़ से बनाए गए आकर्षक विज्ञान मॉडल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article काजल से हो सकता है नुकसान
Next Article फेशवॉश नहीं इन नैचुरल चीजों से धोएं अपना चेहरा, नजर आएगा ग्लो

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?