ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: इस बार मानसून समय से पूर्व आने की उम्मीद, कलेक्टर ने अधिकारियों को सौंपे अगले पखवाड़े तक के जरूरी टास्क…. निर्माण कार्यों में तेजी लाने दिये निर्देश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

इस बार मानसून समय से पूर्व आने की उम्मीद, कलेक्टर ने अधिकारियों को सौंपे अगले पखवाड़े तक के जरूरी टास्क…. निर्माण कार्यों में तेजी लाने दिये निर्देश

By @dmin
Published: May 24, 2021
Share
SHARE

दुर्ग। इस बार मानसून के समय से पूर्व आने की उम्मीद है। ऐसे में मानसून पूर्व की तैयारियों में हर साल की तुलना में एक सप्ताह कम मिलेगा। इसमें सबसे जरूरी टास्क है किसानों को धान के बदले दूसरी फसलों के लिए प्रोत्साहित करने का, ताकि वे वैविध्य की ओर बढ़कर बेहतर आर्थिक लाभ कमा सकें। जिले में अन्य फसलों का रकबा बढ़ाने और कृषि के क्षेत्र में वैविध्य बढ़ाकर किसानों को आर्थिक लाभ दिलाने के उद्देश्य से राज्य शासन ने पिछले वर्ष धान की फसल लेने वाले और इस बार धान की जगह दूसरी फसल लेने के इच्छुक किसानों को दस हजार रुपए प्रोत्साहन राशि प्रति एकड़ देने की घोषणा की है। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने आज इस योजना को लेकर जमीनी अमले द्वारा की जा रही तैयारियों की जानकारी ली।
अधिकारियों ने बताया कि वे किसानों को इस योजना के बारे में बता रहे हैं। साथ ही यह भी बता रहे हैं कि जो किसान खेती में वैविध्य अपनाते हैं उनके आर्थिक लाभ के लिए अवसर बढ़ जाते हैं। किसान इसके साथ ही अपने खेतों में सागौन और बांस आदि का प्लांटेशन भी कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें तीन वर्षों तक दस हजार रुपए प्रति एकड़ रूपए की राशि दी जाएगी। कलेक्टर ने बैठक में गोधन न्याय योजना की समीक्षा भी की तथा कंपोस्ट खाद का विक्रय तेजी से करने निर्देश दिया। कलेक्टर ने खाद-बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिये। अधिकारियों ने बताया कि समितियों से खाद-बीज का उठाव जारी है। बैठक में नगर निगम आयुक्त भिलाई श्री ऋतुराज रघुवंशी, अपर कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चैधरी, जिला पंचायत सीईओ श्री सच्चिदानंद आलोक, रिसाली निगम आयुक्त श्री प्रकाश सर्वे, अपर कलेक्टर श्री बीबी पंचभाई सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
बारिश पूर्व तैयारियां देख लें
कलेक्टर ने बाढ़ राहत के लिए किये जाने वाले उपायों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि ऐसे इलाके जहाँ लगातार बाढ़ की स्थिति बनती रहती है। वहाँ पर पूरा फोकस करते हुए वहाँ शेल्टर, खाद्य सामग्री, दवाइयों आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करा लें। उन्होंने कहा कि पिछली बार धमधा में 7 गाँव बाढ़ के चपेट में आये थे। इस बार भी पूर्ववत ही ऐसे स्थलों पर आवश्यक आपदा प्रबंधन की तैयारियाँ रखें। उन्होंने कहा कि सभी नगरीय निकाय नालों की सफाई कर रहे हैं। यह समय पर पूरा हो जाए, यह सुनिश्चित कर लें। इसके बावजूद भी यदि शहर में किसी तरह की जलभराव की बस्ती निचले इलाकों में बनती है तो राहत के लिए तैयार रहें। बिजली विभाग के अधिकारियों को मेंटेनेंस के निर्देश दिये ताकि बारिश के समय किसी तरह की दिक्कत न आये।
पार्क की साफ-सफाई कराएं, मार्निंग विजिट की फोटोग्राफ साझा करें
कलेक्टर ने कहा कि सभी नगरीय निकायों के अधिकारी हर दिन तीन बार विजिट कर साफसफाई की स्थिति की समीक्षा करें। वे अपने मार्निंग विजिट की फोटो जरूर साझा करें। कलेक्टर ने डेंगू नियंत्रण की जानकारी भी ली। भिलाई निगम आयुक्त श्री ऋतुराज रघुवंशी ने बताया कि इसके लिए टीम सक्रियता से कार्य कर रही है।
पिछले साल की तरह इस बार भी होगा प्लांटेशन
पिछले साल छह जुलाई को व्यापक प्लांटेशन किया गया था। कलेक्टर ने कहा कि इस साल भी पौधरोपण होगा। उन्होंने अधिकारियों को इसके लिए तैयारियाँ कर लेने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि आफिस कैंपस में भी पौधे रोपे जाएंगे।
लाकडाउन में ढिलाई, अहिवारा निकाय के अधिकारियों पर जताई नाराजगी
कलेक्टर ने कहा कि लाकडाउन का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें। इसके उल्लंघन के मामले में नियमानुसार कड़ी कार्रवाई करें। उन्होंने समीक्षा बैठक में कहा कि अहिवारा से कुछ दुकानें खुलने की जानकारी मिली थीं। लाकडाउन का सख्ती से पालन हो, यह सुनिश्चित करें।
टास्क फोर्स की बैठक भी
समीक्षा बैठक के पश्चात टीकाकरण के लिए गठित टास्क फोर्स की बैठक भी हुई। कलेक्टर ने बैठक में वैक्सीनेशन प्रोग्राम की अब तक की स्थिति की समीक्षा की। साथ ही इस संबंध में आवश्यक निर्देश दिये। बैठक में सीएमएचओ डॉ. गंभीर सिंह ठाकुर ने विस्तार से वैक्सीनेशन की जानकारी दी।

अपनी मांगों पर डटे हैं किसान, प्रदर्शन के बीच केंद्रीय मंत्रियों ने किया ट्वीट- कहा – MSP जारी रहेगी
छत्तीसगढ़ राजभाषा दिवस के अवसर पर संस्कृति विभाग के ऑडिटोरियम में भव्य समारोह
मुख्यमंत्री बघेल को राजगीत ‘अरपा पैरी के धार …’ की काष्ठ कृति भेंट, राजगीत का दर्जा दिए जाने पर जताया आभार
कोरिया की विकास गाथा को मिली राष्ट्रीय पहचान, राष्ट्रपति मुर्मू ने धरती आबा’ में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कलेक्टर को किया सम्मानित
खेल अधोसंरचनाओं के निर्माण में एक और बड़ा कदम…. केन्द्र सरकार ने बस्तर में सिंथेटिक फुटबॉल मैदान के लिए स्वीकृत किए 5 करोड़ रुपए
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article जिला कांग्रेस भिलाई ने सुपेला शास्त्री अस्पताल में मरीजों को बांटे साबून व सेनेटाइजर
Next Article इस बार मानसून समय से पूर्व आने की उम्मीद, कलेक्टर ने अधिकारियों को सौंपे अगले पखवाड़े तक के जरूरी टास्क…. निर्माण कार्यों में तेजी लाने दिये निर्देश

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?