ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भिलाई स्टील प्लांट से लोहा चोरी कर कबाड़ी को बेचा, पकड़े गए 13 बदमाश… नाले से घुसे थे प्लांट के अंदर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsDurg-BhilaiFeatured

भिलाई स्टील प्लांट से लोहा चोरी कर कबाड़ी को बेचा, पकड़े गए 13 बदमाश… नाले से घुसे थे प्लांट के अंदर

By Mohan Rao
Published: August 10, 2023
Share
SHARE

नाली के रास्ते से भिलाई स्टील प्लांट के अंदर करते थे प्रवेश, 39 लोहे की सेंटरिंग प्लेट

भिलाई। दुर्ग जिले की भट्‌टी पुलिस ने भिलाई इस्पात संयंत्र अवैध रूप से प्रवेश कर चोरी करने वाले गिरोह को पकड़ा है। पुलिस ने तीन नाबालिगों के साथ ही कुल 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बुधवार को दुर्ग एसपी शलभ कुमार सिन्हा इस पूरे मामले का खुलासा किया। आरोपियों के पास से पुलिस ने 39 लोहे की सेंटरिंग प्लेट और घटना में प्रयुक्त वाहन जब्त किया है। आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई भट्टी पुलिस द्वारा की गई।

दुर्ग एसपी शलभ कुमार सिन्हा ने बताया कि 5 स्टार कंस्ट्रक्शन कंपनी के सुपरवाइजर आशिष कुमार असाटी ने भट्ठी थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया कि वो सेक्टर 4 में रहता है और भिलाई इस्पात संयंत्र के अंदर यूनिवर्सल रेल मील में सिविल कंस्ट्रक्शन का काम देखता है। वहां ढ़लाई के लिए 200 से अधिक सेंट्रिंग प्लेट रखी थीं। इसमें से कुछ लोगों ने 39 प्लेट चोरी कर ले गए हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए दुर्ग एसपी ने एण्टी क्राइम सायबर युनिट प्रभारी निरीक्षक संतोष मिश्रा, थाना प्रभारी भिलाई भट्टी विपिन रंगारी के नेतृत्व में एसीसीयू एवं थाना की एक संयुक्त टीम गठित की। टीम ने मामले की पतासाजी के लिए अपने मुखबिर अलर्ट किए और मामले की तप्तीश शुरू की।

कबाड़ी को बेचा था सेंट्रिंग प्लेट
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि खुर्सीपार निवासी सागर गुप्ता और शेख शब्बीर नाम के लड़के अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर कही से सेंट्रिंग प्लेट चोरी किया है। आधे प्लेट को कबाड़ी के पास बेचे है और आधे प्लेट को अपने पास रखे है कि सूचना पर उक्त दोनों को घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ किया गया। पूछताछ पर इनके द्वारा 2 व 3 अगस्त 2023 की दरम्यानी रात को अपने अन्य साथी तुषार वर्मा, सुमित दास, उदय पाण्डेय, मो.राहीन, हिमांषु प्रसाद, अभय बघेल व 03 अन्य नाबालिग साथियों के साथ चोरी की करने की बात बताई।  

तेलहा नाला के रास्ते करते थे प्लांट में प्रवेश
आरोपियों ने बताया कि वे सभी खुर्सीपार के तेलहा नाला से होते हुए भिलाई इस्पात संयंत्र के अंदर प्रवेश किए। इसके बाद युनिवर्सल रेल मील के पास रखे सेंट्रिंग प्लेट के ढे़र मे से 39 नग लोहे की सेंट्रिंग प्लेट को नाले के रास्ते से ही बाहर निकाल कर ले भागे। इनमें से आधा सेंट्रिंग प्लेट को अपने साथी टाटा एस के चालक जाफर अली के वाहन क्रमांक  सीजी 07 बीएक्स 0856 में भरकर कबाड़ी धनेश राय को बेच दिया। शेष सेंट्रिंग प्लेट अपने पास छिपाकर रखे थे। आरोपियों के कुबूलनामे के बाद पुलिस ने 3 नाबालिगों सहित सभी चोरों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही पुलिस ने कबाड़ी धनेश राय व टाटा एस चालक जाफर अली को को भी गिरफ्तार किया।

पुलिस ने आरोपियों के पास 39 नग लोहे का सेंट्रिंग प्लेट तथा घटना में प्रयुक्त वाहन टाटा एस जुमला कीमती तकरीबन 2.5 लाख जब्त किया गया। इस पूरी कार्रवाई में एण्टी क्राईम सायबर यूनिट से एएसआई शमित मिश्रा, प्रधान आरक्षक सत्येन्द्र मंढरिया, आरक्षक अरविंद मिश्रा, नितिन सिंह, भावेश पटेल, गुणित निर्मलकर, विक्रान्त कुमार एवं थाना भिलाई भट्टी से एसआई बीआर मरकाम, आरक्षक जगमोहन, कौशल सिन्हा, मनीष कुमार की उल्लेखनीय भूमिका रही।

विधायकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम, सीएम साय बोले-सीखने की प्रवृत्ति से जनप्रतिनिधियों की भूमिका होगी प्रभावी
कोरोना टीकाकरण पर केंद्र ने लोकसभा में बताया: कोरोना रोधी टीकाकरण अभियान में अब तक खर्च हुए इतने करोड़ रुपए
श्रीराम जन्मोत्सव समिति का धर्मांतरण के विरूद्ध धर्म जागरण पखवाड़ा…. खुर्सीपार से हुआ आगाज
विधानसभा में बजट सत्र: सीएम बघेल ने कहा हम अन्नदाताओं के साथ छल नहीं होने देंगे…. केन्द्र पूरा 60 लाख मीटरिक टन चावल ले तो अतिशेष धान बेचना नहीं पड़ेगा
दुर्ग के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व बड़े व्यवसायी प्रताप मध्यानी की निधन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article जगदलपुर में सड़क दुर्घटना, एक की मौत, 20 घायल… सीएम बघेल ने जताया गहरा दुःख
Next Article सीएम बघेल ने रेंज स्तरीय साइबर थानों का किया शुभारंभ, दुर्ग रेंज में भी शुरू हुआ साइबर थाना, आईजी व एसपी रहे मौजूद
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?