ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आईपीएल की पहली टक्कर आज, धोनी-रोहित के धुरंधरों में मुकाबला
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Featured

आईपीएल की पहली टक्कर आज, धोनी-रोहित के धुरंधरों में मुकाबला

By @dmin
Published: September 19, 2020
Share
आईपीएल की पहली टक्कर आज, धोनी-रोहित के धुरंधरों में मुकाबला
आईपीएल की पहली टक्कर आज, धोनी-रोहित के धुरंधरों में मुकाबला
SHARE

नई दिल्ली(एजेंसी)। कोरोना के बीच शनिवार से संयुक्त अरब अमीरात में आईपीएल क्रिकेट के उत्सव की शुरुआत हो जाएगी। आईपीएल-13 का पहला मुकाबला गत विजेता मुंबई इंडियंस और उपविजेता चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच अबुधाबी में होगा। खाली स्टेडियम में जैव वातावरण के बीच आठ टीमें अगले 53 दिनों में 60 मुकाबलों के लिए जब टकराएंगी तो पूरी दुनिया की निगाह इस टूर्नामेंट पर होगी, न सिर्फ मैदान के अंदर बल्कि मैदान के बाहर भी। सही मायनों में जिन हालातों में यह टूर्नामेंट होने जा रहा है ऐसी परिस्थितियों में क्रिकेट का इतना बड़ा टूर्नामेंट कभी नहीं खेला गया।
जैव सुरक्षा वातावरण में अब तक सफलतापूर्वक द्विपक्षीय सीरीज तो आयोजित की गई हैं, लेकिन आईपीएल का आयोजन सबसे बड़ी परीक्षा होगी। यह टूर्नामेंट सफलता पूर्वक कराया गया तो विश्व कप जैसे आयोजन की राह आसान हो जाएगी। इस बार 10 डबल हेडर (एक दिन में दो मैच) होंगे। गर्मी को ध्यान में रखते हुए डबल हेडर तीन अूक्तूबर से एक नवंबर के बीच रखे गए हैं। जिस दिन दो मुकाबले होंगे उस दिन पहला मैच दोपहर 3.30 से और दूसरा मैच शाम 7.30 बजे से होगा।
टूर्नामेंट के पहले मैच में एक बार फिर से आमने-सामने होंगी इस चर्चित टी-20 लीग की दो सबसे सफल टीम और पिछले बार की फाइनलिस्ट मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स। दोनों ही टीमें जीत के साथ टूर्नामेंट का आगाज करना चाहेंगी। रोहित शर्मा की अगुवाई में जहां मुंबई की टीम अपने रिकॉर्ड को सुधारना चाहेगी, वहीं लंबे अंतराल के बाद मैदान पर वापसी कर रहे धोनी सीएसके को जीत के साथ लीग में आगे बढ़ाना चाहेंगे।
हालांकि रिकॉर्ड की बात करें तो रोहित द्वारा मुंबई की कप्तानी संभालने के बाद से चेन्नई के खिलाफ मुंबई का पलड़ा भारी रहा है और चार बार की विजेता टीम ने 10-6 से जीत दर्ज की है। वहीं रोहित की कप्तानी के बाद से मुंबई की टीम अब तक चार बार विजेता रही है। हालांकि रोहित के साथ एक रिकॉर्ड यह भी है कि उनकी कप्तानी में कभी भी मुंबई ने लीग का अपना पहला मुकाबला नहीं जीता है।
वहीं बात करें चेन्नई की तो उनके साथ भी कुछ ऐसा ही रहा है, उन्होंने भी अपने शुरुआती मुकाबलों में दस में से पांच में जीत दर्ज की है। मुंबई की टीम जहां युवाओं से भरी हुई है वहीं धोनी की सीएसके रिटायर हो चुके और अनुभवी खिलाडिय़ों से भरी हुई है।
सुरेश रैना और हरभजन सिंह जैसे स्टार खिलाडिय़ों की गैरमौजूदगी में चेन्नई को जहां प्लेइंग इलेवन चुनने में कुछ परेशानी हो सकती है, वहीं मुंबई में लगभग पिछले साल वाले ही खिलाड़ी मैदान में उतर सकते हैं।

लखीमपुर हिंसा: सीएम भूपेश बघेल को एयरपोर्ट से बाहर जाने से रोका…. वहीं बैठ गए धरने पर
हरियाणा में भाजपा ने खोला घोषणाओं का पिटारा, फिर से सरकार बनी तो महिलाओं को हर माह 2100 रुपए की गारंटी
भाजपा ने किया घोषणापत्र समिति का एलान, राजनाथ सिंह अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ के सीएम साय सहित समिति में 27 दिग्गजों को जगह
शिकार से पहले धराए शिकारी, पूरी तैयारी के साथ पहुंचे थे जंगल…. वन विभाग की मुस्तैदी से पकड़ाए
दर्दनाक हादसा: बंद झोपड़ी में जिंदा जलकर 4 मासूमों की मौत, कोरोना से बचाव के लिए बच्चों को झोपड़ी में किया था लॉक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ऐतिहासिक होगी संयुक्त राष्ट्र की आम सभा, पीएम मोदी करेंगे दो बैठकों में शिरकत ऐतिहासिक होगी संयुक्त राष्ट्र की आम सभा, पीएम मोदी करेंगे दो बैठकों में शिरकत
Next Article जम्मू-कश्मीर के लिए आर्थिक पैकेज का एलान, एक साल तक बिजली पानी के बिल में 50 प्रतिशत की छूट जम्मू-कश्मीर के लिए आर्थिक पैकेज का एलान, एक साल तक बिजली पानी के बिल में 50 प्रतिशत की छूट
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?