कोच्ची। इंग्लैंड के सैम कुरेन आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। सैम कुरेन को पंजाब किंग्स ने 18.50 करोड़ रुपए में अपनी टीम से जोड़ा है। सैम कुरेन ने क्रिस मॉरिस का रिकॉर्ड तोड़ दिया। वहीं ऑस्ट्रेलिया के कैमरन ग्रीन को मुंबई इंडियंस ने 17.50 करोड़ रुपए में अपनी टीम से जोड़ा। इसके अलावा आज की नीलामी वहीं बेन स्टोक्स 16.25 करोड़ रुपए में बिके। उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने साथ जोड़ा।

नीलामी के शुरुआती सेट में इंग्लिश बल्लेबाज हैरी ब्रूक का भी जलवा देखने को मिला। ब्रूक को सनराइजर्स हैदराबाद ने 13.25 करोड़ रुपए में खरीद लिया। इसके साथ ही मयंक अग्रवाल को सनराइजर्स ने ही 8.25 करोड़ रुपए की कीमत में अपने साथ जोड़ा है। नीलामी में बांग्लादेश के आलराउंडर शाकिब उल हसन व इंग्लैंड के जो रूट अनसोल्ड रहे। इन पर किसी भी फ्रेंचायजी ने भरोसा नहीं जताया है।
अब तक यह खिलाड़ी हुए सोल्ड
- केन विलियमसन (न्यूजीलैंड)- 2 करोड़, गुजरात टाइटन्स (बेस प्राइस- 2 करोड़)
- हैरी ब्रूक (इंग्लैंड)- 13.25 करोड़, सनराइजर्स हैदराबाद (बेस प्राइस- 1.5 करोड़)
- मयंक अग्रवाल (भारत)- 8.25 करोड़, सनराइजर्स हैदराबाद (बेस प्राइस- 1 करोड़)
- अजिंक्य रहाणे (भारत)- 50 लाख, चेन्नई सुपर किंग्स (बेस प्राइस- 50 लाख)
- सैम कुरेन (इंग्लैंड)- 18.50 करोड़, पंजाब किंग्स (बेस प्राइस- 2 करोड़)
- ओडिएन स्मिथ (वेस्टइंडीज़) – 50 लाख, गुजरात टाइटन्स (बेस प्राइस- 50 लाख)
- सिकंदर रजा (जिम्बाब्वे)- 50 लाख, पंजाब किंग्स बेस प्राइस 50 लाख
- जेसन होल्डर (वेस्टइंडीज़)- 5.75 करोड़, राजस्थान रॉयल्स बेस प्राइस (2 करोड़)
- कैमरून ग्रीन (ऑस्ट्रेलिया)- 17.50 करोड़, मुंबई इंडियंस (बेस प्राइस- 2 करोड़)
- बेन स्टोक्स (इंग्लैंड)- 16.25 करोड़, चेन्नई सुपर किंग्स (बेस प्राइस- 2 करोड़)




