ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: IPL-2025: जीटी के कप्तान गिल ने की नेहरा की तारीफ, दोस्त अभिषेक से लड़ाई पर शुभमन ने की बात
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedNationalSports

IPL-2025: जीटी के कप्तान गिल ने की नेहरा की तारीफ, दोस्त अभिषेक से लड़ाई पर शुभमन ने की बात

By Om Prakash Verma
Published: May 23, 2025
Share
IPL-2025: जीटी के कप्तान गिल ने की नेहरा की तारीफ, दोस्त अभिषेक से लड़ाई पर शुभमन ने की बात
IPL-2025: जीटी के कप्तान गिल ने की नेहरा की तारीफ, दोस्त अभिषेक से लड़ाई पर शुभमन ने की बात
SHARE

अहमदाबाद (एजेंसी)। आईपीएल 2025 में गुरुवार को गुजरात टाइटंस को लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, इससे अंक तालिका पर कोई फर्क नहीं पड़ा और गुजरात की टीम अभी भी शीर्ष पर है। गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने मौजूदा आईपीएल में टीम के शानदार प्रदर्शन का श्रेय मुख्य कोच आशीष नेहरा के खिलाडिय़ों के साथ शानदार संवाद को दिया और कहा कि पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज को पता था कि टीम को कैसे तैयार करना है।

गेंदबाजी को सशक्त बनाने का श्रेय नेहरा को
गिल ने टीम की पहचान बनाने और गेंदबाजी इकाई को सशक्त बनाने का श्रेय पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज नेहरा को दिया। उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि जब गुजरात टाइटंस पहले साल में खेल रही थी तब आशीष नेहरा के पास एक स्पष्ट दृष्टिकोण था> वह जानते थे कि वह टीम को कैसे तैयार करना चाहते हैं और खिलाडिय़ों की भूमिकाएं कैसे परिभाषित करना चाहते हैं। मैदान पर और मैदान के बाहर दोनों जगह खिलाडिय़ों के साथ उनका संवाद बेहतरीन रहा है।

खिलाडिय़ों पर व्यक्तिगत रूप से काम करते हैं नेहरा
उन्होंने कहा, ‘हमेशा ऐसे विभाग होते हैं जिनमें सुधार किया जा सकता है। और जिस तरह से वह खिलाडिय़ों के साथ व्यक्तिगत रूप से काम करते हैं, खासतौर पर गेंदबाजों के साथ, यह सबसे अलग है। कई लोगों का मानना है कि आईपीएल बल्लेबाजों के दम पर जीता जाता है लेकिन हमारी विचारधारा अलग है। अगर आप स्कोर का बचाव नहीं कर सकते तो इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप कितने रन बनाते हैं। जिस तरह से वह गेंदबाजी इकाई का मार्गदर्शन करते हैं वह हमारे लिए एक बड़ी ताकत रही है।

अभिषेक के साथ लड़ाई पर शुभमन गिल का बयान
गिल ने यह भी बताया कि कैसे उन्होंने आईपीएल के दौरान सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज और अच्छे दोस्त अभिषेक शर्मा के साथ बल्ले को लेकर लड़ाई की थी। उन्होंने कहा, ‘असल में यह हमारे अंडर-16 के दिनों में शुरू हुआ था। अभिषेक ने मेरे बल्ले से खेलना शुरू किया और इसके पीछे एक कहानी है। वह मेरे मैच के बल्ले का इस्तेमाल करके 80 या 90 रन पर बल्लेबाजी कर रहा था और मैं नहीं चाहता था कि वह टूट जाए इसलिए मैंने उससे इसे वापस करने के लिए कहा। हमारे बीच इस बात को लेकर थोड़ी लड़ाई हुई। लेकिन जब भी उसने मेरा बल्ला मांगा मैंने हमेशा उसे दे दिया और उसने उससे बहुत सारे रन बनाए।

गिल ने बताया सुदर्शन के साथ उनकी साझेदारी प्रभावी क्यों?
गिल ने बताया कि साथी सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन के साथ उनकी साझेदारी इतनी प्रभावी क्यों है। इस आईपीएल में सलामी जोड़ी के तौर पर सुदर्शन और गिल ने 76.27 के औसत से 839 रन बनाए हैं जिसमें तीन शतकीय साझेदारियां और चार 50 रन से अधिक की साझेदारी शामिल हैं। गिल ने कहा, ‘मुझे लगता है कि जिस तरह से हम बल्लेबाजी करते हैं वह बिल्कुल भी समान नहीं है, लेकिन बाएं-दाएं संयोजन से मदद मिलती है। हम दोनों विकेटों के बीच बहुत अच्छी तरह से दौड़ते हैं और हम ऐसे खिलाड़ी हैं जो गेंदबाजों सहित प्रतिद्वंद्वी को मात देना पसंद करते हैं।

कमाई में पति से आगे हैं नयनतारा: एक्ट्रेस की नेटवर्थ है 165 करोड़, पति विग्नेश सिवन से 3 गुना से भी ज्यादा कमाती हैं सुपरस्टार
एसपी ने किया सरकारी स्कूल की होनहार बेटियों का सम्मान
बीजापुर में नक्सलियों की करतूत : मुखबिरी के शक में देर रात दो ग्रामीणों की हत्या, एक सरेंडर नक्सली भी शामिल
सुप्रीम कोर्ट में एक साथ दिलाई गई 9 जजों को शपथ, बने कई रिकॉर्ड
नशे कारोबार पर दुर्ग पुलिस सख्त, नशीली दवाईयों के साथ तीन गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article शास्त्री नगर में संचालित सागर कोचिंग इंस्टीस्टूट के छात्र-छात्राओं ने 10वीं-12वीं में लहराया परचम शास्त्री नगर में संचालित सागर कोचिंग इंस्टीस्टूट के छात्र-छात्राओं ने 10वीं-12वीं में लहराया परचम
Next Article अबूझमाड एनकाउंटर के बाद जवानों ने मनाया जश्न, ऑपरेशन से लौटने के बाद चेहरों पर दिखी खुशी… शहर में हुई आतिशबाजी

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?