ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: IPL 2024 : आज पहला क्वालिफायर खेलेंगे कोलकाता और हैदराबाद… जानिए किसका पलडा रहेगा भारी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedNationalSports

IPL 2024 : आज पहला क्वालिफायर खेलेंगे कोलकाता और हैदराबाद… जानिए किसका पलडा रहेगा भारी

By Mohan Rao
Published: May 21, 2024
Share
पैट कमिन्स और श्रेयस अय्यर
SHARE

अहमदाबाद। लगभग डेढ़ माह से चल रहे आईपीएल 2024 अपने प्लेऑफ्स के दौर में पहुंच गई। कोलकाता नाइट राइडर्स, सनराइजर्स हैदराबाद, राजस्थान रॉयल और रॉयल चैलेंजर बेंगलुरू ने क्वालिफाई किया है। मंगलवार शाम 7:30 बजे से कोलकाता नाइट राइडर्स व सनराइजर्स हैदराबाद के बीच अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में पहला क्वालिफायर मैच होगा। ऐसे मे दोनों टीमों की नजर सीधे फाइनल में जगह बनाने की होगी। इस मुकाबले में जो टीम जीतेगी वह सीधे 26 मई को चेन्नई में होने वाले फाइनल में प्रवेश करेगी, जबकि हारने वाली टीम को एलिमिनेटर की विजेता टीम के साथ दूसरे क्वालिफायर के रूप में फाइनल प्रवेश का एक मौका और मिलेगा।

आईपीएल में इस साल दोनों ही टीमों ने आक्रामक खेल दिखाया। केकेआर इस साल आईपीएल प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम थी, जबकि सनराइजर्स ने आखिरी लीग मैच में पंजाब किंग्स को चार विकेट से हराकर दूसरा स्थान हासिल किया था। मंगलवार को अहमदाबाद में दोनों टीमों की भिड़ंत होगी। कागज पर दोनों टीमें तगड़ी दिख रही है लेकिन कोलकाता को अपने सलामी बल्लेबाज फिल सॉल्ट की कमी खलेगी। फिल सॉल्ट अक्रामक शुरुआत देते हैं और सुनील नरेन के साथ टीम को जीत की राह पर ले जाते हैं। सॉल्ट की जगह कोलकाता में रहमानुल्लाह गुरबाज को जगह मिली है।

दूसरी ओर हैदराबाद की टीम ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा व हेनरिक क्लासेन के ताबड़तोड़ अंदाज के कारण काफी मजबूत लग रही है। ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा दोनों ने 200 से अधिक की स्ट्राइक रेट से रन बनाकर रिकॉर्ड की झड़ी लगा दी है। ऑस्ट्रेलिया के हेड अब तक एक शतक तथा चार अर्धशतक समेत 533 रन बना चुके हैं। उनके साथ अभिषेक (467 रन ) ने भी खुलकर खेलते हुए आईपीएल में अभी तक 41 छक्के जड़ डाले हैं। वहीं हेनरिक क्लासेन मध्यक्रम में ताबड़तोड बल्लेबाजी कर रहे हैं।

लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम को रहेगा फायदा
पिछले साल वनडे विश्व कप फाइनल में देखा गया था कि अहमदाबाद में बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम को अधिक सफलता मिलती है। छह में से चार बाद लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम कामयाब रही है। केकेआर के पास मिचेल स्टार्क की अगुआई में तेज गेंदबाजों के साथ बेहतरीन स्पिनर हैं तो सनराइजर्स की गेंदबाजी की अगुआई कप्तान पैट कमिंस कर रहे हैं। इस सत्र में उनके पिछले मैच में केकेआर ने सनराइजर्स को चार रन से हराया था।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

कोलकाता नाइट राइडर्स
रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सुनील नरेन, अंगकृष रघुवंशी/नीतीश राणा, श्रेयस अय्यर (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मिचेल स्टार्क, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती (इम्पैक्ट सब: वैभव अरोड़ा)

सनराइजर्स हैदराबाद
ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, नीतीश रेड्डी, राहुल त्रिपाठी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, पैट कमिंस (कप्तान), सनवीर सिंह, भुवनेश्वर कुमार, विजयकांत व्यासकांत (इम्पैक्ट सब: टी नटराजन)

एवीएफ स्टूडियो का पहला ओरिजिनल म्यूजिक वीडियो दरिया रिलीज़ को तैयार
भारत कोविड-19 के 4 वैक्सीन पर कर रहा काम, अक्टूबर तक मिल सकती है बड़ी खुशखबरी
छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग को मिला एमबिलियंथ अवार्ड…निकलर एप से पढ़ाई कराने पर हुआ चयन
दुर्ग पुलिस के एसआई डॉ संकल्प राय व आरक्षक प्रशांत शुक्ला ने पूरा किया ड्रोन पायलट कोर्स, आईजी गर्ग ने दी बधाई
बीएसपी कर्मी श्रीमती के सबिता ने जीता मिसेस सिल्वर का खिताब
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article झारखंड के युवक की भिलाई में मौत, एनएसपीसीएल की ठेका कंपनी में था कार्यरत… परिजनों ने लगाई न्याय की गुहार
Next Article भिलाई की तीन एकड़ जमीन पर कब्जा, चारों ओर बनाई बाउंड्रीवॉल… निगम ने किया ध्वस्त

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?