ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: IPL-2024: हैदराबाद-मुंबई को पहली जीत की तलाश, हार्दिक के लिए राह आसान नहीं, रोहित पर रहेंगी नजरें
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedSports

IPL-2024: हैदराबाद-मुंबई को पहली जीत की तलाश, हार्दिक के लिए राह आसान नहीं, रोहित पर रहेंगी नजरें

By Om Prakash Verma
Published: March 27, 2024
Share
IPL-2024: हैदराबाद-मुंबई को पहली जीत की तलाश, हार्दिक के लिए राह आसान नहीं, रोहित पर रहेंगी नजरें
IPL-2024: हैदराबाद-मुंबई को पहली जीत की तलाश, हार्दिक के लिए राह आसान नहीं, रोहित पर रहेंगी नजरें
SHARE

हैदराबाद (एजेंसी)। मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अपने शुरुआती मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा और बुधवार को जब यह दोनों टीम आमने-सामने होंगी तो उनका लक्ष्य जीत दर्ज करके खाता खोलना होगा। पांच बार के चैंपियन मुंबई इंडियंस की शुरुआत हमेशा की तरह अच्छी नहीं रही। गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में जीत की स्थिति में होने के बावजूद आखिर में उसे हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में हालांकि जसप्रीत बुमराह की शानदार गेंदबाजी, डेवाल्ड ब्रेविस की प्रभावशाली पारी और शीर्ष क्रम में रोहित शर्मा का उपयोगी योगदान उसके लिए सकारात्मक पहलू रहे। मुंबई को एक समय 36 गेंद पर 48 रन की जरूरत थी और उसके सात विकेट बचे हुए थे, लेकिन वह इसे हासिल नहीं कर पाया जो टीम प्रबंधन के लिए चिंता का विषय होगा।

हार्दिक को बदलनी होगी रणनीति
पहली बार मुंबई की कप्तानी कर रहे हार्दिक पांड्या सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे लेकिन उनकी यह रणनीति नहीं चल पाई। उन्हें इस पर फिर से विचार करना होगा क्योंकि पिछले साल गुजरात टाइटंस की तरफ से खेलते हुए उन्होंने ऊपरी क्रम में अच्छा प्रभाव छोड़ा था। सलामी बल्लेबाज इशान किशन केवल चार गेंद का सामना कर पाए थे और अब टीम को उनसे अच्छी शुरुआत की उम्मीद होगी।

टी-20 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए उन्हें विकेट के आगे और विकेट के पीछे अच्छा प्रदर्शन करके भारतीय टीम में वापसी के लिए अपना दावा मजबूत करना होगा। मुंबई को इसके अलावा स्पिनर शम्स मुलानी और पीयूष चावला से भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। जहां तक सनराइजर्स की बात है तो पैट कमिंस की अगुवाई वाली टीम ने कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ पिछले मैच में हेनरिक क्लासेन की शानदार पारी से एक समय जीत की उम्मीद जगा दी थी लेकिन दक्षिण अफ्रीका के इस बल्लेबाज को अन्य बल्लेबाजों का पर्याप्त सहयोग नहीं मिला।

भुवी को रखना होगा रनों पर अंकुश
मयंक अग्रवाल और अभिषेक शर्मा की सलामी जोड़ी ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई थी लेकिन उन्हें अपने प्रदर्शन में निरंतरता लानी होगी। सनराइजर्स ने पिंच हिटर अब्दुल समद पर काफी भरोसा दिखाया है और उन्हें अब उम्मीद पर खरा उतरना होगा। गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार ने अच्छी शुरुआत की थी लेकिन बाद में आंद्रे रसेल ने उनकी जमकर धुनाई की थी। यह अनुभवी तेज गेंदबाज अच्छी वापसी करने के लिए बेताब होगा।

हर घर तिरंगा और हर आँगन एक पेड़ हेतु प्रोत्साहन कर रही हैं संस्था आर्टकॉम
कोवैक्सिन को मिली ऑस्ट्रेलिया में मंजूरी… कोवेक्सीन की दोनों डोज ले चुके भारतीय अब जा सकेंगे ऑस्ट्रेलिया
DGP-IG कॉन्फ्रेंस : शहरी और टूरिस्ट पुलिसिंग को मजबूत करने और नए क्रिमिनल कानूनों के बारे में जागरूकता बढ़ाने पर पीएम मोदी का ज़ोर
छत्तीसगढ़ में कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर ने रची खुद के अपहरण की साजिश, बिलासपुर में प्रेमी के साथ पकड़ाई
बिग ब्रेकिंग: भिलाई निगम जोन अध्यक्ष चुनाव: सभी जोन में कांग्रेस के अध्यक्ष निर्वाचित, टॉस ने बिगाड़ा भाजपा का खेल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article होली स्पेशल ट्रेन के एसी कोच में लगी आग, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान होली स्पेशल ट्रेन के एसी कोच में लगी आग, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान
Next Article gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी Gustakhi Maaf: जब बचे यही एक विकल्प …
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?