ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: IPL-2024: शुभमन होंगे जीटी के नए कप्तान, नई जिम्मेदारी मिलने पर कही यह बात
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedNationalSports

IPL-2024: शुभमन होंगे जीटी के नए कप्तान, नई जिम्मेदारी मिलने पर कही यह बात

By Om Prakash Verma
Published: November 27, 2023
Share
IPL-2024: शुभमन होंगे जीटी के नए कप्तान, नई जिम्मेदारी मिलने पर कही यह बात
IPL-2024: शुभमन होंगे जीटी के नए कप्तान, नई जिम्मेदारी मिलने पर कही यह बात
SHARE

स्पोट्र्स डेस्क/नई दिल्ली (एजेंसी)। हार्दिक पांड्या के मुंबई इंडियंस में लौटने के बाद गुजरात टाइटंस आईपीएल 2024 से पहले शुभमन गिल को टीम का नया कप्तान नियुक्त किया है। गुजरात टाइटंस के एक बयान में कहा गया गिल एक ऐसी टीम का नेतृत्व करेंगे जिसमें अनुभव और युवा उत्साह का एक अद्वितीय संयोजन है, जो गुजरात टाइटन्स की पहचान रही है। गिल ने गुजरात के लिए 33 पारियों में 47.34 की औसत से तीन शतक और आठ अद्र्धशतक की मदद से 1373 रन बनाए हैं। पिछला सीजन इस सलामी बल्लेबाज के लिए यादगार था, क्योंकि उन्होंने 17 मैचों में 59.33 की औसत से तीन शतक और चार अद्र्धशतक के साथ 890 रन बनाए और ऑरेंज भी अपने नाम की थी।

शुभमन गिल ने आईपीएल में गुजरात टाइटंस की शानदार शुरुआत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। पिछले सीजन में, उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 60 गेंदों में 129 रन बनाए, जो कि आईपीएल प्लेऑफ में किसी बल्लेबाज का सबसे बड़ा स्कोर है।

कप्तान की जिम्मेदारी मिलने पर गिल ने कहा मुझे गुजरात टाइटंस की कप्तानी संभालने पर खुशी और गर्व है और इतनी अच्छी टीम का नेतृत्व करने के लिए मुझ पर भरोसा करने के लिए फ्रेंचाइजी को धन्यवाद देता हूं। हमारे पास दो सीजन बहुत शानदार रहे हैं और मैं क्रिकेट के हमारे रोमांचक ब्रांड के साथ टीम का नेतृत्व करने के लिए उत्सुक हूं।

आईपीएल 2022 में अपने पहले सीजन में चैंपियन बनने के बाद , जीटी अगले सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) से फाइनल में हारकर खिताब जीतने से चूक गई। गिल ने पिछले आईपीएल में तीन शतक भी लगाए थे। एक सीजन में उनसे ज्यादा शतक केवल रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बल्लेबाज विराट कोहली (2016) और राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज जोस बटलर (2022) ने बनाए हैं। दोनों एक ही आईपीएल सीजन में चार-चार शतक बनाए हैं।

गुजरात और मुंबई की फ्रेंचाइजी के बीच ट्रेड के बाद, गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या अपनी पहली फ्रेंचाइजी, मुंबई इंडियंस में वापस चले गए। हार्दिक ने जीटी के साथ दो महत्वपूर्ण वर्ष बिताए और आत्मविश्वास के साथ उनके अभियान का नेतृत्व किया।

2022 में जीटी के पहले सीजन में हार्दिक ने एक शानदार शुरुआत सुनिश्चित की और गुजरात की टीम ने ट्रॉफी जीती, जबकि वे इस साल की शुरुआत में एक रोमांचक फाइनल में आखिरी गेंद पर हार के बाद अपने दूसरे सीजन में उपविजेता रहे।

डीएसआईआर कार्यक्रम के तहत छत्तीसगढ़ के धमतरी में ग्रामीण महिलाओं के लिए स्थापित होगा स्किल सैटेलाइट सेंटर
संसद में एलएसी पर राजनाथ ने कहा-पैंगोंग झील से कदम पीछे हटाने को मजबूर हुआ चीन
SC ने कोरोना पर सभी राज्यों से मांगी रिपोर्ट, दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात और असम से मांगा हलफनामा
कोविड-19 की नई किस्म की आशंका, 20 दिनों में 19 प्रोफेसर की मौत के बाद जांच के लिए भेजे सैंपल
ऑनलाइन गेमिंग को लेकर पैरेंट्स ने डांटा… तीन सगी बहनों ने बिल्डिंग की नौंवी मंजिल से कूदकर दी जान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article वंदेभारत एक्सप्रेस पर पथराव, एक्जीक्यूटी क्लास के कोच का कांच टूटा
Next Article शराब के नशे में धुत पुलिसकर्मी ने भीड़ पर चढ़ा दी कार, कई हुए घायल… लोगों ने कर दी पुलिस कर्मी की पिटाई

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?