ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: IPL-2023: सनराइजर्स पर मुंबई की जीत से आर आर आईपीएल से बाहर, आरसीबी के सामने यह है समीकरण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalSports

IPL-2023: सनराइजर्स पर मुंबई की जीत से आर आर आईपीएल से बाहर, आरसीबी के सामने यह है समीकरण

By Om Prakash Verma
Published: May 21, 2023
Share
IPL-2023: सनराइजर्स पर मुंबई की जीत से आर आर आईपीएल से बाहर, आरसीबी के सामने यह है समीकरण
IPL-2023: सनराइजर्स पर मुंबई की जीत से आर आर आईपीएल से बाहर, आरसीबी के सामने यह है समीकरण
SHARE

स्पोर्ट्स डेस्क (एजेंसी)। आईपीएल के 69वें मैच में मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को आठ विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही मुंबई ने अपनी प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा है। वह अंक तालिका में शीर्ष चार में वापस आ गई है। मुंबई के 14 मैच में 16 अंक हो गए हैं। सनराइजर्स पर उसकी जीत ने राजस्थान रॉयल्स को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया है। वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के ऊपर दबाव बढ़ा दिया है।

मुंबई की टीम राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को पीछे छोड़कर चौथे स्थान पर पहुंच गई है। अब आरसीबी के पास गुजरात के खिलाफ जीत के अलावा कोई विकल्प नहीं है। दूसरी ओर, राजस्थान रॉयल्स के 14 मैच में 14 अंक ही हैं। वह इस बात की दुआ कर रही थी कि सनराइजर्स के खिलाफ मुंबई हार जाए। अगर ऐसा होता तो फिर राजस्थान की उम्मीदें जिंदा रहती। उसका नेट रनरेट मुंबई से बेहतर है। राजस्थान को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए मुंबई के साथ-साथ आरसीबी की हार की भी दरकार थी, लेकिन मुंबई की जीत ने उसकी उम्मीदों को पहले ही समाप्त कर दिया।

आरसीबी के सामने क्या हैं विकल्प?

  • गुजरात के खिलाफ मैच हारने या रद्द होने पर आरसीबी प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाएगी।
  • अगर आरसीबी की टीम मैच हारती है तो उसके 14 मैच में 14 अंक ही रहेंगे।
  • गुजरात के खिलाफ मैच रद्द होने पर उसे एक अंक मिलेंगे और उसके 14 मैच में 15 अंक ही हो पाएंगे।
  • अगर आरसीबी की टीम गुजरात को हरा देती है तो उसके 14 मैच में 16 अंक हो जाएंगे।
  • आरसीबी का नेट रनरेट मुंबई से बेहतर है। ऐसे में अगर आरसीबी की टीम जीतती है तो वह बेहतर नेट रनरेट के आधार प्लेऑफ में पहुंच जाएगी।
  • आरसीबी की जीत के बाद मुंबई की टीम पांचवें स्थान पर खिसक जाएगी।

मुंबई और सनराइजर्स मैच में क्या हुआ?
मैच में हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट खोकर 200 रन बनाए थे। इसके जवाब में मुंबई ने दो विकेट खोकर 201 रन बना लिए और 18 ओवर में ही मैच अपने नाम कर लिया। हैदराबाद के लिए सबसे ज्यादा 83 रन मयंक अग्रवाल ने बनाए। विवरांत शर्मा ने भी 69 रन की पारी खेली। वहीं, मुंबई के लिए कैमरून ग्रीन ने नाबाद शतकीय पारी खेली। कप्तान रोहित ने भी 56 रन बनाए। गेंद के साथ मुंबई के लिए आकाश मधवाल ने चार और क्रिस जॉर्डन ने एक विकेट लिया। वहीं, हैदराबाद के लिए भुवनेश्वर कुमार और मयंक डागर ने एक-एक विकेट लिए।

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के कार्यकारी अध्यक्ष बने डॉ. प्रवीण वर्मा व संत कुमार नेताम सदस्य बनाए गए
पर्यावरण एवं उद्यानिकी विभाग की सलाहकार समिति की हुई बैठक, प्रभारी नेहा साहू रही मौजूद
स्मोकिंग करने वालों के लिए गंभीर बन जाता है कोरोना, डब्ल्यूएचओ ने समझाई इसके पीछे की वजह
जल संकट: शिवनाथ इंटरवेल में मरम्मत का काम पूरा, अब मिलेगा पानी
सभी रिकॉर्ड ध्वस्त: बीते 24 घंटे में 1.70 लाख नए कोरोना केस…. संक्रमित देशों की सूची में दूसरे नंबर पर भारत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बेलझोरी नाला में बने चेक डैम से हो रहा 30 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई , 50 से 60 किसानों को मिलने लगा खेतों के लिए पानी बेलझोरी नाला में बने चेक डैम से हो रहा 30 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई , 50 से 60 किसानों को मिलने लगा खेतों के लिए पानी
Next Article मुख्यमंत्री आज रामपुर विधानसभा क्षेत्र को देंगे 71 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की सौगात
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?