ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: IPL 2023: अब आईपीएल में भी लागू हुआ इम्पैक्ट प्लेयर नियम, घरेलू क्रिकेट में सफलता के बाद लिया फैसला, जाने यह फॉर्मूला कैसे करेगा काम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalSports

IPL 2023: अब आईपीएल में भी लागू हुआ इम्पैक्ट प्लेयर नियम, घरेलू क्रिकेट में सफलता के बाद लिया फैसला, जाने यह फॉर्मूला कैसे करेगा काम

By Om Prakash Verma
Published: December 2, 2022
Share
SHARE

स्पोर्ट्स न्यूज/नई दिल्ली (एजेंसी)। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आईपीएल के अगले संस्करण में ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ नियम को लागू करने का फैसला कर लिया है। आईपीएल के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शुक्रवार (दो दिसंबर) को इसकी सूचना दी गई। बीसीसीआई ने सबसे पहले इसे घरेलू क्रिकेट में लागू किया। वहां सफलता मिलने के बाद आईपीएल में भी इसके इस्तेमाल की अनुमति दे दी।

बीसीसीआई ने एक बयान में कहा, बीसीसीआई इम्पैक्ट प्लेयर नियम को पेश करना चाहता है। इसके तहत टीमें खेल की परिस्थिति को देखते हुए अपने प्लेइंग इलेवन के एक सदस्य को बदल सकती है।ÓÓ दिल्ली के 22 वर्षीय ऋतिक शौकीन सैयद मुश्ताक अली टी20 टूर्नामेंट में पहले इम्पैक्ट प्लेयर थे। उन्होंने मणिपुर के खिलाफ अपनी टीम को 71 रन से मैच जीतने में मदद की थी।

बिग बैश में है ‘एक्स फैक्टर प्लेयरÓ नियम
ऑस्ट्रेलिया की टी20 लीग बिग बैश में ऐसा ही नियम लागू है। उसका नाम ‘एक्स फैक्टर प्लेयर’ है। इस एक्स फैक्टर प्लेयर का नाम टीम शीट में 12वें या 13वें खिलाड़ी के रूप में लिखा जाता है। यह मैच की पहली पारी के 10वें ओवर के बाद मैच में शामिल हो सकता है। वह बल्लेबाजी नहीं करने वाले या एक से ज्यादा ओवर नहीं फेंकने वाले किसी खिलाड़ी की जगह टीम में आ सकता है। ‘एक्स-फैक्टर खिलाड़ी’ मैच में चार ओवर फेंक सकता है।

आईपीएल में कैसे होगा इम्पैक्ट का इस्तेमाल?

  • इम्पैक्ट प्लेयर की बात करें तो मैच में इसका इस्तेमाल करना जरूरी नहीं होगा। यह पूरी तरह टीम पर निर्भर करेगा।
  • आईपीएल में ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ दोनों पारियों में 14वें ओवर से पहले आ सकता है।
  • कप्तान, मुख्य कोच और टीम मैनेजर को इम्पैक्ट प्लेयर के बारे में ऑन-फील्ड अधिकारियों या चौथे अंपायर को सूचित करना होगा।
  • हर टीम को अपनी प्लेइंग-11 के साथ चार-चार सब्सिट्यूट खिलाडिय़ों के नाम भी बताने होंगे।
  • कोई भी टीम 14 ओवर्स तक इन चार खिलाडिय़ों में से किसी एक को इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर किसी खिलाड़ी से रिप्लेस कर सकती है।
  • जो भी खिलाड़ी इम्पैक्ट प्लेयर के लिए जगह खाली करेगा, वह फिर दोबारा मैदान में नहीं दिख सकेगा। बाकी बचे मैच में इम्पैक्ट प्लेयर ही दिखेगा और मैच खेलेगा।
  • अगर किसी वजह से मैच के दौरान ओवरों में कटौती की जाती है और इसे 10 से कम कर दिया जाता है, तो इम्पैक्ट प्लेयर का इस्तेमाल नहीं होगा।
मुख्यमंत्री साय ने एसबीआई साइबर सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना, सभी जिलों में लोगों को करेंगे जागरुक
रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 29 अगस्त से, जुटेंगे देश भर के कृषि अभियंता
आईआईटी भिलाई में आईआईएम छात्र सहयोगी अध्याय का उद्घाटन, सुरक्षा अभियांत्रिकी पर कार्यशाला आयोजित
Gustakhi Maaf: चार दिन पहले बता दिया बंद रहेगी दारू दुकान
मुख्यमंत्री ने की बिजली विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों से चर्चा, कहा- बिजली विभाग के मैदानी अमले के अधिकारी-कर्मचारी कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए करें काम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Big Breaking: भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य बने छत्तीसगढ़ के ये नेता, संगठन को मजबूत करने दी बड़ी जिम्मेदारी Big Breaking: भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य बने छत्तीसगढ़ के ये नेता, संगठन को मजबूत करने दी बड़ी जिम्मेदारी
Next Article Big Breaking: छत्तीसगढ़ में खदान धंसने से बड़ा हादसा, 5 मजदूरों की मौत, कई मजदूर मलबे में अभी भी फंसे Big Breaking: छत्तीसगढ़ में खदान धंसने से बड़ा हादसा, 5 मजदूरों की मौत, कई मजदूर मलबे में अभी भी फंसे

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?