ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: IPL 2022 मेगा ऑक्शन : बीसीसीआई ने किया बड़ा ऐलान, 12 और 13 को 590 खिलाडिय़ों पर लगेगी बोली
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalSports

IPL 2022 मेगा ऑक्शन : बीसीसीआई ने किया बड़ा ऐलान, 12 और 13 को 590 खिलाडिय़ों पर लगेगी बोली

By @dmin
Published: February 1, 2022
Share
IPL 2022 मेगा ऑक्शन : बीसीसीआई ने किया बड़ा ऐलान, 12 और 13 को 590 खिलाडिय़ों पर लगेगी बोली
IPL 2022 मेगा ऑक्शन : बीसीसीआई ने किया बड़ा ऐलान, 12 और 13 को 590 खिलाडिय़ों पर लगेगी बोली
SHARE

स्पोर्ट्स डेस्क (एजेंसी)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 के मेगा ऑक्शन से जुड़ा बड़ा ऐलान एक फरवरी को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने कर दिया। आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन की लिस्ट दो दिवसीय मेगा नीलामी के लिए फाइनल हो गई है। 1200 से ज्यादा क्रिकेटरों ने आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था, लेकिन 590 क्रिकेटरों पर बोली लगेगी। 12 और 13 फरवरी 2022 को बेंगलुरु में आईपीएल के 15वें सीजन के लिए मेगा ऑक्शन होना है, जिसमें दस टीमों के मालिक और प्रतिनिधि भाग लेंगे।

आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में जिन 590 खिलाडिय़ों पर बोली लगेगी, उनमें 228 कैप्ड और 355 अनकैप्ड प्लेयर्स हैं। कैप्ड के मायने ये हैं कि वे या तो भारत के लिए या फिर किसी अन्य देश के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल चुके हैं। वहीं, अनकैप्ड प्लेयर्स के मायने ये हैं कि वे घरेलू क्रिकेट या लीग क्रिकेट भारत या फिर अन्य देश में खेल चुके हैं, लेकिन उनको अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने का मौका नहीं मिला है। 7 खिलाड़ी एसोसिएट नेशन्स से भी हैं, जिन पर मेगा ऑक्शन में बोली लगने वाली है।

भारत के प्रमुख खिलाडिय़ों की बात करें तो ऑक्शन में श्रेयस अय्यर, शिखर धवन, आर अश्विन, मोहम्मद शमी, ईशान किशन, अजिंक्य रहाणे, सुरेश रैना, युजवेंद्र चहल, वॉशिंग्टन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, इशांत शर्मा, उमेश यादव और हर्षल पटेल जैसे कई खिलाड़ी हैं, जिन पर मोटी बोली लग सकती है। वहीं, विदेशी खिलाडिय़ों में फाफ डुप्लेसिस, डेविड वार्नर, पैट कमिंस, कगिसो रबाडा, ट्रेंट बोल्ट, क्विंटन डिकॉक, जॉनी बेयरेस्टो, जेसन होल्डर, ड्वेन ब्रावो, शाकिब अल हसन और वनिंदु हसरंगा जैसे धाकड़ खिलाड़ी हैं।

बता दें कि इस बार 10 टीमें आईपीएल का हिस्सा होंगी। पिछले कुछ सीजन से मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, सनराइजर्स हैदराबाद, राजस्थान रॉयल्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीम आईपीएल खेलती आ रही हैं, लेकिन अब लखनऊ सुपर जाएंट्स और अहमदाबाद की टीम को भी आईपीएल में एंट्री मिली है, जो इस सीजन से इस लोकप्रिय टी20 लीग का हिस्सा होंगी।

आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में अब 48 खिलाड़ी ऐसे हैं, जिनका बेस प्राइस दो करोड़ रुपये हैं। वहीं, 20 खिलाड़ी ऐसे हैं, जिनकी बेस प्राइस डेढ़ करोड़ रुपये है। इसके अलावा 34 खिलाड़ी ऐसे हैं, जिनकी बेस प्राइस 1 करोड़ रुपये है। अंडर 19 क्रिकेट से यश ढुल, विकी ओस्तवाल, राजवर्धन हंगरगेकर और कुछ और भी खिलाड़ी हैं, जो मेगा ऑक्शन का हिस्सा होंगे।

नुपुर शर्मा पर कोई कार्रवाई नहीं होने से सुप्रीम कोर्ट खफा, की तल्ख टिप्पणी
नए साथियों के साथ नीतीश को मिलीं नई चुनौतियां, महागठबंधन का भविष्य क्या, कितने दिन चलेगी सरकार?
यूपी में जनसंख्या विधेयक 2021 का ड्राफ्ट तैयार…. दो से ज्यादा बच्चे होने पर उठाना पड़ सकता भारी नुकसान… सरकारी नौकरी सहित इन सुविधाओं से होना होगा वंचित
बिग ब्रेकिंग: सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश, सीडीएस जनरल बिपिन रावत भी थे सवार
सीएम भूपेश बघेल की पहल, जम्मू कश्मीर के छात्र – छात्राओं को बस से उनके गृह जिले भेजा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 116 accounts opened in banks for 77 crore amount of Municipal Corporation युवक कांग्रेस की बहुप्रतीक्षित नियुक्तियां हुई जारी, भूपेश सरकार की नीतियों को घर घर पहुंचाएं: वोरा
Next Article ब्लॉकचेन टेक्नॉलजी पर आधारित होगा डिजिटल रूपया, जानिए कैसा करता है काम ब्लॉकचेन टेक्नॉलजी पर आधारित होगा डिजिटल रूपया, जानिए कैसा करता है काम
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?