ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आईपीएल 2021 पर फिर संकट के बादल…. महाराष्ट्र में संक्रमण के बढ़ते मामलों ने बढ़ाई चिंता…. बदलना पड़ सकता है वेन्यू
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalSports

आईपीएल 2021 पर फिर संकट के बादल…. महाराष्ट्र में संक्रमण के बढ़ते मामलों ने बढ़ाई चिंता…. बदलना पड़ सकता है वेन्यू

By @dmin
Published: February 27, 2021
Share
IPL 2020: CSK को बड़ा झटका, सुरेश रैना निजी कारणों से आईपीएल से हटे
IPL 2020: CSK को बड़ा झटका, सुरेश रैना निजी कारणों से आईपीएल से हटे
SHARE

मुंबई (एजेंसी)। कोरोना संक्रमण के कारण एक बार फिर से आईपीएल पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। इस बार महाराष्ट्र में बढ़ते संक्रमण के कारण बीसीसीआई चिंता में हैं। क्योंकि आईपीएल के अधिकतर मैच मुंबई में कराने की योजना बन चुकी हैं। यदि हालात साथ नहीं देते तो बीसीसीआई आईपीएल के मैचों को अन्य शहरों में शिफ्ट करा सकता है।
बता दें कि आईपीएल के 14वें सीजन के लिए हाल ही में चेन्नई में नीलामी प्रक्रिया पूरी हो गई है और टूर्नामेंट के स्थान और शेड्यूल को लेकर तैयारियां तेजी से चल रही हैं। फिलहाल सबसे बड़ा सवाल टी-20 लीग के लिए स्थानों का चयन है। इससे पहले ऐसी खबरें थी कि आईपीएल के सभी मुकाबले महाराष्ट्र के चार स्टेडियमों में कराए जा सकते हैं। लेकिन राज्य में तेजी से कोविड-19 के मामलों ने बीसीसीआई की चिंताए बढ़ा दी हैं और उसे अपने दूसरे प्लान पर सोचने के लिए मजबूर कर दिया है। 
मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक, भारतीय क्रिकेट बोर्ड नए प्लान के तहत देश के चार-पांच अलग स्थानों पर आईपीएल 2021 के मैचों का आयोजन करवा सकती है। अगर कोरोना की दूसरी लहार में तेजी बरकरार रहती है तो आयोजकों के लिए महाराष्ट्र में लीग का आयोजन कराना मुश्किल होगा। ऐसे में कोलकाता, बंगलूरू, चेन्नई और हैदराबाद को विकल्प के तौर पर देखा जा सकता है। प्लान-बी के मुताबिक, लीग मुकाबले ऊपर के चार शहरों और नॉकआउट मुकाबले अहमदाबाद के नए नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कराए जा सकते हैं। इसमें बीसीसीआई चयनित स्थानों को बायो बबल में बदल सकती है। 
बता दें कि कोरोना महामारी और लॉकडाउन की वजह से आईपीएल का 13वां सीजन यूएई में खेला गया था। लेकिन अब जब स्थिति पहले से थोड़ी बेहतर हुई है और टीकाकरण भी शुरू हो चुका है तब ऐसे में लीग का आयोजन भारत में ही होगा। फिलहाल आईपीएल नए सीजन के लिए हाल ही में हुई नीलामी में टीमों ने 145 करोड़ रुपये से अधिक खर्च कर 57 खिलाडिय़ों का चयन किया था। 

Breaking News : आंगनबाड़ी में वैक्सीनेशन के बाद मासूम की मौत पर बवाल, थाने पहुंचा मामला… पुलिस ने शुरू की जांच
कोरबा में तीन दोस्त लापता : हसदेव में नहाने गए और फिर नहीं लौटे, नदी किनारे मिले कपड़े, जूते व मोबाइल
मूर्तिकार अंकुश ने बनाई लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की प्रतिमा, स्मृति नगर के बाल उद्यान में होगी स्थापित
अब ग्रामीण इलाकों की ओर तेजी से बढ़ रहा कोरोना,केंद्र ने जारी की गाइडलाइन
महिला सुरक्षा को लेकर सरकार ने जारी किए निर्देश, लैंगिक उत्पीड़न रोकने आंतरिक शिकायत समिति का होगा गठन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Chief Minister Baghel meets Union Food Minister Goyal मुख्यमंत्री बघेल ने केंद्रीय खाद्य मंत्री गोयल से की मुलाकात…. एफसीआई में 40 लाख मैट्रिक टन चावल लेने की मांग दोहराई…. बारदानों की कमी पर कही यह बातें
Next Article शासन की अनुमति के बिना किसी भी निजी लैब या अस्पताल में रैपिड एंटीबॉडी टेस्ट नहीं भारत में कोरोना: पिछले 24 घंटे में सामने आए 16,488 नए मामले… 113 मरीजों की इलाज के दौरान मौत
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?