स्पोर्ट्स डेस्क (एजेंसी)। आईपीएल के 14वें सीजन के दूसरे चरण के लिए रॉयल चैंलेजर्स बैंगलोर (आरसीबी) और पंजाब किंग्स के खिलाड़ी रविवार को मैनचेस्टर से दुबई पहुंचे चुके हैं। आरसीबी के खिलाड़ियों में कप्तान विराट कोहली और मोहम्मद सिराज शामिल हैं। वहीं, पंजाब किंग्स के खिलाडियों में कप्तान केएल राहुल, मोहम्मद शमी और मयंग अग्रवाल शामिल हैं। यहां पहुंचने के बाद सभी खिलाड़ियों को अनिवार्य छह दिनों तक क्वारंटीन रहना होगा।

The news you’ve all been waiting for: King Kohli and Miyan Magic have joined the team in Dubai. 🤩
— Royal Challengers Bangalore (@RCBTweets) September 12, 2021
Bring on #IPL2021. 💪🏻#PlayBold #WeAreChallengers pic.twitter.com/ZNH1CxhAg3
19 सितंबर से खेले जाएंगे बाकी बचे 31 मुकाबले
इससे पहले शनिवार को रोहित शर्मा सहित मुंबई इंडियंस के तीन खिलाड़ी मैनचेस्टर से यूएई पहुंचे थे। बता दें कि 19 सितंबर से आईपीएल के दूसरे चरण का आगाज होगा। पहला मुकाबला पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस और तीन बार विजेता टीम चेन्नई के बीच खेला जाएगा। आईपीएल के बाकी बचे 31 मुकाबले 27 दिन में दुबई, शारजाह और अबु धाबी में खेले जाएंगे। वहीं, टी20 विश्व कप की शुरुआत 17 अक्तूबर से होगी जबकि इसका खिताबी मुकाबला 14 नवंबर को खेला जाएगा।
बता दें कि आरसीबी दूसरे चरण में अपने अभियान की शुरुआत 20 सितंबर को केकेआर के खिलाफ करेगी जबकि पंजाब किंग्स की टीम 21 सितंबर को अपना पहला मुकाबला राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलने उतरेगी।




