ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: IPL 2020: आज हो सकता है नए स्पॉन्सर का एलान, पतंजलि बाहर, टाटा दौड़ में सबसे आगे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

IPL 2020: आज हो सकता है नए स्पॉन्सर का एलान, पतंजलि बाहर, टाटा दौड़ में सबसे आगे

By @dmin
Published: August 18, 2020
Share
IPL 2020: Today can be announced new sponsors
IPL 2020: Today can be announced new sponsors
SHARE

मुंबई (एजेंसी)। कोरोनाकाल के बीच इंडियन प्रीमियर लीग का 13वां संस्करण यूएई में खेला जाएगा। लंबे समय से आईपीएल की पहचान बन चुकी चीनी कंपनी वीवो अब मुख्य प्रायोजक नहीं रही। अब बीसीसीआइ आईपीएल के नए प्रायोजक का एलान आज कर सकती है। सूत्रों की माने तो टाटा पूरी गंभीरता से इस बार आईपीएल का प्रायोजक बनना चाह रहे हैं। बोर्ड ने पहले ही यह स्पष्ट कर दिया था कि केवल वही कंपनियां आगे आए, जिनका सालाना टर्नओवर 300 करोड़ रुपए से ज्यादा हो। हालांकि बायजूस और अनअकैडमी जैसे स्टार्टअप भी इन शर्तों को पूरा करते हैं, लेकिन टाटा संस पूरी तरह एक भारतीय ब्रांड है इसलिए उसे दौड़ का प्रबल दावेदार माना जा रहा है।

इससे पहले योगगुरु बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि को आईपीएल स्पॉन्सर का प्रबल दावेदार माना जा रहा था। हालांकि अब बाबा ने खुद पतंजलि की दावेदारी से इनकार किया, उनका कहना है कि पतंजलि तभी स्पॉन्सरशिप के लिए आगे आएगी, जब कोई दूसरी भारतीय कंपनी इस अधिकार को नहीं पाना चाहती। वीवो के हटने के बाद आईपीएल का प्रायोजक बनने के लिए बायजू, अमेजॉन, रिलायंस जियो, फैंटसी स्पोर्टस कंपनी ड्रीम 11 और कोका-कोला इंडिया जैसी दिग्गज कंपनियां रेस में हैं। बोर्ड ने कोरोना वायरस की वजह से जारी लॉकडाउन के चलते बाजार की स्थिति को देखते हुए स्पॉन्सरशिप की रकम 100 करोड़ रुपए कम की है।

19 सितंबर से 10 नवंबर के बीच यूएआई में होगा आईपीएल

भारत में कोरोना वायरस महामारी के बढते मामलों के कारण यूएई में टूर्नामेंट कराया जा रहा है। सरकार ने पिछले सप्ताह बीसीसीआई को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी थी। अधिकांश टीमें 20 अगस्त के बाद रवाना होंगी, उन्हें रवानगी से पहले 24 घंटे के भीतर दो आरटी पीसीआर टेस्ट कराने होंगे। टूर्नामेंट पूरी तरह से बायो-सिक्योर माहौल में होगा। सारे मैच शारजाह, अबूधाबी और दुबई में ही होंगे।

सेंचुरियन में भारत ने जीता तीसरा टी-20 : तिलक वर्मा ने जड़ा सैकड़ा, अर्शदीप ने कराई वापसी
एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता, मंत्री डॉ. टेकाम ने बच्चों से मिलकर किया उनका उत्साहवर्धन
Breaking News : कांग्रेस ने रायपुर निगम के सभी 70 वार्डों में घोषित किए प्रत्याशी… देर रात जारी हुई लिस्ट
शिवराज का कैबिनेट विस्तार: सिंधिया के करीबियों को मिली कैबिनेट में मिली जगह, राज्यपाल ने दिलाई मंत्री पद की शपथ
किन लोगों को नहीं लगवानी चाहिए कोविशील्ड वैक्सीन? भारत बायोटेक के बाद अब सीरम ने भी किया आगाह
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Corona in Chhattisgarh: Today 31 more new corona positive patients, number of active active patients cross 200 Corona in India: संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 27 लाख के पार…. पिछले 24 घंटे में 55078 नए मामले सामने आए
Next Article Ministry of Human Resource Development will now be named Ministry of Education…. President approved मानव संसाधन विकास मंत्रालय का नाम अब होगा शिक्षा मंत्रालय…. राष्ट्रपति ने दी मंजूरी

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?