ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Internet Service: जिले के School जल्द बनेंगे Hightech, लगभग 180 स्कूलों में शुरू होंगी इंटरनेट सेवाएं
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Internet Service: जिले के School जल्द बनेंगे Hightech, लगभग 180 स्कूलों में शुरू होंगी इंटरनेट सेवाएं

By Om Prakash Verma
Published: November 16, 2022
Share
Internet Service: जिले के School जल्द बनेंगे Hightech, लगभग 180 स्कूलों में शुरू होंगी इंटरनेट सेवाएं
Internet Service: जिले के School जल्द बनेंगे Hightech, लगभग 180 स्कूलों में शुरू होंगी इंटरनेट सेवाएं
SHARE

गौठानों में गौ पालन से बढ़ेगा रोजगार ग्रामीण एवं नगरीय निकायों के गौठानों में उन्नत नस्ल के गौ पालन पर दिया जाएगा जोर
जिले में शत-प्रतिशत होगी ई-केवाईसी, अब तक 87 प्रतिशत किसान करा चुके हैं ई-केवाईसी
वायु प्रदुषण को रोकने के लिए वृक्षा रोपण और पेवर ब्लॉक लगाए जाने पर दिया जाएगा जोर
कृषि विभाग के समन्वय से जिले के गौठानों में संचालित चारागाहों में बढ़ेगा चारे का उत्पादन
दुर्ग। समय सीमा की बैठक में कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने मुख्यमंत्री जनचौपाल, कलेक्टर जनदर्शन और जनकल्याणकारी योजनाओं के लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर जल्द निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

जल्द तैयार होगा रीपा केंद्रों का ढांचा
ग्रामीण युवाओं को रोजगार प्रदान करने के उद्देश्य से जिले के 03 विकासखण्डों में लगभग 12 रीपा केन्द्र बनने का कार्य प्रारंभ हो चुका है। कलेक्टर श्री मीणा ने संबंधित अधिकारियों से निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली एवं निरंतर मॉनिटरिंग कर जल्द से जल्द निर्माण कार्य को पूरा करने के निर्देश दिए।

गौठान
जिले में संचालित गौठानों में रोजगार उन्नयन के उद्देश्य से गौ-पालन को बढ़ावा दिया जाएगा। जिसके अंतर्गत ग्रामीण गौठानों में कम से कम 10 उन्नत नस्ल जैसे-गिर, साहीवाल और जर्सी गायों के रख-रखाव हेतु शेड बनवाए जाएंगे और गौ पालन से गौठान समिति और स्थानीय स्व सहायता की महिलाओं को रोजगार मिल सकेगी।
नगरीय निकायों में दूध की खपत अधिक होती है इसलिए नगरीय निकाय के गौठानों में कलेक्टर ने 30-40 उन्नत किस्म की गाय पालने एवं इसके जरिए 100-200 लोगों को रोजगार मुहैया कराने की योजना बनाकर उसके क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

चारा उत्पादन बढ़ाने पर दिया जाएगा जोर
लगभग 12 सौ एकड़ के चारागाह में उत्पादन बढ़ाने पर जोर दिया जाए। गौठानों में संचालित चारागाहों में चारा उत्पादन बढ़ाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ समन्वय कर गौठान समितियां चारा उत्पादन हेतु नई कार्ययोजना बनाकर उस पर अमल करेगी।

मितान योजना
मुख्यमंत्री मितान योजना के अंतर्गत कार्यों में तेजी लाने के लिए मितानों के साथ बैठक ली जाएगी। भिलाई नगर पालिक निगम आयुक्त श्री रोहित व्यास बैठक लेकर मितानों को प्रशिक्षण देंगे जिससे तकनीकि कमियों को दूर कर मुख्यमंत्री मितान योजना के कार्य में तेजी आएगी और लोगों को जो कागजात बनाने में असुविधा आ रही है उससे छुटकारा दिया जा सकेगा।

गोबर खरीदी
जिन गौठानों मे गोबर खरीदी कर खाद नहीं बनाया गया उनकी मॉनिटरिंग की जाएगी, कलेक्टर ने इसकी जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। 40 प्रतिशत से कम खाद कनर्जवेन्स करने वाले गौठानों की लिस्ट बनेगी। जिसमें 0 से 10 प्रतिशत वाले गौठानों की एस.डी.एम. फिजिकल मॉनिटरिंग करेंगे। 10 से 40 प्रतिशत गौठानों के खाद निर्माण की गतिविधियों को बढ़ाने के कार्य में कमियों की समीक्षा कर उसे जल्द बढ़ाने की कोशिश की जाएगी।

जिले के लगभग 180 स्कूलों में समग्र शिक्षा द्वारा इंटरनेट सुविधाएं होंगी शुरू
कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को समग्र शिक्षा एवं इंटरनेट एजेंसियों से बात कर इस कार्य को जल्द से जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए ताकि स्कूलों में डिजिटल तरीके से शिक्षण को बढ़ाया जा सके।
महिला एवं बाल विकास एवं नगरीय निकायों के बीच समन्वय से जल्द तैयार होगी भिक्षावृत्ति में शामिल लोगों के पुनरस्थापन निति- महिला एवं बाल विकास एवं नगरीय निकायों के बीच कराए गए सर्वे में अब तक 24 बच्चे पाए गए हैं। जिन्हें पुर्नवास की आवश्यकता है यह सामाजिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। इसे गंभीरता से लें और जल्द ही सर्वे कार्य को पूरा करने के निर्देश दिए गए ताकि जल्द से जल्द इस समस्या का निवारण किया जा सके।

वायु प्रदूषण रोकने किया जाएगा प्रयास
नगर के वायु प्रदूषण से प्रभावित स्थानों को चिन्हांकित कर वृक्षा रोपण एवं पेवर ब्लॉक लगाने के निर्देश दिए हैं, जिससे वायु-प्रदूषण में कमी लाई जा सके।

मोबाईल मेडिकल यूनिट
एम.एम.यू. में असंगठित कर्मकारों के ई-श्रम पोर्टल द्वारा पंजीयन कार्य में तेजी लाने के कलेक्टर ने निर्देश दिए। इसके अलावा एम.एम.यू. में लैब टेस्ट की संख्या बढ़ाये जाने और इसके शेडयूल के प्रचार प्रसार में तेजी लाने के निर्देश दिए।

जल्द ही 100 प्रतिशत तक पहुंचेगा ई-केवाईसी का आंकड़ा
अब तक 87 प्रतिशत किसानों का ई-केवाईसी हो चुका है। कलेक्टर श्री मीणा ने सभी तहसीलदारों आर.इ.ओ. से शेष किसानों की सूची मंगाकर 100 प्रतिशत कार्य करने का निर्देश दिया।

जेईई-नीट की परीक्षा: युवा कांग्रेस द्वारा कलेक्टर के माध्यम से शिक्षा मंत्री को भेजा जाएगा गेट वेल सून कार्ड
Aranpur Naxali Attack: पुलिस कर सकती है बड़ा खुलासा, 4 संदिग्धों को हिरासत में लिया
रेलवे ने रद्द की दर्जनों ट्रेनें, लोकल व एक्सप्रेस ट्रेनें प्रभावित… जानिए क्या है वजह
पिता की मौत की खबर से बौखलाए बेटे ने सौतेली मां पर किया जानलेवा हमला, रोते हुए थाने पहुंची महिला, बोली-साहब बचा लो…
अपनी जाति छिपाना महिला सरपंच को पड़ गया भारी, जांच में खुल गई पोल, अब पद से हटाया
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article लकड़ी तस्कर ने फिल्मी स्टाइल में वारंट फाड़कर रेंजर और वनकर्मियों को पीटा, मन नहीं भरा तो जान से मारने टंगिया लेकर दौड़ाया लकड़ी तस्कर ने फिल्मी स्टाइल में वारंट फाड़कर रेंजर और वनकर्मियों को पीटा, मन नहीं भरा तो जान से मारने टंगिया लेकर दौड़ाया
Next Article दुबई में बैठे CG के सट्टा किंग सौरभ के साथ जुड़े कारोबारियों की अब ED करेगी जांच, महादेव बुक एप की पुलिस से मांगी रिपोर्ट दुबई में बैठे CG के सट्टा किंग सौरभ के साथ जुड़े कारोबारियों की अब ED करेगी जांच, महादेव बुक एप की पुलिस से मांगी रिपोर्ट
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?