ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस : कलेक्टर व एसपी ने लिया बोरे बासी का स्वाद, मंत्री विधायक भी हुए शामिल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस : कलेक्टर व एसपी ने लिया बोरे बासी का स्वाद, मंत्री विधायक भी हुए शामिल

By Mohan Rao
Published: May 1, 2023
Share
कलेक्टर व एसपी ने लिया बोरे बासी का स्वाद
SHARE

दुर्ग Durg. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के श्रमवीरों और किसानों का मान बढ़ाने के लिए मजदूर दिवस के दिन लोगों से बोरे-बासी खाने की अपील की है। जिसके तहत आज दुर्ग जिले में गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, आयुक्त महादेव कावरे, कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव एवं जिला पंचायत सीईओ अश्वनी देवांगन सहित अधिकारी व कर्मचारियों ने छत्तीसगढ़िया संस्कृति के प्रमुख आहार बोरे बासी के साथ आम की चटनी, टमाटर की चटनी, मिर्ची, प्याज, अचार, भाजी आदि का स्वाद लिया। स्थानीय स्वामी विवेकानंद सभागार परिसर में अयोजित कार्यक्रम में दुर्ग शहर विधायक अरूण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि और अधिकारी कर्मचारी शामिल हुए। इसी प्रकार जिले के अन्य विभिन्न स्थलों पर भी बोरे बासी तिहार का आयोजन किया गया।

तेज धूप और गर्मी में जब छत्तीसगढ़ का मेहनतकश श्रमिक और किसान खाने के लिए गमछा बिछाकर अपना डिब्बा खोलता है, तो उसमें पताल चटनी, गोंदली के साथ बोरे बासी जरुर देखने को मिलता है। पोषक तत्वों से भरपूर इस बोरे बासी से वैसे तो लोग परीचित थे पर इसे वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाने की अहम भूमिका छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने निभाई है। बासी के साथ आम तौर पर भाजी खाया जाता है। पोषक मूल्यों के लिहाज से भाजी में लौह तत्व प्रचुर मात्रा में विद्यमान रहते हैं। इसके अलावा बासी के साथ दही या मही सेवन किया जाता है। जिसमें बड़ी मात्रा में कैल्शियम रहता है। इसके सेवन के फायदों को देखते हुए धीरे-धीरे ये देश-विदेश में भी लोकप्रिय हो रहा है। बच्चों से लेकर बड़े बुजुर्ग भी बड़े चाव से बोरे बासी खाना पंसद करते हैं। बोरे-बासी यहां की जीवनशैली का एक अहम हिस्सा है। बोरे बासी में ताजा बने चावल (भात) की अपेक्षा करीब 60 फीसदी पोषक तत्व ज्यादा होती है बोरे बासी ब्लडप्रेशर और हाइपरटेंशन को नियंत्रित करने का भी काम करता है।

देश में कोरोना से बड़ी राहत….. मई में पहली बार मिले सबसे कम 3.26 नए केस, 3879 मरीजों की हुई मौत
गिरावट के बाद देश में आज बढ़े कोरोना के मामले, पिछले 24 घंटे में सामने आए 50,209 नए मरीज
सड़क हादसे में छ: लोगों की मौत, 20 से अधिक घायल, मुख्यमंत्री बघेल ने मुआवजे का किया एलान
राजिम पहुंचे सीएम बघेल ने कहा: राजिम सिर्फ एक शहर नहीं, छत्तीसगढ़ की संस्कृति का प्रतीक भी
मोदी के बाद कौन?
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article जिला अस्पताल की एक और बड़ी उपलब्धि, डॉक्टरों ने लौटाई आंखों की रौशनी जिला अस्पताल की एक और बड़ी उपलब्धि, डॉक्टरों ने लौटाई आंखों की रौशनी
Next Article International Dance Day: ऋतिक ने सीखते रहने और सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का किया वादा, आठ इंफ्ल्युएंसर्स से मिल साझा किए अनुभव International Dance Day: ऋतिक ने सीखते रहने और सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का किया वादा, आठ इंफ्ल्युएंसर्स से मिल साझा किए अनुभव

Ro.No.-13954/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?