ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अंतरराष्ट्रीय जूनियर टेनिस टूर्नामेंट का भिलाई में आगाज…. राज्यपाल उईके ने थामी टेनिस की रैकेट… लगाया शॉट
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

अंतरराष्ट्रीय जूनियर टेनिस टूर्नामेंट का भिलाई में आगाज…. राज्यपाल उईके ने थामी टेनिस की रैकेट… लगाया शॉट

By @dmin
Published: March 15, 2021
Share
International Junior Tennis Tournament Begins in Bhilai
International Junior Tennis Tournament Begins in Bhilai
SHARE

भिलाई। आईटीएफ वल्र्ड जूनियर टेनिस टूर्नामेंट का आगाज सोमवार से भिलाई निवास के समीप स्थित टेनिस कांपलेक्स में हुआ। इंटरनेशनल टेनिस फेडरेशन एवं आल इण्डिया टेनिस एसोसिएशन के तत्वावधान में छत्तीसगढ़ प्रदेश टेनिस संघ एवं भिलाई स्टील प्लांट के सहयोग से यह प्रतियोगिता हो रही है। छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुइया उईके ने टेनिस की रैकेट थाम कर शॉट लगाते हुए इस प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीएसपी के डायरेक्टर इंचार्ज अनिर्बान दास गुप्ता ने किया। इस मौके पर छत्तीसगढ़ ओलिंपिक संघ के महासचिव गुरचरण सिंह होरा भी उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि इस टूर्नामेंट में 110 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं, जिनमें भारत और अमेरिका, स्पेन, फ्रांस, बेल्जियम, रोमानिया, कजाकिस्तान के खिलाड़ी शामिल हैं। प्रतियोगिता का शुभारंभ अवसर पर राज्यपाल उईके ने कहा कि वल्र्ड जूनियर टेनिस टूर्नामेंट का आयोजन भिलाई और छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है। नई पीढ़ी के युवा खेलों में भी अपना करियर तलाश रहे हैं और यहाँ भी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं इस आयोजन के माध्यम से हमारे प्रदेश की प्रतिभा को आगे बढऩे के लिए गहरी प्रेरणा मिलेगी। यह बहुत शुभ संकेत है। यह बात राज्यपाल सुश्री अनुसूईया उइके ने अंतरराष्ट्रीय जूनियर टेनिस स्पर्धा के शुभारंभ के अवसर पर कही। उन्होंने टेनिस का रैकेट भी थामा और 5 मिनट इस खेल में हाथ भी आजमाए।
जीवन में खेलों के महत्व से हम सभी परिचित
राज्यपाल ने कहा कि जीवन में खेलों के महत्व से हम सभी परिचित हैं। जिस तरह अच्छी शिक्षा और संस्कार जीवन के लिए जरूरी है, उसी तरह स्वस्थ और ऊर्जा से भरपूर जीवन के लिए खेल महत्वपूर्ण है। हमारे देश में खेलों के विकास का एक नया दौर आरंभ हो चुका है। खेलों के प्रति लोगों की सोच में भी परिवर्तन दिखाई दे रहा है। सबसे बड़ी बात है कि देश एवं प्रदेश की ऐसी प्रतिभाएं अब खेलों के माध्यम से अपना करियर एवं भविष्य तलाशने लगी हैं, यह एक अच्छा संकेत है और मुझे विश्वास है कि खिलाडिय़ों के सपने पूरे हो सकेंगे। उन्होंने कहा कि इस समय हम साल भर से कोरोना संक्रमण से जूझ रहे हैं। हमने लॉकडाउन का भी सामना किया। उस दौरान सारी गतिविधियां ठप हो गई थी। साथ ही एक मानसिक तनाव का माहौल रहा है। धीरे-धीरे फिर से दुनिया ने करवट बदली और कोरोना से बचने के उपायों का पालन करते हुए कुछ आयोजनों की शुरूआत हुई है। इस अवसर पर मेरा सभी से विशेष आग्रह है कि कोरोना संक्रमण से बचने के सभी उपायों का अवश्य पालन करें।
मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी
राज्यपाल ने कहा कि जूनियर टूर्नामेंट जैसे खेलों के आयोजनों से हमें मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी, साथ ही ऊर्जा का संचार भी होगा। अभी छत्तीसगढ़ में रोड सेफ्टी वल्र्ड सीरीज के तहत क्रिकेट मैच का आयोजन किया जा रहा है। इसमें कल मैं इंडिया लीजेंड और साउथ अफ्रीका लीजेंड के मैच को देखने गई हुई थी और अंत तक मैंने मैच का आनंद लिया। खिलाडिय़ों की प्रतिभा और उनके जज्बे साथ ही दर्शकों के उत्साह को देखकर मैं भी रोमांचित हो उठी। हर किसी को कोई न कोई खेल खेलना चाहिए। खेल किसी भी परिस्थिति में और हर चुनौती से लडऩे की क्षमता पैदा करती है। खेल हमें सिखाते हैं कि कभी हिम्मत न हारे और निरंतर अपने कार्यों में लगे रहें। साथ ही दूसरी ओर यह हमें धैर्यवान भी बनाते हैं क्योंकि कोई भी खिलाड़ी धैर्य खो देगा तो वह उसके और उसकी टीम का हार का कारण बन सकती है। इससे यह भी शिक्षा मिलती है कि अंतिम समय तक संघर्ष करते रहना चाहिए और हार नहीं मानना चाहिए। जो भी व्यक्ति समर्पण भाव से और लगन के साथ मेहनत करता है उसे जरूर लक्ष्य की प्राप्ति होती है।
छत्तीसगढ़ में खेलों के विकास की व्यापक संभावनाएं
राज्यपाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में खेलों के विकास की व्यापक संभावनाएं है। ग्रामीण और आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र होने के कारण इस प्रदेष में ऊर्जावान और स्फूर्तिवान प्रतिभाएं भी सहज रुप से सुलभ हैं। मेरा सुझाव है कि छत्तीसगढ़ के इन प्रतिभाओं को सामने लाने के लिए औद्योगिक समूहों, समाजिक संस्थाओं को भी पहल करनी चाहिए। निश्चित ही हमारे प्रदेश के युवा भी खेल के क्षेत्र में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे बीएसपी के डायरेक्टर इंचार्ज अनिर्बान दास गुप्ता ने कहा कि इस मौके पर उन्होंने कहा कि सेल द्वारा हमेशा खेल प्रतिभाओं को उभारने की दिशा में काम किया जाता है। हम लगातार खेल प्रतिभाओं को निखारने की दिशा में काम कर रहे हैं।

थ्री इडियट वाले फुंशुक बांगडू का नया आविष्कार, माइनस तापमान में भी भारतीय सैनिकों पर नहीं पड़ेगी सर्दी की मार
श्री रामलला के दर्शन करअयोध्या से लौटे श्रद्धालुओं का डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने किया भव्य स्वागत
कोविड प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस समारोह: अमिताभ जैन
नगरीय निकाय बजट: 2022-23, चल पड़ा कका का ट्रेंड, सीएम के बाद अब महापौर भी कर रहे इस्तेमाल, बजट का ब्रांड बना गोबर का ब्रीफकेस
महबूबा मुफ्ती के पाक प्रेम के खिलाफ तिरंगा लेकर जम्मू में सड़कों पर उतरे लोग… जेल भेजने की मांग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article The corporation's strictness regarding the rescue of Corona कोरोना के बचाव को लेकर निगम की सख्ती… आयुक्त भी उतरे सड़क पर…. मास्क नहीं लगाने वालों से रोक-रोक कर लिया गया जुर्माना
Next Article बेसिक और प्रिवेंटिंग पुलिसिंग से आयेगी अपराधों में कमी : डीजीपी डीएम अवस्थी बेसिक और प्रिवेंटिंग पुलिसिंग से आयेगी अपराधों में कमी : डीजीपी डीएम अवस्थी

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?