ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बिंदेश्वरी बघेल शासकीय महाविद्यालय में हुआ आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ का गठन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

बिंदेश्वरी बघेल शासकीय महाविद्यालय में हुआ आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ का गठन

By Mohan Rao
Published: April 16, 2025
Share
SHARE

भिलाई। बिंदेश्वरी बघेल शासकीय महाविद्यालय कुम्हारी में मंगलवार को आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (आईक्यूएसी) का गठन किया गया। इस अवसर पर उच्च शिक्षा विभाग के प्रतिनिधि व आइक्यूएसी के मार्गदर्शक के रूप में डॉ.गोवर्धन यदु उपस्थित रहे। इस दौरान उन्होंने व्याख्यान भी दिया। साथ ही उन्होंने आईक्यूएसी के महत्व को भी समझाया।

ज्ञातव्य हो कि डॉ. गोवर्धन यदु स्व. बिंदेश्वरी बघेल शासकीय महाविद्यालय में गठित आइक्यूएसी के एक्सटर्नल सदस्य भी हैं। उन्होंने अपने उद्बोधन में दैनंदिनी के व्यवस्थित लेखन के महत्व को समझाया और इस पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान सुव्यवस्थित पाठ योजना तैयार किए जाने के लिए दिशा – निर्देश दिए और  एनईपी 2020 पर प्रतिमाह चर्चा – परिचर्चा करने पर जोर दिए।

आगामी समय में  महाविद्यालय में राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) का ग्रेडेशन किया जाना है। इसके लिए ग्रेडेशन में अनिवार्य सात मानदंड पर विस्तार से समझाइश दिया गया। डॉ यदु ने कहा कि नैक में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए महाविद्यालयीन विभिन्न कार्यों के साथ-साथ आपसी सामंजस्य भी अत्यंत आवश्यक है, इसमें विद्यार्थियों की भी सहभागिता आवश्यक है क्योंकि विद्यार्थी ही नैक का आधार स्तंभ होते हैं। इस अवसर पर रोजगार प्रदाता के प्रतिनिधि नटराज कच्ची घानी के प्रबंधक ने अपने वक्तव्य में कच्ची घानी के तेल के फायदों से अवगत कराया तथा स्वरोजगार के बारे में बताया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं प्राचार्या डॉ. सोनिता सत्संगी ने डॉ.गोवर्धन यदु व अन्य अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आईक्यूएसी के महत्व को संक्षेप में व्याख्यायित किया। उपस्थित समस्त लोगों को सीख देते हुए उन्होंने कहा कि जिंदगी में चुनौतियां आती रहती हैं हमें उनसे घबराना नहीं चाहिए। कार्यक्रम का मंच संचालन आई क्यू ए सी प्रभारी श्रीमती श्वेता दवे ने किया। इस अवसर पर समस्त सहायक प्राध्यापक कार्यालयीन कर्मचारी, भूतपूर्व विद्यार्थी एवं महाविद्यालय के सभी संकाय के विद्यार्थी उपस्थित रहे।

वाचिक परम्परा ही आदिवासी का जिन्दा साहित्य हैं पदमश्री डॉ. दमयंती बेसरा
सीएम बघेल ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर अपने निवास में किया योगाभ्यास कहा-योग को बनाएं अपने जीवन का हिस्सा
पोहा फैक्ट्री में काम करते तीन महिलाएं जिंदा जली, पहचानना हुआ मुश्किल तो फफक पड़े परिजन
कौशिक का बयान अधर्म की राजनीति का प्रमाण, वे रमनराज की दास्तान याद करें – कांग्रेस
मुंबई में शुरू हुई द कपिल शर्मा शो की शूटिंग अक्षय कुमार होंगे नए सीजन के पहले गेस्ट…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Big Breaking: : कोंडागांव-नारायणपुर सीमा पर मुठभेड़ में ढेर हुए दो नक्सली, दोनों पर 13 लाख का था इनाम
Next Article 200 किलोमीटर से अधिक रेल नेटवर्क का विस्तार, यात्री सुविधाओं और क्षेत्रीय विकास को मिली नई उड़ान

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?