ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: केंद्रीय विद्यालय चरोदा में हुई अंबेडकर की जीवनी पर इंटर स्कूल परिचर्चा, 10 स्कूलों के छात्र हुए शामिल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiEducationFeatured

केंद्रीय विद्यालय चरोदा में हुई अंबेडकर की जीवनी पर इंटर स्कूल परिचर्चा, 10 स्कूलों के छात्र हुए शामिल

By Mohan Rao
Published: April 12, 2025
Share
SHARE

भिलाई। मजदूर कांग्रेस और बीएमवाय केंद्रीय विद्यालय के तत्वावधान में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134 वीं जयंती के अवसर पर बीएमवाय केंद्रीय विद्यायल में शनिवार को बाबा साहेब के जीवन चरित्र पर इंटर स्कूल परिचर्चा का आयोजन किया गया। इस परिचर्चा में जिले के 10 स्कूलों से करीब 50 से 60 छात्र- छात्राओं ने भाग लिया और अंबेडकर के जीवन, उनके संघर्षों, और समाज के प्रति उनके योगदान पर अपने विचार प्रस्तुत किए।

परिचर्चा में प्रतिभागियों ने डॉ. अंबेडकर के बचपन की कठिनाइयों, उनकी शिक्षा यात्रा, भारतीय संविधान निर्माण में उनकी भूमिका और दलितों व वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए उनके संघर्षों पर प्रकाश डाला। कुछ छात्रों ने अंबेडकर के विचारों को आज के सामाजिक परिप्रेक्ष्य में भी प्रासंगिक बताया।

कार्यक्रम में मौजूद बीएसपी शिक्षा विभाग के डॉ शीतल चंद्र शर्मा ने अपने भाषण में डॉ. अंबेडकर को सामाजिक न्याय और समानता का प्रतीक बताते हुए युवाओं को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। मजदूर कांग्रेस के मंडल समन्वयक डी विजय कुमार ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से न केवल डॉ. अंबेडकर के विचारों को नई पीढ़ी तक पहुंचने में मदद मिल रही है बल्कि युवाओं को सामाजिक समरसता और न्याय की दिशा में सोचने के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है।

कार्यक्रम के अंत में सभी छात्रों को प्रमाणपत्र और सभी स्कूलों स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से रेलवे विधि अधिकारी  मनोज नायर, बीएमवाय केंद्रीय विद्यालय प्रिंसिपल प्रभा मिंज, रेलवे स्कूल प्रिंसिपल डी लक्ष्मी, रेलवे स्कूल के शिक्षक डॉ. राजीव बलाई, रेलवे वेलफेयर इंस्पेक्टर निसार अहमद, बलवंत शर्मा,गणेश्वर राव, राकेश राय व संतोष रेड्डी, मौजूद थे।

7 छात्र पहुंचे फाइनल में
परिचर्चा में छात्रों को दो वर्गों में बांटा गया था। वर्ग ए में कक्षा 5वीं से 8वीं तक और वर्ग बी में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्र शामिल थे। कार्यक्रम में निर्णायक मंडल ने प्रतिभागियों की प्रस्तुति, तथ्यों की सटीकता और विचारों की अभिव्यक्ति के आधार पर मूल्यांकन किया। जिसमें सात छात्रों का चयन किया गया। ग्रुप ए से जेसिका जोसेफ, कीर्तना यादव, एल प्रांजुवल और ग्रुप बी से नायशा बीजू थॉमस, श्यामला बत्रा, प्रियांश राठौर और रश्मि मुदलियार शामिल हैं। इन छात्रों के बीच 14 अप्रैल को अंतिम प्रतियोगियों होगी।

इन स्कूलों के छात्र हुए शामिल
जिले के एमजीएम स्कूल, कृष्णा पब्लिक स्कूल, मानसरोवर विद्यालय, स्वामी आत्मानंद विद्यालय, भिलाई इस्पात विकास विद्यालय, रेलवे स्कूल बीएमवाय, बीएमवाय केंद्रीय विद्यालय, गंगोत्री विद्यालय, ज्योति विद्यालय, किंग्स एंड क्वीन स्कूल, श्री बालाजी विद्या मंदिर  स्कूल रायपुर व जीएसआईआईटी स्कूल चरोदा के छात्र छात्राओं ने भाग लिया।

इंडोनेशिया में हिली धरती, आए भूकंप के तेज झटके
किसानों के नरसंहार वाले हैशटैग चला रहे अकाउंट हुए फिर से एक्टिव, सरकार ने ट्विटर को भेजा नोटिस
फरार गांजा सप्लायर ओड़िशा से गिरफ्तार, मोहन नगर थाना दुर्ग का मामला
सीएम भूपेश बघेल ने की बाल विकास विभाग की समीक्षा
जम्मू-कश्मीर के लिए आर्थिक पैकेज का एलान, एक साल तक बिजली पानी के बिल में 50 प्रतिशत की छूट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सीएम साय ने कहा- श्रमिक कल्याण और ऊर्जा के क्षेत्र में विकास को लेकर राज्य सरकार प्रतिबद्ध
Next Article हनुमान जन्मोत्सव पर विधायक देवेंद्र यादव सेक्टर 9 हनुमान मंदिर में की पूजा, भक्तों को बांटी महाप्रसादी
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?