ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ‘जल जीवन मिशन’ कार्यों का सघन निरीक्षण, गुणवत्ता व समय-सीमा पर सख्त जोर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

‘जल जीवन मिशन’ कार्यों का सघन निरीक्षण, गुणवत्ता व समय-सीमा पर सख्त जोर

By Poonam Patel
Published: April 24, 2026
Share
मनेन्द्रगढ़ में ‘जल जीवन मिशन’ कार्यों का सघन निरीक्षण, गुणवत्ता व समय-सीमा पर सख्त जोर
मनेन्द्रगढ़ में ‘जल जीवन मिशन’ कार्यों का सघन निरीक्षण, गुणवत्ता व समय-सीमा पर सख्त जोर
SHARE

एमसीबी। जिले के विकासखंड मनेन्द्रगढ़ में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग अंतर्गत संचालित ‘जल जीवन मिशन’ के कार्यों का अधिकारियों द्वारा विस्तृत एवं सघन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान चैनपुर स्थित इंटेकवेल, जल शोधन संयंत्र (WTP), गुणवत्ता परीक्षण प्रयोगशाला तथा डिवीजन कार्यालय भवन सहित चिरमिरी क्षेत्र के डब्ल्यूटीपी का अवलोकन किया गया। इसके अतिरिक्त ग्राम पंचायत सेंधा, लोहारी एवं हर्रा अंतर्गत ग्राम सेंधा, नवापारा एवं हर्रापारा में प्रगतिरत पेयजल परियोजनाओं की जमीनी स्थिति का भी निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने निर्माणाधीन संरचनाओं की गुणवत्ता, तकनीकी मानकों के अनुपालन तथा कार्यों की प्रगति का गहन परीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं ठेकेदारों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किए जाएं तथा किसी भी स्तर पर गुणवत्ता से समझौता न किया जाए। इसके साथ ही एलएआई एमवीएस (मल्टी विलेज स्कीम) अंतर्गत शामिल ग्रामों के ठेकेदारों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें कार्यों की प्रगति, चुनौतियों एवं समाधान के उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और प्रत्येक घर को नियमित रूप से स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध हो सके।

निरीक्षण दल में अधीक्षण अभियंता एस. एन. पांडे, कार्यपालन अभियंता आकाश पोद्दार, उप अभियंता मनमोहन सिंह, जिला परियोजना समन्वयक (मॉनिटरिंग) अनिमेष कुमार तिवारी एवं आईईसी प्रभारी नवीन कुमार सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने निर्देशित किया कि पेयजल आपूर्ति से जुड़ी सभी संरचनाओं में निर्धारित गुणवत्ता मानकों का कड़ाई से पालन किया जाए तथा कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में जल आपूर्ति व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा आमजन को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए विभागीय समन्वय को मजबूत करने पर भी बल दिया गया।

उन्होंने कहा कि ‘जल जीवन मिशन’ केवल एक योजना नहीं, बल्कि ग्रामीण जीवन स्तर में सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य हर घर तक नल के माध्यम से स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल पहुंचाना है। इसके प्रभावी क्रियान्वयन से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य स्तर में सुधार होगा और जल जनित बीमारियों पर नियंत्रण संभव हो सकेगा।

सुको का फैसला: निकाय चुनावों में ओबीसी के लिए 27 फीसदी आरक्षण पर रोक
किसान आंदोलन खत्म न होने के लिए शिवसेना ने कांग्रेस को बताया जिम्मेदार
पिता व भाई की शराब पीने की आदत से परेशान नाबालिग ने की खुदकुशी, फंदे पर लटकी मिली लाश
3 घण्टों की मूसलाधार से शहर में जगह जगह जल भराव, छाता लेकर निकले विधायक वोरा, व्यवस्था बढ़ाने दिए निर्देश
छत्तीसगढ़ में मिले 403 नए मामले, इस जिले में ज्यादा मरीज की हुई पहचान…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ई-ऑफिस से फाइल ट्रैकिंग आसान, काम में तेजी और जवाबदेही सुनिश्चित ई-ऑफिस से फाइल ट्रैकिंग आसान, काम में तेजी और जवाबदेही सुनिश्चित
Next Article भाजपा में शामिल होंगे राघव चड्‌डा, आम आदमी पार्टी से दिया इस्तीफा… दावा दो तिहाई सांसद बदलेंगे पाला

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?