ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: इंसानियत: प्लाज्मा डोनेट करने के लिए मुस्लिम युवक ने तोड़ा रोजा, बोला- किसी की सेवा सबसे बड़ी इबादत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

इंसानियत: प्लाज्मा डोनेट करने के लिए मुस्लिम युवक ने तोड़ा रोजा, बोला- किसी की सेवा सबसे बड़ी इबादत

By @dmin
Published: April 17, 2021
Share
इंसानियत: प्लाज्मा डोनेट करने के लिए मुस्लिम युवक ने तोड़ा रोजा, बोला- किसी की सेवा सबसे बड़ी इबादत
इंसानियत: प्लाज्मा डोनेट करने के लिए मुस्लिम युवक ने तोड़ा रोजा, बोला- किसी की सेवा सबसे बड़ी इबादत
SHARE

उदयपुर (एजेंसी)। देश में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच कई हिस्सों से ऐसी घटनाएं सामने आईं, जिन्होंने अंदर तक झकझोर कर रख दिया। कई ऐसी घटनाएं घटित हुईं जिन्होंने मानवता को शर्मसार कर दिया लेकिन राजस्थान के उदयपुर में एक शख्स ने ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जिसने इंसानियत को फिर जगा दिया है। बुधवार को उदयपुर के रहने वाले एक शख्स ने अपना रोजा तोड़ दिया ताकि कोरोना से संक्रमित दो महिलाओं को प्लाज्मा डोनेट कर सके। इस शख्स का नाम अकील मंसूरी हैै, जो एक सिविल कॉन्ट्रैक्टर के तौर पर काम करता है। अकील ने बिना किसी हिचकिचाहट के एक नेक काम के लिए अपना रोजा तोड़ दिया। 

शख्स के इस कारनामे की हर जगह वाहवाही हो रही है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शख्स को सोशल मीडिया नेटवर्किंग और ब्लड डोनर ग्रुप के जरिए इस बात की जानकारी मिली कि दो कोविड संक्रमित महिलाओं को प्लाज्मा की जरूरत है। इन दो महिलाओं को ए+ ब्लड ग्रुप के प्लाज्मा की जरूरत थी। 
एक महिला का नाम निर्मला था, उनकी उम्र 36 साल थी, वहीं दूसरी महिला की उम्र 30 साल थी और उनका नाम अल्का था। मंसूरी ने कहा कि सोशल मीडिया पर पोस्ट को देखते ही वो अस्पताल की ओर भागे और प्लाज्मा डोनेट का फैसला किया। कोरोना से ठीक होने के बाद वो एक बार पहले भी प्लाज्मा डोनेट कर चुके हैं, इसलिए उन्हें इसकी प्रक्रिया के बारे में पहले पता था। 
अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टर अकील मंसूरी को एंटीबॉडी टेस्ट के लिए ले गए, जहां डॉक्टरों ने पाया कि वो प्लाज्मा डोनेट करने के लिए एक दम फिट हैं। बकौल मंसूरी डॉक्टर ने उनसे कहा कि क्योंकि वो सुबह से रोजा रखे हुए हैं, इसलिए प्लाज्मा डोनेट करने से पहले वो कुछ खा लें। इसलिए मैंने अपना रोजा तोड़ा और खून डोनेट किया। 
मंसूरी ने कहा कि एक इंसान के तौर पर उन्होंने अपनी जिम्मेदारी पूरी की। मंसूरी ने कहा कि प्लाज्मा डोनेट करने के बाद उन्होंने दोनों महिलाओं के जल्द ठीक होने की भी प्रार्थना की। सितंबर 2020 में कोरोना से ठीक होने के बाद मंसूरी ने कम से कम 17 बार अपना खून डोनेट किया है। मंसूरी ने बताया कि उन्होंने तीन बार प्लाज्मा डोनेट किया है और ठीक हुए सभी लोगों से अपील की है कि वो जरूरतमंद लोगों को प्लाज्मा जरूर डोनेट करें।

भारत नेट परियोजना में देरी पर सरकार ने ठेका लेने वाली कंपनी को दिया नोटिस, मांगा जबाव
सीएम भूपेश ने दाखिल किया नामांकन, ताम्रध्वज साहू सहित यह दिग्गज रहे मौजूद
चरित्र शंका पर पत्नी की हत्या करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार
पेट्रोल-डीजल सहित सब्जियों के दाम ने बिगाड़ा आम आदमी का बजट, बेमौसम बारिश ने बाजारों की रौनक छीनी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीरा बा का 100 साल की उम्र में निधन, अहमदाबाद के अस्पताल में ली अंतिम सांस, पीएम मोदी ने दिया कंधा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 39 new cases found in Chhattisgarh…. Infection rate 0.14 percent छत्तीसगढ़ में कोरोना: पिछले 24 घंटों में 11 हजार से अधिक मरीज हुए स्वस्थ्य…. 14,912 नए संक्रमितों की पुष्टि…. 138 मरीजों की इलाज के दौरान मौत
Next Article लोकवाणी में इस बार 'नवा छत्तीसगढ़-नवा बजट' पर होगी बात मुख्यमंत्री सहायता कोष से कोरोना संकमण रोकने जीवनदीप समिति के माध्यम से दी गई राशि का कर सकते हैं उपयोग… जिला कलेक्टरों को मिली अनुमति

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?