ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सीएम के निर्देश के बाद सेक्टर-9 अस्पताल में आम लोगों को लाभ दिलाने पहल: अस्पताल प्रबंधन व जिला प्रशासन मिलकर बना रहे योजना
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

सीएम के निर्देश के बाद सेक्टर-9 अस्पताल में आम लोगों को लाभ दिलाने पहल: अस्पताल प्रबंधन व जिला प्रशासन मिलकर बना रहे योजना

By @dmin
Published: June 11, 2020
Share
Initiatives to benefit common people in Sector-9 hospital after CM's directive: Hospital management and district administration are working together
SHARE

भिलाई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुर्ग जिले के नागरिकों को बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने लेक्टर कांफ्रेंस में बड़ा निर्णय लिया। उन्होंने दुर्ग जिला प्रशासन को सेक्टर 9 हॉस्पिटल प्रबंधन के साथ मिलकर यहां जिले के नागरिकों को बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने मैकेनिज्म बनाने निर्देश दिए। आज सुबह ही कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे इस उद्देश्य से सेक्टर 9 हॉस्पिटल पहुंचे और उन्होंने प्रबंधन के साथ बैठक में इस संबंध में लंबी चर्चा की। चर्चा के उपरांत यह तय हुआ कि सेक्टर 9 हॉस्पिटल इस संबंध में प्लान बनाकर देगा।

Contents
  • जिला प्रशासन द्वारा दिया जाएगा हरसंभव सहयोग
  • सहमति मिलने पर होगा एमओयू

कलेक्टर ने बताया कि सेक्टर 9 हॉस्पिटल में अधोसंरचना पर्याप्त है इसे अद्यतन किया जा सकता है। राज्य शासन की अनेक योजनाओं का लाभ लेकर यहां जिले के नागरिकों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सुविधायें सुनिश्चित की जा सकती हैं। बैठक में सेक्टर 9 हॉस्पिटल प्रबंधन ने वर्तमान स्थिति, मानव संसाधन एवं अस्पताल में उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं की जानकारी दी। महानगरों के अस्पतालों की तुलना में प्रशिक्षित स्टाफ एवं अधोसंरचना की जानकारी भी दी। कलेक्टर ने कहा कि सेक्टर 9 हॉस्पिटल देश का प्रतिष्ठित संस्थान है। इसकी स्थिति निरंतर बेहतर हो और यह देश के सबसे शीर्ष मेडिकल संस्थानों में से एक हो, इस दिशा में हम सबको मिलकर काम करना है ताकि दुर्ग जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति बेहतरीन हो।

जिला प्रशासन द्वारा दिया जाएगा हरसंभव सहयोग

इस दिशा में जिला प्रशासन द्वारा हर संभव सहयोग सेक्टर 9 हॉस्पिटल को किया जाएगा। चाहे मैनपावर के संबंध में हो, विशेषज्ञ चिकित्सकों के संबंध में हों अथवा किसी तरह से स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने अन्य तरीके के प्रयोग हों, इस दिशा में अस्पताल प्रबंधन जो प्रस्ताव रखेगा। उस पर विचार कर राज्य शासन के मार्गदर्शन से इस पर प्रभावी अमल किया जाएगा। सेक्टर 9 हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. संजीव इस्सर ने विस्तार से इस संबंध में अपनी बात रखी और उपलब्ध अधोसंरचना के संबंध में अवगत कराया। इस दौरान बीएसपी के ईडी दुबे एवं सीएमएचओ डॉ. गंभीर सिंह ठाकुर भी उपस्थित थे।

सहमति मिलने पर होगा एमओयू

कलेक्टर ने कहा कि इस तरह के प्रस्ताव आने के बाद सहमति मिलने पर एमओयू हो सकेगा। इसके माध्यम से जिले के नागरिकों को भी बिना बाहर का रूख किए स्तरीय इलाज मिल पाएगा। उन्होंने कहा कि चूंकि सेक्टर 9 हास्पिटल में प्रभावी अधोसंरचना पहले ही मौजूद है इसलिए यहां पर कुछ अतिरिक्त कदम उठाकर हम बेहतरीन स्वास्थ्य अधोसंरचना बना सकते हैं। इसका लाभ सेल एम्प्लाई को भी मिलेगा और दुर्ग के नागरिकों को भी इसका पूरा लाभ मिल पाएगा। उल्लेखनीय है कि सेक्टर 9 हॉस्पिटल में 800 बेड की सुविधा है। अस्पताल की बड़ी क्षमता को देखते हुए इसे अद्यतन करने अतिरिक्त योजना के क्रियान्वयन होने पर जिले की बड़ी आबादी को पहले से ज्यादा लाभ मिल सकता है।

शादियों में दुल्हन इन 5 फुटवियर्स को बना सकती हैं अपने स्टाइल का हिस्सा…
जेसीसीजे के उम्मीदवार का नामांकन खारिज, राजीव शुक्ला और रंजीत रंजन का निर्विरोध चुना जाना तय
पॉवर हाउस के होटल में फूटा सेक्स रैकेट, 3 महिलाओं समेत 7 धरे गए
shreekanchanpath 304 # 17 Aug 2024
117 साल पुराने जेआरडी स्कूल का 36 लाख से होगा जीर्णोद्धार… विधायक वोरा व महापौर बाकलीवाल ने किया भूमिपूजन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भारत में अभी कोरोना का कम्युनिटी ट्रांसमिशन नहीं, लेकिन बड़ी आबादी के संक्रमित होने का खतरा भारत में अभी कोरोना का कम्युनिटी ट्रांसमिशन नहीं, लेकिन बड़ी आबादी के संक्रमित होने का खतरा
Next Article Collector Dr. Sarveshwar Narendra Bhure inspected the district hospital: Discussion with officials on the proposed layout plan कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण: प्रस्तावित लेआउट प्लान पर अधिकारियों के साथ की चर्चा
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?