ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दूध उत्पादन को बढ़ावा देने की पहल : दुर्ग के मोहंदी के गोठान में पहुंची उच्च नस्ल की साहीवाल और गिर गाय
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

दूध उत्पादन को बढ़ावा देने की पहल : दुर्ग के मोहंदी के गोठान में पहुंची उच्च नस्ल की साहीवाल और गिर गाय

By Mohan Rao
Published: November 26, 2022
Share
दुर्ग के मोंहदी गोठाप पहुंची साहीवाल व गिर गाय
SHARE

दुर्ग। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा अनुरूप गौठानों को दुग्ध उत्पादन की इकाई के रूप में भी विकसित करने और इस माध्यम से गौठान की आय बढ़ाने तथा स्व सहायता समूह की आय बढ़ाने की दिशा में कार्य शुरू हो गया है। मोहलाई और चंदखुरी के बाद अब धमधा ब्लॉक के मोहंदी के गोठान में भी साहिवाल और गिर प्रजाति की गाय लाई गई है। गांव वालों ने गायों का स्वागत तिलक लगाकर पारंपरिक तरीके से किया।

उल्लेखनीय है कि गिर और साहिवाल प्रजाति की गाय हर दिन लगभग 15 लीटर दूध देती है और इसके माध्यम से बड़ी आय की संभावनाएं बनती है। मोहलाई और चंदखुरी में जहां गौठान में यह गाय दी गई है वहां हर दिन लगभग 15 सौ रुपए का दूध बेचा जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला पंचायत सीईओ अश्विनी देवांगन ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशाअनुरूप गौठान में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाने के लिए कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा के मार्गदर्शन में गौठानों के लिए उच्च नस्ल की गाय मंगवाई जा रही है।

उन्होंने बताया कि अभी 70 गोठानों में उच्च नस्ल की गाय चरणबद्ध रूप से आएंगी। मंशा यह है कि  स्थानीय स्तर पर दूध की पर्याप्त उपलब्धता हो जाए जिससे पोषण का स्तर भी बढ़ेगा, साथ ही गौठान आर्थिक रूप से मजबूत होंगे। स्व सहायता समूह की महिलाओं की आय बढ़ेगी। जनपद पंचायत के एडीईओ राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मोहंदी में जब उच्च नस्ल की गाय आई तब गांव में उत्सव का माहौल था। लोगों ने पारंपरिक तरीके से पूजा कर इन गायों का स्वागत किया।

उन्होंने बताया कि उच्च नस्ल की गाय बड़ी काफी मात्रा में दूध देती है जिसकी वजह से पर्याप्त आय की संभावनाएं बनती है जिससे अन्य गौठान में भी समूह की महिलाएं उच्च नस्ल की गायों के माध्यम से दुग्ध उत्पादन का कार्य आरंभ करेंगी। जनपद पंचायत सीईओ श्री प्रकाश मेश्राम ने बताया कि सभी गौठान में जहां उच्च नस्ल की गाय मंगवाई जा रही है वहां नेपियर जैसे चारे की पर्याप्त उपलब्धता है। उल्लेखनीय है कि उच्च नस्ल की साहिवाल और गिर जैसी प्रजातियों के आने से ना केवल दूध उत्पादन गौठान में बढ़ेगा अपितु नस्ल संवर्धन की संभावनाएं भी बढ़ेगी और इससे गौठान आर्थिक इकाई के रूप में और भी मजबूत होंगे तथा स्वावलंबन की दिशा में और भी अग्रसर होंगे।

सीएम साय ने दी शहीद जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि, कहा – नक्सलियों के खात्मे के लिए निरंतर जारी रहेगा अभियान
Big News : ड्रापर स्टूडेंट्स को नीट, जेईई, क्लेट, एनडीए और पीएटी की तैयारी के लिए CG सरकार देगी फ्री कोचिंग… जानें क्या है प्लान
चीन के सामने झुका पाकिस्तान, चीनी इंजीनियरों के परिजनों को देगा 86 करोड़ का मुआवजा
Big News : तीन साल से एक ही जगह जमे पटवारियों का होगा ट्रांसफर, सीएम ने सभी कलेक्टरों को दिया निर्देश
एसआर हॉस्पिटल चिखली में कल से एक सप्ताह का शिविर…. पत्रकारों के लिए नि:शुल्क बनेगा आयुष्मान भारत व डॉक्टर खुबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना का कार्ड
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article लोककला में विशेष योगदान के लिए तीजन बाई और ममता चंद्राकर को संगीत नाटक अकादमी अवार्ड, राष्ट्रपति मुर्मू करेंगी सम्मानित लोककला में विशेष योगदान के लिए तीजन बाई और ममता चंद्राकर को संगीत नाटक अकादमी अवार्ड, राष्ट्रपति मुर्मू करेंगी सम्मानित
Next Article Big news : बीजापुर में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, जवानों की फायरिंग में 6 नक्सली ढेर… चार के शव बरामद
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?