ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: इंग्लैंड को भारत ने 5 विकेट से हराया, हरमनप्रीत ने आखिरी ओवर में छक्का लगाकर जीत दिलाई
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Uncategorized

इंग्लैंड को भारत ने 5 विकेट से हराया, हरमनप्रीत ने आखिरी ओवर में छक्का लगाकर जीत दिलाई

By @dmin
Published: January 31, 2020
Share
SHARE

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया में हो रही त्रिकोणीय सीरीज के अपने पहले मैच में इंग्लैंड को 5 विकेट से हरा दिया। कैनबरा में शुक्रवार को भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। इंग्लैंड ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 147 रन बना लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम 19.3 ओवर में 5 विकेट पर 150 रन बनाकर मैच जीत गई। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने आखिरी ओवर में छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई। भारत का अगला मुकाबला 2 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया से होगा। भारत के लिए मैच में कप्तान हरमनप्रीत कौर ने सबसे ज्यादा 42 रन बनाए। उन्होंने 34 गेंद की पारी में 5 चौके और एक छक्का लगाया। उनके अलावा शेफाली वर्मा ने 30 और जेमिमाह रोड्रिग्ज ने 26 रन की पारी खेली। स्मृति मंधाना ने 15, दिप्ती शर्मा ने नाबाद 12 और तानिया भाटिया ने 11 रनों का योगदान दिया। इंग्लैंड के लिए कैथरिन ब्रंट ने दो विकेट लिए।
इससे पहले इंग्लैंड के लिए कप्तान हीथर नाईट ने 44 गेंद पर 67 रन की पारी खेली। वहीं, टैमी बिउमॉन्ट ने 27 पर 37 रन बनाए। नताली स्कीवर ने 20 रनों का योगदान दिया। भारत के लिए राजेश्वरी गायकवाड़ ने 19 रन देकर 2, शिखा पांडेय ने 33 रन देकर 2 और दिप्ती शर्मा ने 30 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किया। राधा यादव को एक सफलता मिली। इंग्लैंड की टीम अपना अगला मुकाबला 1 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगी।

दिग्विजय-शिवकुमार की हिरासत दुर्भाग्यपूर्ण, लोकतांत्रिक मूल्यों की हत्या कर रही भाजपा : कमलनाथ
विराट ने कहा रोहित, धवन और राहुल बेहतरीन बल्लेबाज
आम आदमी पार्टी ने शुरू किया सदस्यता अभियान, नम्बर किया जारी
टी20 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बने बुमराह
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने उठाए व्यापक कदम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article क्रिस्टिना-टिमिया की जोड़ी ने दूसरी बार खिताब जीता, वीमेन्स डबल्स फाइनल में सु-वेई और स्ट्रीकोवा को हराया
Next Article The heart of Nintendo’s new console isn’t the Switch
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?