ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: उद्योगमंत्री लखनलाल पहुंचे भिलाई, बीएसपी एंसिलरी एसोसिएशन के साथ की बैठक
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

उद्योगमंत्री लखनलाल पहुंचे भिलाई, बीएसपी एंसिलरी एसोसिएशन के साथ की बैठक

By Mohan Rao
Published: May 29, 2025
Share
बीएसपी एंसीलरी एसोसिएशन की बैठक
SHARE

भिलाई। छत्तीसगढ़ के उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन गुरुवार को भिलाई पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बीएसपी एंसिलरी एशोसिएशन की बैठक में शिरकत की। बीएसपी एंसिलरी एसोसिएशन के सदस्यों ने उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन का स्वागत और सम्मान किया। बैठक के दौरान एंसीलरी एसोसिएशन के सदस्यों ने अपनी समस्याएं उद्योगपतियों के सामने रखी।

एसोसिएशन के सदस्यों ने बताया कि वे लगातार लंबे समय से बीएसपी  के लिए काम कर रही हैं लेकिन फिर भी भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा उन्हें अपेक्षा के अनुरूप सहयोग नहीं मिल पा रहा है। भिलाई नगर निगम द्वारा लगाए जाने वाले निर्यात कर को लेकर भी उन्होंने उद्योग मंत्री से शिकायत की। उद्योगपतियों ने बताया कि निर्यातकर निगम द्वारा थोपा जा रहा है। इस पर उद्योगमंत्री ने समस्या का समाधान करने की बात कही है।

मीडिया से चर्चा के दौरान उद्योग मंत्री ने बताया कि हालांकि छत्तीसगढ़ के किसी भी जिले में इस तरह से किसी नगर निगम के द्वारा निर्यात कर नहीं वसूला जाता है। उन्होंने कहा कि नगर निगम शहर की सरकार है और उनकी अपनी राजस्व की मजबूरियां है लेकिन अगर भिलाई नगर निगम ने निर्यात कर वसूलने की बात कही है तो वे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से इस संबंध में चर्चा कर सीएम को अवगत कराएंगे।

बैठक में बीएसपी एंसीलरी के अध्यक्ष रतन दास गुप्ता, महासचिव श्याम अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सुरेश चावड़ा, उपाध्यक्ष प्रितपाल सिंह, शशि भूषण, चरणजीत सिंह गिल, सचिव वरुण घोष, अशोक जैन, रवि शंकर मिश्रा, मुख्य समन्वयक अवि सहगल, सुरेश  बोपचे, अरनव झाम, अनिल गुप्ता, योगेश गुप्ता, हरीश मुदलियार, गौरव रोजिंदार, राजू गोयल, हरि प्रकाश सिंह, प्रेमचंद लालवानी, चरणजीत सिंह खुराना, गुरपाल सिंह, उमेश चितलांगिया, एएन सिंह, महेश जायसवाल, अमित माथुर, प्रेमचंद देवांगन, प्रदीप हांडा, शिव यादव, अनिकेत सिंह आदि उपस्थित रहे।

छत्तीसगढ़ में बंद हो रहे 4 हजार स्कूल!… सरकार ने कहा भ्रामक- राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत होगा युक्तियुक्तकरण
Gustakhi सवाल को छोड़ सवालिये पर तान दी बंदूक
सीएम कल करेंगे बिलासपुर में तिफरा फलाईओवर ब्रिज और व्यापार विहार स्मार्ट रोड का लोकार्पण
राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने दिया इस्तीफा, भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी दिए जाने की चर्चा
ब्रह्माकुमारी में मम्मा सम बने पवित्रता का तेजोमय सूर्य 21 दिवसीय तपस्या कार्यक्रम की शुरुआत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पीएम मोदी बोले: अब पाकिस्तान को समझ आ गया है कि भारत क्या कर सकता है
Next Article ABVP की बैठक में शामिल हुए सीएम साय, बोले- पूरे देश में सराही जा रही छत्तीसगढ़ की औद्योगिक नीति

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?