ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: उद्योगमंत्री कवासी लखमा ने बेरोजगारी पर दिया बड़ा बायान, प्रदेश के उद्योगपतियों को दिए कड़े निर्देश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

उद्योगमंत्री कवासी लखमा ने बेरोजगारी पर दिया बड़ा बायान, प्रदेश के उद्योगपतियों को दिए कड़े निर्देश

By @dmin
Published: September 19, 2022
Share
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उद्योग मंत्री अपने बयानों के लिए हमेशा चर्चा में रहते हैं। ताजा मामले में उन्होंने प्रदेश के उद्योगों व रोजगार को लेकर बयान दिया है। दरअसल उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने सोमवार को मंत्रालय महानदी भवन में वाणिज्य एवं उद्योग विभाग के कार्यों की समीक्षा की और कहा है कि प्रदेश के उद्योगों में स्थानीय बेरोजगारों को प्राथमिकता के साथ नौकरी दें।

उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में उद्योगों की स्थापना के लिए सरकार द्वारा लिए गए निर्णय और फैसलों पर त्वरित कार्रवाई की जाए। सरकार द्वारा कृषि और वनोपज पर आधारित उद्योगों की स्थापना पर विशेष बल दिया गया है ताकि स्थानीय लोगों को अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने कहा कि रोजगारोन्मुखी योजनाओं के क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान दिया जाए।

उद्योगमंत्री ने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, पीएम  फॉर्मलाइजेशन ऑफ माइक्रो फूड प्रोसेसिंग एंटरप्राइजेज योजना की समीक्षा में अधिकारियों को इन योजनाओं के लक्ष्य को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए। श्री लखमा ने श्रम और उद्योग विभागों के अधिकारियों को राज्य में स्थापित होने वाले सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्योगों में अधिक से अधिक स्थानीय लोगों को रोजगार दिलाने की पहल करने और इस संबंध में जरूरी जानकारी एकत्र करने के भी निर्देश दिए।

समीक्षा बैठक में मंत्री लखमा ने कहा कि उद्यमियों को छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा उद्योगों की स्थापना के लिए दी जा रही विभिन्न छूट, अनुदान और सहूलियतें समय पर दिलाएं। उन्होंने कहा कि औद्योगिक क्षेत्रों में लीज होल्ड से फ्री होल्ड कराने के संबंध में उद्यमियों को जानकारी दी जाए तथा उनके शंका-समाधान के लिए कार्यशालाओं का भी आयोजन किया जाए। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा उद्यमियों को दी जा रही छूट, अनुदान एवं रियायतों का लाभ लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत निर्धारित समयावधि में उपलब्ध कराई जाए।

मंत्री लखमा ने निवेश प्रोत्साहन बोर्ड द्वारा राज्य में निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने सेक्टरवार समीक्षा में एथेनॉल एवं स्टील सेक्टर में एमओयू करने वाली इकाईयों को जल्द ही उत्पादन स्तर पर लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन विकासखंडों में फूड पार्क के लिए भूमि हस्तांतरित हुई नहीं हुई है, वहां आगामी 20 दिवस के भीतर जिला कलेक्टर से समन्वय स्थापित कर भूमि हस्तांतरण सुनिश्चित किया जाए।

मंत्री लखमा ने कौशल विकास अभिकरण के माध्यम से वाष्पयंत्र अटेंडेंट की प्रशिक्षण की व्यवस्था करने और सीएसआईडीसी को अधिक से अधिक उत्पादों को ई-मानक सूची में दर्ज कराने के साथ ही औद्योगिक पार्कों में होने वाले निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का ध्यान रखने के निर्देश भी दिए गए। आज की बैठक में विशेष सचिव वाणिज्य एवं उद्योग हिमशिखर गुप्ता, अनुराग पांडेय, प्रबंध संचालक सीएसआईडीसी सारांश मित्तर, रजिस्ट्रार फर्म एवं संस्थाएं एसएन राठौर, अपर संचालक प्रवीण शुक्ला, कार्यपालक संचालक सीएसआईडीसी अनिल श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

shreekanchanpath 355 # 08 Oct 2024
ब्रेकिंग न्यूज : ITBP के सब इंस्पेक्टर ने की खुदकुशी… देर रात तक ऑफिस में रुका था, सुबह मिली लाश
बाबा रामदेव की मुश्किलें बढ़ीं, आईएमए की शिकायत पर पटना में दर्ज हुआ केस
राज्यसभा से 72 सांसद रिटायर पर बोले पीएम मोदी, कहा-अनुभवी साथियों के जाने की कमी हमेशा खलेगी
पूर्व विधायक के रिश्तेदारों की दबंगई, संपत्ति विवाद में घर का ताला तोड़कर जबरन घुसे, पुलिस ने डकैती, बलवा का अपराध किया दर्ज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article रबी फसलों के बीज सहित उर्वरकों और औषधियों की गुणवत्ता जांच जारी छत्तीसगढ़ में इस बार नवंबर से होगी धान खरीदी, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने बताया क्या है सरकार की तैयारी
Next Article पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर ने थामा भाजपा का दामन, बोले- हमारी विचारधारा एक, पंजाब का भविष्य भाजपा

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?