ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भारत की वैक्सीन डिप्लोमेसी जीत रही दिल, अब एब्ल्यूएचओ चीफ ने की तारीफ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

भारत की वैक्सीन डिप्लोमेसी जीत रही दिल, अब एब्ल्यूएचओ चीफ ने की तारीफ

By @dmin
Published: January 24, 2021
Share
सुरक्षा परिषद का अस्थायी सदस्य बना भारत, पीएम मोदी ने कहा- वैश्विक शांति और सुरक्षा को देंगे बढ़ावा
सुरक्षा परिषद का अस्थायी सदस्य बना भारत, पीएम मोदी ने कहा- वैश्विक शांति और सुरक्षा को देंगे बढ़ावा
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। कहते हैं मुसबीत की घड़ी में जो आपका साथ दे वह सच्चा दोस्त होता है। भारत कोरोना महामारी के इस दौर में अपने पड़ोसियों के लिए इसी सच्चे दोस्त की भूमिका निभा रहा है। आबादी के लिहाज से दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश होने के बावजूद भारत लगातार अपने जरूरतमंद पड़ोसियों को कोरोना वैक्सीन भेज रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे ‘वैक्सीन मैत्री’ का नाम दिया था। भारत की इस दरियादिली की दुनियाभर में तारीफ हो रही है। अब खुद विश्व स्वास्थ्य संगठन के चीफ ट्रेड्रोस अधानोम भारत के कायल हो गए हैं और उन्होंने पीएम मोदी को शुक्रिया भी कहा है।

डब्ल्यूएचओ चीफ ने अपने ट्वीट में लिखा है, ‘ग्लोबल कोविड-19 रिस्पॉन्स को लगातार समर्थन देने के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शुक्रिया। मिलकर काम करने, ज्ञान साझा करने से ही हम इस वायरस को रोक सकते हैं और जिंदगियां बचा सकते हैं।

Thank you #India and Prime Minister @narendramodi for your continued support to the global #COVID19 response. Only if we #ACTogether, including sharing of knowledge, can we stop this virus and save lives and livelihoods.

— Tedros Adhanom Ghebreyesus (@DrTedros) January 23, 2021

इससे पहले ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोलसोनारो ने भी वैक्सीन की पहली खेप मिलने के बाद भारत का शुक्रिया अदा किया था और संजीवनी बूटी ले जाने वाले भगवान हनुमान से तुलना की थी। उन्होंने कहा था कि भारत से वैक्सीन पाकर ब्राजील सम्मानित महसूस कर रहा है।

– Namaskar, Primeiro Ministro @narendramodi

– O Brasil sente-se honrado em ter um grande parceiro para superar um obstáculo global. Obrigado por nos auxiliar com as exportações de vacinas da Índia para o Brasil.

– Dhanyavaad! धनयवाद pic.twitter.com/OalUTnB5p8

— Jair M. Bolsonaro 2️⃣2️⃣ (@jairbolsonaro) January 22, 2021

बांग्लादेश भी कह चुका है शुक्रिया
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने भी ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका के कोविड-19 टीकों की 20 लाख खुराक भेजने के लिए पीएम मोदी का शुक्रिया अदा किया था। हसीना ने ट्वीट किया, ‘मैं प्रधानमंत्री मोदी को उपहार के रूप में वैक्सीन भेजने के लिए धन्यवाद देती हूं, मुझे उम्मीद है कि बांग्लादेश को कोविड-19 महामारी से छुटकारा मिलेगा।

दुनिया के 92 देशों को चाहिए भारत की वैक्सीन
भारत को वैक्सीन का हब माना जाता है। खबरों के मुताबिक, दुनिया के 92 देशों ने मेड इन इंडिया वैक्सीन के लिए भारत से संपर्क किया है। भारत में 16 जनवरी से टीकाकरण अभियान शुरू हुआ था लेकिन बिना देरी किए भारत ने अपने पड़ोसी मुल्कों को भी वैक्सीन की आपूर्ति की। दरअसल, भारत में इस्तेमाल हो रही वैक्सीन के साइड इफेक्ट लगभग न के बराबर है। डोमिनिकन रिपब्लिक के प्रधानमंत्री रूजवेल्ट स्केरिट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर कोरोना वैक्सीन भेजने का अनुरोध किया है। बोलीविया की सरकार ने 50 लाख डोज कोरोना वैक्सीन के लिए सीरम इंस्टीट्यूट के साथ करार किया है।

नेबरहुड फस्र्ट की नीति का पालन कर रहा भारत
महामारी के वक्त भारत ने नेबरहुड फस्र्ट की नीति अपनाते हुए सबसे पहले भूटान और मालदीव को वैक्सीन भेजी थी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने शुक्रवार को बताया कि भारत अपने पड़ोसी देशों को प्राथमिकता देते हुए उन्हें सहायता के तौर पर कोरोना वैक्सीन उपलब्ध करा रहा है। भारत ने इस अभियान की शुरुआत 20 जनवरी को ही कर दी थी जिसके तहत पहले दिन भूटान को कोरोना वैक्सीन की 1.5 लाख खुराक, जबकि मालदीव को एक लाख खुराक उपलब्ध कराई गईं थी। इसके बाद गुरुवार को नेपाल को 10 लाख, जबकि बांगल्देश को 20 लाख कोरोना वैक्सीन की खेप भेजी जा चुकी है।
इस अभियान के तहत शुक्रवार को म्यांमार को 15 लाख, मॉरीशस को एक लाख और सेशल्स को कोरोना वैक्सीन की 50 हजार खुराक भेजी गई हैं। उन्होंने बताया कि श्रीलंका और अफगानिस्तान से नियामक संबंधी मंजूरी मिलने के बाद इन्हें भी कोरोना वैक्सीन की खेप भेजी जाएगी। इसके अलावा अनुबंध के तहत सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील, मोरक्को, बंगलादेश और म्यांमार को भी कोरोना वैक्सीन की खेप भेजने पर काम किया जा रहा है।

वैक्सीन से पहले भी ऐसे की थी मदद
कोरोना महामारी के दौरान भारत ने बीते साल बड़ी मात्रा में कई देशों को हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन, रेमडेसिविर और पैरासिटामॉल जैसी दवाइयां भेजी थीं। इसके अलावा डायग्नोस्टिक किट, वेंटिलेटर, मास्क, दस्ताने और अन्य मेडिकल सामान की आपूर्ति भी की गई थी।

Asia Cup: फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 41 रन से हराया, कुलदीप को मिले चार विकेट
पिकनिक स्पॉट निर्माण की सुस्त गति पर वोरा ने जताई नाराजगी…ठगड़ा बांध में ही चौपाल लगाकर अधिकारियों को दिए तेजी लाने के निर्देश
छावनी चौक अब होगा गो-माता चौक, गाय की प्रतिमा होगी स्थापित, सौंदर्यीकरण भी होगा
सुपेला प्रीमियम शराब दुकान के मैनेजर पर जानलेवा हमला, आधी रात रास्ता रोक चाकू से गोदकर फरार हुए बदमाश
भारत में कोरोना: देश में ठीक होने की दर 64.4 फीसदी हुई, मृत्यु दर में कमी, स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी जानकारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article The Collector inspected the corporation works with the commissioner श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र निधि समर्पण अभियान…. घर-घर जाकर रामभक्त मंदिर निर्माण के लिए जमा करेंगे दान राशि
Next Article ममता बनर्जी का रेलवे पर निशाना, कहा- बिना जानकारी मुंंबई से भेज दीं 36 ट्रेन नेताजी के परपोते बोले- ऐसा लगा कि जैसे ममता बनर्जी को ‘ जय श्रीराम ‘ के नारे से एलर्जी हो

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?