ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पेरिस ओलंपिक में भारत के स्टार एथलीट नीरज ने जीता रजत… सीएम साय ने खास अंदाज में दी बधाई
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedPeris OlmpicRaipurSports

पेरिस ओलंपिक में भारत के स्टार एथलीट नीरज ने जीता रजत… सीएम साय ने खास अंदाज में दी बधाई

By Mohan Rao
Published: August 9, 2024
Share
पेरिस ओलंपिक में भारत के स्टार एथलीट नीरज ने जीता रजत… सीएम साय ने खास अंदाज में दी बधाई
SHARE

रायपुर। भारत के स्टार एथलीट (जेवलीन थ्रो) नीरज चोपड़ा ने पेरिस ओलंपिक में रजत पदक जीतकर रिकार्ड बना लिया है। इसी के साथ नीरज आजादी के बाद एथलेटिक्स में दो ओलंपिक पदक जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट बन गए हैं। नीरज चोपड़ा ने इस सत्र का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए  89.45 मीटर का थ्रो फेंका। वहीं पाकिस्तान के अरशद नदीम ने 92.97 मीटर का रिकॉर्ड थ्रो कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इससे पहले नीरज ने टोक्यो ओलंपिक में 87.58 मीटर के अपने सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ स्वर्ण पदक जीता था। हालांकि पेरिस ओलंपिक में उन्हें रजत से संतोष करना पड़ा है। ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स 88.54 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

नीरज चोपड़ा की इस प्रदर्शन के बाद देशभर से उन्हें बधाइयां मिल रही हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह लेकर देश के दिग्गज उन्हें बधाई दे रहे हैं। इस बीच छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने खास अंदाज में नीरज चोपड़ा को बधाई दी। सीएम साय ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि पेरिस ओलम्पिक में भारतीय शूरवीर नीरज चोपड़ा को रजत पदक जीतने पर बहुत-बहुत बधाई। नीरज ने लगातार दो ओलम्पिक में मेडल जीत कर भारत को गौरवान्वित किया है। शाबास नीरज।

‘नीरज चोपड़ा उत्कृष्टता के साक्षात उदाहरण : पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेरिस ओलंपिक 2024 में पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में नीरज चोपड़ा को रजत पदक जीतने पर बधाई दी। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट कर कहा कि नीरज चोपड़ा उत्कृष्टता के साक्षात उदाहरण हैं! उन्होंने बार-बार अपनी प्रतिभा दिखाई है। भारत को खुशी है कि वह एक बार फिर ओलंपिक में सफल रहे हैं। रजत पदक जीतने पर उन्हें बधाई। वह आने वाले अनगिनत एथलीटों को अपने सपनों को पूरा करने और हमारे देश को गौरवान्वित करने के लिए प्रेरित करते रहेंगे।’

राजनाथ सिंह ने कहा असाधारण एथलीट
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी नीरज चोपड़ा को बधाई दी। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट कर कहा कि  ‘असाधारण एथलीट नीरज चोपड़ा को पेरिस ओलंपिक 2024 में पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में उनकी अद्भुत उपलब्धि और रजत पदक जीतने के लिए बहुत-बहुत बधाई। वह कड़ी मेहनत, समर्पण और निरंतरता के प्रतीक हैं। उनकी सफलता से पूरा देश प्रसन्न है।’

नीरज चोपड़ा की मां का भी आया बयान
नीरज चोपड़ा के रजत जीतने और पाकिस्तार के अरशद नदीम के स्वर्ण पदक जीतने पर नीरज की मां सरोज देवी का बयान आया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा, “हम बहुत खुश हैं, हमारे लिए सिल्वर भी सोने के बराबर है। वह चोटिल हो गया था, इसलिए हम उसके प्रदर्शन से खुश हैं। जब वो (नीरज चोपड़ा) आएगा तो उसका फेवरेट खाना बनाऊंगी। उन्होंने कहा कि जो गोल्ड ले गया है वो भी हमारा लड़का है। मेहनत करके लेकर गया है। हर खिलाड़ी का दिन होता है। नीरज चोपड़ा की मां ने पाकिस्तानी खिलाड़ी अरशद नदीम को भी शुभकामनाएं दीं।

गगनयान मिशन की तैयारी तेज, इसरो ने किया पहला सफल एयर ड्रॉप टेस्ट, सशस्त्र बलों ने भी की मदद
मुख्यमंत्री बघेल आज रायपुर सहित बेमेतरा और दुर्ग के विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल, यह है पूरा शेड्यूल
भारत-इंग्लैंड के बीच पांचवां टेस्ट रद्द: बीसीसीआई व ईसीबी के बीच लंबी चर्चा के बाद निकला यह हल… जाने मैच कब और कहां होगा
स्वतंत्रता दिवस पर नई दिल्ली में सम्मानित हुई जशपुर की एएनएम व मितानिन…. सीएम साय ने दी बधाई
गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का जन्मदिन: समर्थकों के समर्पण से गदगद हुए मंत्री ताम्रध्वज…. कार्यकर्ताओं के साथ मनाई खुशी… कहा- हमेशा याद रहेगा यह पल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अभिनंदन: इनकी निश्चछलता और कर्मठता देती है कार्य करने की प्रेरणा : रत्नावली कौशल अभिनंदन: इनकी निश्चछलता और कर्मठता देती है कार्य करने की प्रेरणा : रत्नावली कौशल
Next Article बलौदा बाजार कलेक्टर ने दिखाई मानवता : सड़क हादसे में घायल व्यक्तियों को पहुंचाया अस्पताल
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?